Saturday, September 21, 2024
Breaking News

होठों पे ऐसी बात मैं दबा के चली आई…

इटावाः राहुल तिवारी। महोत्सव के मंच पर शुक्रवार को कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला पांडाल में मौजूद हर व्यक्ति केवल बच्चों की प्रतिभा के आगे तालियां बजाने पर मजबूर रहा। एकल बाल नृत्य प्रतियोगिता में जनपद के आधा सैकड़ा से अधिक विद्यालयों के दो सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नन्हें मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संगीत की धुन पर थिरकते बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए भरपूर उत्साहित थे। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के चलते देर शाम तक जारी रही। तोतली आवाज में बात करने वाले बच्चे संगीत की धुन पर मानो ऐसे थिरक रहे थे जैसे बड़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उनमें एक नई ऊ र्जा संचालित हो रही हो।
इटावा महोत्सव के मंच पर बाल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित एकल बाल नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी क्राइम महेश सिंह अत्री उनकी पत्नी पल्लवी चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन, उनकी पत्नी इरम खान व डा. उर्मिला सिंह ने दीप प्रज्जवलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। मुख्य अतिथि श्री अत्री ने कहा यह प्रतियोगिता नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज नीलम आनंद को सफल संचालन के लिए बधाई दी। एएसपी क्राइम की पत्नी पल्लवी चौधरी ने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा देखकर अहसास हो गया है कि आने वाले दिनों में यह बच्चे देश विदेश में अपना नाम रोशन करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन ने कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा उजागर करती है कि आने वाला भविष्य उज्जवल है। उनकी पत्नी इरम खान ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें खूब सराहा।

Read More »

कानूनगो कार्यालय में संग्रह अमीन पर जान लेवा हमला

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद में कानून गो कार्यालय में घुस कर दबंगों ने संग्रह अमीन पर हमला बोल दिया। हमलावर संग्रह अमीन के थैले को छीनने का प्रयास किया। विरोध पर संग्रह अमीन पर सरिया से हमला बोल दिया। जिससे नाक और आंख पर गंभीर चोट पहुंची है। हंगामा होते ही तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल संग्रह अमीन का मेडिकल कराया है।
जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला अबाजी (थानूमई) निवासी सरमन सिंह पुत्र करन सिंह संग्रह अमीन के पद पर तैनात हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे संग्रह अमीन तहसील परिसर में ऊपरी मंजिल पर क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार से कानूनगो के कार्यालय में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरन आधा दर्जन लोग कानूनगो कार्यालय में घुस आए और संग्रह अमीन को गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान उक्त लोग अमीन के थैले में रखे सरकारी अभिलेख मय थैले के छीनने लगे। जब संग्रह अमीन ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने सरिया से प्रहार कर दिया। चीख पुकार से तहसील परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। चीख पुकार सुन लोग दौड़ने लगे। भीड़ को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराया है। इस मामले में संग्रह अमीन सरमन सिंह ने नगला अबाजी के प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Read More »

महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया

सहार, औरैयासहारः ध्रुव कुमार अवस्थी। शासन के निर्देश पर महिला उत्पीड़न के खिलाफ मनाई जा रहे महिला सुरक्षा सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार में एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण बनाये जाने के लिये बालिकाओं ने निबंध लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस निबन्ध प्रतियोगिता में सैकड़ों बालिकाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अंजू पाण्डेय सदस्य महिला परामर्श केंद्र औरैया ने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पीड़न के खिलाफ एक जुट होना चाहिये। आज के परिवेश में महिलाओं पर आये दिन अत्याचार किये जा रहे हैं। इसका विरोध करने के लिये महिलाओं को आगे आना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, थाना अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि शासन व प्रशासन स्तर से महिलाओं की आत्मरक्षा के लिये 1090 व 100 व 181 नम्बर जारी हैं जिससे कि मौके पर सहायता मिल सके और अपराधियों पर तत्काल शिकंजा कसा जा सके। महिलाओं को अब सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिये।
इसके अलावा विद्यालय प्रवन्धक प्यारे लाल द्विवेदी, पं0 दिनेश शंकर चतुर्वेदी, गोविंद यादव, उमेश यादव, संदीप यादव, महिला थानाध्यक्ष नीलम पाण्डेय, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह सेंगर, ध्यान सिंह सेंगर, ऋषि पाण्डेय, अमित कुमार गुप्ता, विनोद कुमार त्रिपाठी आदि लोगों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।

Read More »

25 दिसम्बर को मनाया जायेगा सुशासन दिवस

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के पदाधिकारियों की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में निकाय व निगम के चुनावी नतीजों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता के मुताबिक निकाय चुनाव में मण्डल स्तरीय उन लोगों की शिकायत संकलित की जायेगी जिन्होंने संगठन के विपरीत कार्य किया है। 10 दिसम्बर को समीक्षा की जायेगी और इस मौके पर जिले के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष दक्षिण ने बताया कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सुशासन दिवस से पहले यानीकि 15 से 20 दिसम्बर तक नौ मण्डलों में बैठकें होगी और चर्चा होगी। वहीं जिलामन्त्री संजय कटियार ने बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर शहर की मलिन बस्तियों में समरसत्ता भोज आयोजित किया जायेगा। गरीबों को फल, बच्चों को पाठ्य सामग्री, कपड़े आदि वितरित किए जायेंगे।

Read More »

सेल्समैन भाइयों ने हड़पे साढ़े पांच लाख, रिपोर्ट

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद में सेल्समैन भाइयों ने मॉडल शॉप स्वामी की अनुपस्थिति में शराब बिक्री के साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए। जब दुकान स्वामी ने उनसे रुपये मांगे तो रुपये देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कटैना हर्षा निवासी संजय यादव पुत्र रामपाल की पक्का तालाब के समीप मॉडल शॉप के नाम से बीयर शॉप और बार का लाइसेंस है। दुकान पर औरंगाबाद निवासी मनोज यादव और शैलेंद्र यादव सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। नवंबर माह में संजय किसी कार्य से बाहर गये थे। जब लौट कर आया तो हिसाब में गड़बड़ी देख हैरान रह गये। संजय ने सेल्समैन भाइयों से रुपयों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि रुपये खर्च में ले लिये हैं। कुछ दिन बाद रुपये आने पर वापस कर दिये जाएंगे।

Read More »

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात तीन बजे के करीब रेलवे स्टेशन से पैदल घर जा रहे युवक को ओवर ब्रिज पर बदमाशों ने रोक लिया। लूटपाट के दौरान युवक ने विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक की पीठ में दो गोली लगी हैं। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे फिरोजाबाद रैफर कर दिया।
थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज निवासी युवक ओमवीर (१८) पुत्र नेत्रपाल अपनी बहन गंज खेलड़ी भरतपुर राजस्थान के यहां गया हुआ था। बुधवार रात ट्रैन से वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहां से सामान लेकर पैदल ही घर के लिए चल दिया।

Read More »

जूड़ो कराटे विधा का रूझान बढ़ाना तथा विकसित करना संस्था का उद्देश्य: शीतल व साजिद

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जनपद को जूडो कराटे विधा में एक अलग पहचान दिलाये जाने के उद्देश्य से सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान जूडो कराटे टाउन एरिया मार्केट बाढापुर द्वारा संस्था अन्तर्राज्यीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 6, 7 जनवरी 2017 को किया जायेगा। अन्तर्राज्यस्तरीय बैक बेल्ट टेस्ट के छात्र-छात्राओ द्वारा जूडो कराटे का आकर्षक प्रदर्शन तो किया जायेगा साथ ही कई राज्यों के जूडो कराटे खिलाडी बुलाये जायेंगे जिसमें दिल्ली हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चण्डीगढ़, आजमगढ़, चेन्नई, बनारस आदि सहित कई राज्यों के जूडे कराटे प्रशिक्षण केन्द सम्पर्क में है।
यह जानकारी बाढ़ापुर रोड़ टाउन एरिया मार्केट स्थित सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान जूडो कराटे संस्था के सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष शीतल पाल व सचिव मो. साजिद व सदस्य सारिका सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 6,7 जनवरी 2018 को स्टेडियम प्रागढ़ में आत्मरक्षा के नए-नए हैरत अंगेज करतब का भी प्रदर्शन किये जाने का कार्यक्रम नियत किया गया है। इस सन्दर्भ में स्टेडियम के जिला क्रीडाधिकारी आदि से वार्ता भी की जा चुकी है। साथ ही कानपुर, उन्नाव, लखनऊ आदि जूडो कराटे प्रशिक्षक चलाने वाले एकेडमी संस्थाओं के प्रमुखों की इस सन्दर्भ में विगत माह एक बैठक भी आयोजित की जा चुकी है जिसमें सभी के सहमति से अन्तर्राज्यीय जूडो कराटे प्रतियोगिता का बढ़-चढ़कर आयोजन किया जायेगा।

Read More »

भाजपाइयों ने फूंका राहुल गाधी का पुतला

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज भाजपाई शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। भाजपाइयों ने उनके बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका और आगाह किया कि कांग्रेसी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे सैकड़ों की तादाद में भाजपाई गोविंद नगर स्थित चावला मार्केट चौराहा पर एकत्रित हुए। आधे घंटे पश्चात ही उक्त भाजपाई भाजयुमो कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में हाथ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला लिए बीच चौराहे नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। यहां भाजपाइयों ने काफी देर तक पहले राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की फिर पुतले को आग लगा दी। पुतला फूंकने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का उक्त बयान राहुल गांधी के इशारे पर दरबारी सोंच वाला बयान है। अय्यर के उक्त बयान से न सिर्फ देश के प्रधानमंत्री का अपमान है बल्कि ये शब्द संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में अपनी हार को नजदीक देख कांग्रेसी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। पहले मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को एक वर्ग विशेष के वोटों के लिए औरंगजेब बताया फिर उसी वर्ग विशेष के वोटों के लिए ही हद दर्जे तक गिरते हुए कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने अदालत में राम मंदिर पर सुनवाई जुलाई 2019 तक टालने के लिए कहा। अयोध्या के राम मंदिर मामले से बौखलाई कांग्रेस के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट पर ही हमला कर दिया था।

Read More »

गहरी बोरिंग करवाने की शिकायत की

कानपुरः जन सामना संवाददता। शहर में भूगर्भ का जल स्तर गिरने के चलते जहां गाड़ियों की धुलाई तक में रोक लगा दी गई तो दूसरी ओर जलदोहन करने वाले भी बिना किसी परवाह के गहरी बोरिंग करवाने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि जल दोहन की शिकायत होने पर स्थानीय स्तर के कर्मचारी कुछ ले-दे कर मामले को रफादफा करने में माहिर है। एक मामला हरजेन्दर नगर चकेरी तिवारीपुर का प्रकाश में आया है और म० न० 334 ए के बगल में लगभग 350 फिट गहरी बोरिंग का काम मशीन द्रारा किया जा रहा है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि हमारे मकान से सटाकर मशीन द्वारा गहरी बोरिंग की जा रही है। इसका जब मैने विरोध किया तो बोरिंग कराने वाले रामसरन सविता ने अभद्रता करते हुये कहा जो करना हो कर लो जहां चाहो वहां हमारी शिकायत कर दो मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है कानून हमारे जेब में है। इतना ही नहीं राम सरन सविता ने धमकी दी कि अधिकारियों को चुटकी बजा के खरीद सकता हूं।

Read More »

बढ़ीं बिजली दरें वापस न लीं तो सपा करेगी आन्दोलन

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। केन्द्र व प्रदेश सरकारों की नीतियों के विरोध में आज समाजवादी पार्टी द्वारा नई कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सपा ने मांग की है कि तत्काल रूप से बिजली की बढी हुई दरों को वापस लिया जाये अन्यथा सपा सडकों पर उतरकर आन्दोलन करेगी।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव के नेतृत्व धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि देश में भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते नोटबंदी और जी.एस.टी के कारण आम जनता बुरी तरह परेशान है। महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढती जा रही है। परन्तु अभी राज्य में नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही उ.प्र. की भाजपा सरकार ने जिस तरह बिजली की दरें बढाकर घरेलू अर्थव्यवस्था पर चोट की है उससे लोगों की कमर टूट गई है। ग्रामीण और विशेषकर किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में अचानक हुई भीषण बढोत्तरी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का प्रदर्शन है। पूरे प्रदेश में लोग इसको लेकर आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी की मांग है कि विद्युत दरों में वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये।

Read More »