Thursday, September 19, 2024
Breaking News

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस: रोगी की सुरक्षा की सर्वाेपरि

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस हर साल 17 सितम्बर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य रोगियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर, AURA ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. अमरीन फातिमा (गोल्ड मेडलिस्ट एमडी मेडिसिन लंदन , एमएसयू ) ने चिकित्सा लापरवाही और रोगियों की जागरूकता पर जोर दिया। उनके अनुसार, एक रोगी को अपने इलाज के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि वह सही निर्णय ले सके और किसी भी संभावित लापरवाही का शिकार न हो।
चिकित्सा लापरवाहीः एक गंभीर समस्या
चिकित्सा लापरवाही एक ऐसा मुद्दा है जो मरीजों के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। कई बार, दवाओं का गलत उपयोग, सर्जरी के दौरान की गई गलतियाँ या उपचार प्रक्रिया में हुई त्रुटियों के कारण मरीजों की जान तक चली जाती है। डॉ. अमरीन फातिमा के अनुसार, इन घटनाओं से बचने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका रोगियों और चिकित्सा कर्मचारियों के बीच संचार में पारदर्शिता है।
रोगी की जानकारी और जागरूकता
एक रोगी को अपने उपचार के बारे में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिएः-
1. रोग का सही निदानः मरीज को यह जानना चाहिए कि उन्हें कौन सी बीमारी है, इसकी गंभीरता क्या है, और यह कैसे फैल रही है।

Read More »

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी शहर में लगे गंदगी के ढेर

जन सामना संवाददाताः हाथरस। कस्बा सासनी में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगेस के बैनरतले सफाई कर्मचारियों की अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर हडताल जारी है। जिसके कारण शहर में गंदगी का साम्राज्य पैदा हो गया हैं। लोगों को गंदगी से पैदा होने वाले मच्छरों के कारण होने वाली बीमारी का भय सता रहा है।
बता दें कि करीब एक सप्ताह से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनरतले नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल चली आ रही है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण सफाई कार्य थम गया है। जिसके कारण गली मुहल्लों में सफाई के ढेर लग गये है। मुहल्लों में निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। शहर में पसरी गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

Read More »

वासुज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस पर चढ़ाया जाएगा निर्वाण लाडू

एस. के. चित्तौड़ीः फिरोजाबाद। महावीर जिनालय छदामीलाल जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में दसलक्षण पर्व के नौवे दिन उत्तम आकिंचन धर्म की पूजा अर्चना भक्तो ने की।
सोमवार को प्रातः महावीर जिनालय में सैकड़ों भक्तो ने मंदिर में नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया। आचार्य श्री के मुखारविंदु से शांतिधारा का उच्चारण किया गया तो पूरा मंदिर प्रांगण मंत्रो से गुंजायमान हो उठा। अंत में आचार्य श्री ने विशाल धर्मसभा को उत्तम आकिंचन धर्म के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग के बाद आकिंचन भाव प्रकट होता है। संसार में कौन क्या लाया था और कौन क्या लेकर जाएगा, बस यहां पर रहकर के कुछ चेतन अचेतन वास्तु के माध्यम से अपने परिणामों को खराब करके पाप का बंद करता है, तो कोई पुण्यात्मा जीव उसी वस्तु के निमित्त से अपने परिणामों को शुभ, अशुभ करता हुआ पुण्य का बंद करता है। एक जीव अपना कल्याण करने के साथ-साथ दूसरों के कल्याण में निमित्त बनता है वही दूसरा जीव अपना अहित करने के साथ दूसरों का अहित करने दुस्साहस करता है।

Read More »

रामलीला मेला महोत्सव समिति के संयोजक बने गौरीशंकर

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी की एक बैठक पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के महंत रमेश आनंद गिरि ने की। बैठक में रामलीला समिति के अध्यक्ष शोहित शर्मा ने मेला संयोजक के लिए पंडित गौरी शंकर शर्मा का नाम रखा। जिसे सर्वसम्मति समिति के सदस्यों ने सहमति जताई।
मेला संयोजक गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि रामलीला का शुभारंभ गणेश शोभा यात्रा के साथ होगा। जो कि 21 सितंबर को क्षेत्र मंदिर गौशाला से बैंड बाजे के साथ गणेश जी का डोला निकाला जाएगा। डोला स्टेशन रोड होता हुआ लेबर कॉलोनी प्रांगण में आकर विश्राम लेगा। रामलीला का मंचन 22 सितंबर से शाम 8 बजे रात 11 बजे तक रहेगा।

Read More »

बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक पार्षद गीता शंखवार की अध्यक्षता में कबीर नगर में संपन्न हुई। जिसमे बाल श्रमिक समस्या और बाल विवाह, आउट ऑफ स्कूल बच्चों को लेकर चर्चा की गई।
दिशा संस्था की कोर्डिनेटर रेखा आर्या ने कहा कि सरकार बाल श्रम और बाल संरक्षण को लेकर गंभीर है, सामाजिक स्तर पर जागरूकता की महती आवश्यकता है। प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि घरों में हो रहे चूड़ी जुड़ाई के कार्य के कारण तमाम अविभावक आज भी बच्चों को स्कूल जाने से रोक लेते है, जिससे बच्चे पढ़ाई से पिछड़ जाते है। बैठक में तय किया गया कि 6 से 18 साल के बीच की उम्र के आउट स्कूल बच्चो को स्कूल में नामांकित कराने, बाल श्रम और बाल विवाह को रोकने हेतु सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

Read More »

धूमधाम से निकली विध्नहर्ता भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। नगर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गुजायमान हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगरवासियों ने विधि-विधान से विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर, विसर्जन यात्रा निकाली। विध्नहर्ता भगवान गणेश का यमुना किनारे बने कुशमंडनी कुंड में पुलिस प्रशासन और यमुना निगरानी समिति के सदस्यों की देखरेख में विसर्जन किया गया। भक्तगण गणपत्ति बप्पा मोरिया के जयकारें लगा रहे थे।

Read More »

लक्खी मेला में मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

जन सामना संवाददाताः हाथरस। श्री दाऊजी महाराज के 113 वां लक्खी मेला के पंडाल में 18 सितंबर 2024 को छात्र छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के लगभग 45 विद्यालयों के 970 छात्र छात्राओं का नाम रजिस्टर हो चुका है डीआईओएस द्वारा अभी विद्यालयों के नाम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पिछले वर्ष सम्मानित छात्र – छात्राओं की संख्या 1460 थी। इस वर्ष इन बच्चों की संख्या 1600 की हो सकती है। बच्चों के तीन वर्ग हैं। जनपद के 28 टॉपर्स को प्रतीक चिन्ह, मेडल एवं दुपट्टा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ 90 प्रतिशत और 80 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यार्थियों को भी प्रतीक चिन्ह, सर्टिफिकेट, मेडल के साथ दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान दिया जाएगा ।

Read More »

लापता किसान का शव यमुना घाट से बरामद

जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद। चार दिन से लापता 50 वर्षीय किसान का शव थाना नसीरपुर क्षेत्र में यमुना घाट से बरामद हुआ है। शव मिलने के उपरांत परिजनों का कहना है कि लगातार हुई बारिश से फसल में नुकसान हुआ था। जिसके चलते उन्होंने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले उनकी साइकिल गुदाऊ शाला पर रखी हुई मिली थी।
ढोलपुरा की ठार निवासी 50 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र उजागर सिंह 12 सितंबर की शाम से लापता थे। परिजनों ने उनकी सभी जगह तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। 13 सितंबर को उनकी साइकिल गुदाऊ शाला पर रखी हुई मिली थी। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस किसान की तलाश में जुटी थी। सोमवार को थाना नसीरपुर क्षेत्र के मुबारकपुर घाट के किनारे पशुओं को चरा रहे चरागाहों ने किनारे पड़े हुए एक शव की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी।

Read More »

पत्ती-पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल के नारों से गूंजी शहर की राहें

-ईद-उल-मिलादुन्नवी पर जूलूस निकालकर मुस्लिम भाइयों ने दिया मोहब्बत का पैगाम
-जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के नौजवानों और बच्चों ने किया प्रतिभाग
जन सामना संवाददाताः फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सोमवार को ईद.उल.मिलादुन्नबी (बारावफात) का जुलूस धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे का पैगाम और राष्ट्र में अमन चौन की दुआ की।
बारावफात का पर्व हजरत मुहम्मद साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वो हर व्यक्ति तक मोहब्बत का पैगाम पहुंचाना चाहते थे। मोहम्मद साहब ने पैगाम दिया है, कि मोहब्बत से जीना ही जिंदगी है। दूसरों के बुरे समय में मददगार बनने वाला अल्लाह का नेक बंदा होता है। वो अल्ला के करीब होता है। जो दूसरों की मदद करता है अल्लाह उस पर रहमत बरसाते हैं। सोमवार को सुहागनगरी में जश्ने ईद मीलादुन्नबी नबी का जुलूस हर्षाेल्लास के साथ निकाला गया। पहला जुलूस नैनी गिलास चौराहा से प्रारंभ हुआ। जो कि आकाशवाणी रोड, रामगढ़ रोड, कश्मीरी गेट, अब्बास नगर, हसमत नगर, 60 फुटा रोड नई आबादी होकर निकला। जुलूस में जुलूस ए मोहम्मदी के सदर हाफिज रफीउद्दीन कादरी, मौलाना तनवीर उल कादरी, हाफिज अरशद रजवी, मौलाना इरफान, हाफिज अजीम, हाफिज जाबिर, हाफिज जीशान, हाफिज आदिल, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, गुलाम जिलानी, अनेकों उलेमा हजरत, नगर व देहात से आए हुए सभी जिम्मेदार हजरत मौजूद रहे।
दूसरा जुलूस शाही मस्जिद मोहल्ला कटरा पठानान से प्रारंभ हुआ। जुलूस का प्रारंभ करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, जामा मस्जिद के सेक्रेटरी सूफी जमील नासिर अबरारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

Read More »

अरविंद केजरीवाल के उत्तराधिकारी को लेकर हलचल तेज

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की धोषणा के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर कयासों का दौर जारी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा अभी सीएम के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। इस पर फैसला केजरीवाल के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।
माना जाता है कि केजरीवाल अपने उत्तारधिकारी के तौर पर एक ऐसे नाम पर विचार कर रहे हैं जो विधायकों को स्वीकार्य हों बल्कि पार्टी लिए चुनौती न बने। जाहिर है आप नेतृत्व एक ऐसे प्रमुख नेता को चुनना चाहेगा जो प्रमुख मुद्दों पर पार्टी की स्थिति को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सके और पार्टी के नेताओं के बीच व्यापक स्वीकार्य हो। शीर्ष पद के लिए आप जिन कुछ नमों पर विचार रही है उनमें आतिशी, सुनीता केजरीवाल, गोपाल राय और कुलदीप कुमार शामिल हैं।
आज ‘आप’ की राजनीतिक मामलों की समिति की हुई बैठक में समझा जाता है कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई। हालांकि आप पार्टी के नेता मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे तक कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। है। केजरीवाल के संभावित उत्तराधिकारियों के नाम की चर्चा तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तब तक नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती।

आतिशी मार्लेना: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में एक नाम सबसे आगे है। वह कालकाजी की विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से ही आतिशी अपने सरकारी दायित्व के साथ-साथ पार्टी के कामकाज में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सरकार के साथ पार्टी के कार्यक्रमों की वह प्रमुख चेहरा हैं। “आप” में उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो दिल्ली सरकार में पीडब्लूडी, शिक्षा, उच्च शिक्षा, योजना, बिजली और जल संसाधन जैसे 13 विभागों की मंत्री हैं। 2013 के चुनाम में आम आदमी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से संदेश भेजकर कहा था कि 15 अगस्त को उनकी गैरमौजूदगी में आतिशी ही झंडा फहराएंगी। लेकिन उनकी सलाह को नकारते हुए उपाराज्यपाल वीके सक्सेना ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया।

Read More »