Saturday, September 21, 2024
Breaking News

महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान हेतु मिशन शक्ति अभियान का किया गया आयोजन

मथुरा। क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल कस्बा कोसीकला में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के संबंध में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत छात्र, छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। विभिन्न महत्वपूर्ण नम्बर जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, यूपी डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 व साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Read More »

गोवर्धन स्टेशन का 16 करोड़ की लागत से होगा पुनर्विकास

मथुरा। गोवर्धन में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का सांसद हेमा मालिनी ने शिलान्यास किया। गोवर्धन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अमृत योजना के अंतर्गत 16.80 करोड़ रुपये की लागत से होगा। रेलवे स्टेशन का शिलान्यास धार्मिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। ब्रज के कलाकारों ने रेलवे स्टेशन पर मयूर नृत्य और महारास की प्रस्तुति देकर शिलान्यास कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांसद हेमा मालिनी ने ब्रज के कलाकारों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। सांसद हेमा मालिनी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोवर्धन रेलवे स्टेशन को दिव्य और सुंदर बनाने का संकल्प लिया है।

Read More »

परिक्रमार्थियों को अनावश्यक परेशान न किया जाएः डीएम

मथुरा। अधिक मास में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने के लिए देश विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। इसके अलावा गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी भीड उमड रही है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गोवर्धन में किशोर अनाथालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्होंने क्रमवार कमरे, किचन, टॉयलेट, अभिलेख आदि का बारीकी से अवलोकन किया। श्री खरे ने श्रद्धालुओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया और उप जिलाधिकारी गोवर्धन तथा सीओ पुलिस गोवर्धन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कच्ची परिक्रमा से अतिक्रमण को हटाया जाए और निरंतर भ्रमण करते रहें, जिससे दोबारा अतिक्रमण न हो।

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मोत्सवः ब्रजभूमि पर बिखरेगी अनूठी छटा, होगी भव्य साज सज्जा

⇒मथुरा वृंदावन के बाहर भी इस बार प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होंगे विशेष कार्यक्रम
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज भूमि की अनूठी छटा देखते ही बनेगी। मथुरा वृंदावन के अलावा दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी इस बार विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2023 की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जुबली पार्क स्थित ओएटी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच, गीता शोध संस्थान वृन्दावन, रसखान समाधि स्थल ओएटी तथा परासौली (चन्द्र सरोवर) ओएटी स्थलों पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मुख्य कार्यक्रम कराये जाएंगे।

Read More »

धड़ल्ले से बिक रहे बिना एक्सपायरी डेट के खाद्य सामान

⇒लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़
मथुरा। धड़ल्ले से जगह जगह बेकरियों पर निर्मित खाद्य सामग्री बिना एक्सपायरी डेट के पैकिंग कर बेची जा रही है। ऐसा नहीं है कि खाद्य सुरक्षा विभाग इससे अनजान है लेकिन कार्यवाही करने से बचता रहा है। जबकि बड़े पैमाने पर इसका ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्र में भी कारोबार चल रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में किराना दुकानों पर स्थानीय बेकरियों पर तैयार की जा रही टोस्ट को पैकिंग में बेचा जा रहा है। जिस पर एक्सपायरी डेट अंकित नहीं की जा रही है। एक्सपायरी डेट के साथ मैन्युफैक्चरिंग सहित एफएसआई से लिया हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं डाला हुआ है।

Read More »

12 करोड़ की आईटीआई बिल्डिंग की गुणवत्ता पर उठे सवाल

⇒विधायक की शिकायत पर शासन ने बैठाई जांच
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा दिलाने के लिए 12 करोड़ से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुई सैंदपुर आईटीआई की बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश की शिकायत पर शासन ने जांच बिठा दी है। बिल्डिंग का निर्माण कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने किया है। अभी बिल्डिंग का लोकार्पण नहीं हुआ है, लेकिन गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने क्षेत्रीय लोगों में भी नाराजगी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार को भाजपा के कद्दावर नेता का संरक्षण प्राप्त है। लोकार्पण से पहले ही आईटीआई परिसर के अंदर बनी सड़क, नाली कई फुट जमीन में धंस गई हैं।

Read More »

अखिलेश शर्मा बने उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने पंडित अखिलेश शर्मा को फिरोजाबाद का महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा की व्यापारियों के उत्पीड़न बिलकुल बर्दास्त नही किया जायेगा। ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने कहा हमारी टीम पूरे जिले में काम कर रही है। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा की हर व्यापारी को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया जायेगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा।

Read More »

आसफाबाद बाजार कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह 22 अगस्त को

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आसफाबाद बाजार कमेटी की मासिक बैठक रघु मार्केट पर युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आसफाबाद बाजार कमेटी का विस्तार कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही 22 अगस्त को आसफाबाद बाजार कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, महानगर अध्यक्ष दीपू यादव, आसफाबाद कमेटी के अध्यक्ष हरीशचंद यादव, जिला प्रवक्ता राजा गुप्ता, महामंत्री रामलखन चौहान, सचिव सोनू मिश्रा, उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा आदि मौजूद रहे।

Read More »

पालीवाल ब्राह्मण समाज ने किया ब्लड डोनेट

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्थान के तत्वावधान में पालीवाल ब्राह्मण समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जीवन धारा ब्लड बैंक में किया गया। जिसमें समाज के दस लोगों ने ब्लड डोनेट कर रक्तदान महादान अभियान में अपना सहयोग किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ, विप्लव पालीवाल अध्यक्ष यूपी पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्थान, गोपाल पालीवाल महामंत्री, संदीप पालीवाल आगरा, मयंक पालीवाल मथुरा, डा. अविनाश पालीवाल एवं राजीव कुमार पालीवाल कुक्कू ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर में फीरोजाबाद नगर व जिले भर से दस समाज बंधुओ ने रक्त दान किया।

Read More »

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

⇒गोली लगने से एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में रात्रि के समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग के बीच पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला थाना लाइनपार क्षेत्र का है। जहां पर रात्रि के समय पुलिस को सूचना मिली कि रूपसपुर रेलवे पुल के समीप कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं।

Read More »