Friday, September 20, 2024
Breaking News

ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

फिरोजाबाद। साइकिल से दवा लेने आए किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक चार भाई थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना बरनाहल मैनपुरी के गांव दिहुली निवासी 54 वर्षीय उम्मेद सिंह साइकिल से दवा लेने के लिए फिरोजाबाद आए थे। जहां भदान रेलवे स्टेशन के पास अचानक वह किसी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More »

डिजिटाइजेशन पर डीएम ने की शिक्षकों के साथ बैठक

मथुरा। डिजिटाइजेशन के विरोध में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर उनका पक्ष जाना। डिजिटाइजेशन के गुण दोष के साथ शिक्षक पदाधिकारियों ने स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। साथ ही मुड़िया पर्ू्णिमा के धार्मिक महत्व को देखते हुए गोवर्धन ब्लॉक के विद्यालयों में तीन दिन के अवकाश की मांग रखी। डीएम शैलेन्द्र सिंह ने शिक्षक पदाधिकारियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
सोमवार को डिजिटाइजेशन थोपने के विरोध में संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जनपद में शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने हजारों की संख्या में टैंक चौराहे से डीएम कार्यालय तक मार्च किया था और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मिजस्ट्रेट को सौंपा था।

Read More »

मातमी माहौल में निकला ताजिया व अलम का जुलूस

मथुरा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम की 10 वीं तारीख पर बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजिए, अलम और बुर्राक के साथ जुलूस निकाला। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए कैलाश नगर स्थित कर्बला कब्रिस्तान में पहुंचा। जहां ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया। बुधवार की दोपहर ताजिया, अलम व दुलदुल अपने अपने मुकामों से उठकर जुलूस के रूप में अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित हुये। जहां से ताजियों का जुलूस बस स्टैंड, अनाज मंडी, मथुरा गेट पुलिस चौकी होते हुए सीएफसी चौराहा पहुंचा। यहां दो घण्टे तक युवाओं ने पटेबाजी की अतभूद कला का प्रदर्शन किया। ढोल नगाड़ों की मातमी धुन के मध्य मुस्लिम समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाये।

Read More »

पर्यावरण संतुलन और संरक्षण के उद्देश्य से रोपित किए गए पौधे

सलोन, रायबरेली। वृक्ष हमारे जीवनसाथी। पर्यावरण संरक्षण हम सब का लक्ष्य। हरित क्रांति लाना हमारा उद्देश्य। यह विचार सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने रोडवेज बस स्टेशन सलोंन में वृक्षारोपण के पश्चात कहे। उन्होंने कहा कि उसकी कुदरत में शामिल है हर मुश्किल का हल देना, मेरा काम है पेड़ लगाना उसका काम है फल देना। मो. इस्माइल ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड डॉक्टर साधना शर्मा ने कहा घर का हर व्यक्ति पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक-एक वृक्ष जरूर रोपित करें।

Read More »

मुहर्रम के मौके पर रंजोगम के बीच निकला ताजियों का जुलूस

सिकंदराराऊ। नगर में मुहर्रम के मौके पर रंजोगम के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी बल तैनात रहा। जुलूस करबला पहुंचा जहाँ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मुहर्रम का जुलूस मुहम्मद हजरत साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत में निकाला जाता है। बताया जाता है कि हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ हक की खातिर मैदान-ए-करबला में शहीद हुए थे। पुरानी तहसील स्थित जलसागाह से मुहर्रम का जुलूस शुरू हुआ, जो राठी चौराहा, तिराहा बाजार, चूड़ी मार्केट, बारहसैनी, कृष्णा टाकीज रोड होता हुआ करीम नगर पहुंचा, जहा मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस जैसे ही बाजार में पहुंचा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं एवं बच्चे ताजियों तथा छड़ों को देखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान जुलूस में मुस्लिम बहुल मुहल्लों की दर्जनों छड़ें जुलूस में शामिल हुईं। लम्बी छड़ों को बाजार में निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई थी। जुलूस को शांति पूर्वक निकालने के लिए उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Read More »

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का इस्तीफा

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद भाजपा की उत्तार प्रदेश इकाई में काफी उथल-पुथल तेज हो गई है। राज्य में संगठनात्मक फेर बदल की आंहटें भी तेज हो गई है।
यहां मिल रही जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देने का कहा गया है। इस्तीफा देने से पहले चौधरी खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है और आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पद छोड़ने की पेशकश की है।
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले कदम पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रमुख नेता राष्ट्रीय राजधानी में हैं और पार्टी आलाकमान के साथ बैठकें कर रहे हैं।

Read More »

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ताजिया जुलूस

रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार के ग्राम पंचायत कजियाना में दसवीं मोहर्रम का जुलूस मखदुमपुर चौकी इंचार्ज रवि सिंह हेड कांस्टेबल राधे कृष्ण पांडे, कांस्टेबल विवेक यादव, महिला कांस्टेबल अर्चना की निगरानी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जगह-जगह इमाम हुसैन के चाहने वाले लंगर लुटा रहे थे। वही नफीस के आवास पर फालूदा शरबत वितरित किया गया। जुलूस में भारी भीड़ शामिल हुई। जुलूस इमामबाड़ा कजियाना से शुरू हुआ पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद मतीन गंज, मखदुमपुर से होकर नम आंखों से कर्बला में ताजिया दफन कर दी गई।

Read More »

डिजिटल अटेंडेंस को अग्रिम आदेशों तक रखा जायेगा स्थगित

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शिक्षा जगत में ट्रांसफार्मेशनल चेंज की जरूरत है। छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिये बगैर वर्ष 2047 में मा0 प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के लक्ष्य को नहीं प्राप्त किया जा सकता। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं व सुझावों को सुनने के लिये एक एक्सपर्ट कमेटी को गठित करने का निर्णय लिया गया। यह कमेटी शिक्षकों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस कमेटी में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक संघ के सदस्य व शिक्षाविद् आदि शामिल होंगे। समिति शिक्षा के सभी आयामों पर विचार कर सुधार हेतु अपने सुझाव देगी।

Read More »

शहर के चौराहो पर हमेशा लगा रहता है जाम, जनता परेशान

फिरोजाबाद। नगर में जाम की समस्या को लेकर जनता परेशान है। लोगो में यातायात विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। चौराहो पर पुलिस फोर्स होने के बावजूद जाम लगना आम बात हो गई है। जाम में फंसे लोग उमस भरी गर्मी से व्याकुल हो जाते है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार राठौर ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को ज्ञापन में कहा है कि शहर में जाम की समस्या आम लोगों के लिए दिनों दिन गंभीर बनती जा रही है। मुख्य बाजार से लेकर सर्विस रोड तक यह समस्या बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी दोपहर में उस समय होती है। सभी स्कूल, कॉलेज के अलावा कोचिंग सेंटरों की छुट्टी होती है। इसके अलावा ओवर ब्रिज के नीचे लगने वाले मंगल बाजार के दौरान लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

Read More »

माथुर वैश्य युवा संगठन समाज के मेधावियों को करेंगा सम्मानित

फिरोजाबाद। शंभू दयाल गुप्ता की स्मृति में माथुर वैश्य युवा संगठन द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 20 अगस्त को किया जायेगा। इसी के साथ अंतरिम महासभा के अध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता का भी संगठन द्वारा जोरदार अभिनंदन किया जायेगा।
माथुर वैश्य युवा संगठन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया 17 वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 20 अगस्त दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मोहित गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल यूपी बोर्ड में 70 प्रतिशत, सीबीएसएई बोर्ड में 90 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75 व 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में फिरोजाबाद मंडल के सभी बच्चे भाग ले सकते हैं।

Read More »