Saturday, September 21, 2024
Breaking News

परिक्रमार्थियों के लिए व्यवस्थाएं शून्य, ग्रामीणों ने बिछा दिये पलक

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अधिक मास में ब्रज में परिक्रमार्थियों की भीड उमड रही है। ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा में चौरासी कोस में अटूट मानव श्रृंखला बनी हुई है। वहीं गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है। इस दौरान जिला प्रशासन की और से मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव परिक्रमार्थियों को अखर रहा है। किसी परिक्रमार्थी के बीमार होने या कोई दूसरी समस्या होने पर किसी तरह की सुविधा मिलना मुश्किल है।

Read More »

चौमुहां ब्लाक परिसर बना तालाब, कमरों में घुसा पानी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बुधवार को क्षेत्र में हुई बरसात से विकास खंड कार्यालय फिर पूरी तरह जलमग्न हो गया। पूरे कार्यालय में पानी ही पानी भर गया। बीडीओ कक्ष से लेकर पंचायत, लिपिक आदि सभी के कक्षों में पानी भर गया। कार्यरत चौकीदार सारी रात पानी निकलता रहा। मगर पानी नहीं निकला। ब्लाक में बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों की गाडियां खड़ी थीं, उनके पहिये डूबे हुए नजर आ रहे थे। कमरों में पानी भर गया था। भरे पानी के कारण ब्लाक की मेन इमारत में पूरी तरह आवागमन बंद हो गया। गेट से लेकर बीडीओ कक्ष तक का परिसर तालाब में तब्दील दिखाई दिया।

Read More »

सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री को भेंट की ’चल मन वृंदावन’

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को कॉफी टेबल बुक चल मन वृंदावन की प्रथम प्रति भेंट की है। सांसद हेमा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्री कृष्ण के लिए ब्रज की संपूर्ण झांकी प्रस्तुत करने वाली कॉफी टेबल बुक की प्रशंसा करते हुए इसे ब्रज के पर्यटन के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया है। सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि चल मन वृंदावन पुस्तक में 50 लेख और लगभग डेढ़ सौ चित्रों के माध्यम से ब्रज के इतिहास, मंदिर, प्रमुख स्थल, उनके व्यक्तित्व और उत्सवों को रोचक ढंग से दर्शाया गया है।

Read More »

मुख्यमंत्री ने मथुरा के जल प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

⇒अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यमुना के जल प्लावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर को करीब ढाई बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हेलीपैड से मुख्यमंत्री रवाना हो सीधे राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरिटेबल हॉस्पिटल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में पहुंचे।

Read More »

जनता को लूट रही र.क.ब. की तिकड़ी

⇒सट्टा संचालक बाइक का रंग बदल पुलिस को दे रहा चकमा
फतेहपुर। शहर क्षेत्र में अवैध सट्टाबाजार जोर-शोर से चल रहा है और इस गोरखधंधे में र.क.ब की तिकड़ी जनता को लूटने का काम कर रही है। इतना ही नहीं नीली पल्सर वाले सट्टा संचालक ने अब पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक का रंग भी बदल दिया है। उधर जांच-पड़ताल शुरू होने पर सट्टा पर्ची बनाने वाले युवा भी अब संचालक का साथ छोड़ने की बात कह रहे हैं, इसके बावजूद पीरनपुर, लाला बाजार व उत्तरी मुराइनटोला मुहल्ला अभी भी इस गोरखधंधे का हब बना हुआ है। पर्वों के दौर में पुलिस की व्यस्तता अधिक है। जिसके चलते जांच धीमी गति से चल रही है। पर्व निपटने के बाद जांच-पड़ताल में तेजी आयेगी और इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को जेल की सलाखों के पीछेजाना ही पड़ेगा।

Read More »

घर के बाहर से घसीट ले गए महिला को, किया दुष्कर्म

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बिजली जाने पर दरवाजे के बाहर बैठी महिला को दो नशेड़ी जबरन उठा ले गए। करीब 300 मीटर दूर खेत में ले जाकर तथाकथित आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया स्वजनों को जब घर में महिला दिखाई नही दी और दरवाजा खुला दिखाई दिया तो वह बाहर देखने निकले तो कुछ घसीट कर ले जाने के निशान बने हुए थे। उसी के सहारे जब मौके पर पहुंचे तो महिला जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

Read More »

गुलमोहर का पौधा रोपण कर किया वृक्षारोपण अभियन का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश प्रकाश शर्मा, सोनम चतुर्वेदी द्वारा गुलमोहर का पौधा लगाकर किया गया। निदेशक डॉ. पंकज कुमार मिश्र, महाविद्यालय स्टाफ के साथ-साथ छात्र अध्यापिकाओं ने वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण सुरक्षित है, तो जीवन सुरक्षित है का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप गोयल ने की।

Read More »

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेर्त्रांगत डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप घायल हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ठारपूठा निवासी रवि कुमार 45 वर्ष पुत्र प्रकाश बाबू एक फैक्ट्रर में काम करता था। वह कारखाने से काम कर अपने साथी पूरन तथा विनोद को बाइक पर बिठाकर घर जा रहा था। उसने विनोद को उसके घर पर छोड़ दिया। वहां से लौटते समय तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों का कहना था कि हादसे में रवि की मौत हो गई। उसका साथी पूरन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गए। पता चलते ही रवि के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Read More »

पॉलीथिन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो बंद: संजीव उपाध्याय

फिरोजाबाद। जनता उद्योग व्यापार मंडल फिरोजाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर मजिस्ट्रेट से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पॉलीथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथीन के नाम आए दिन ठेले और छोटे दुकानदारों का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व भय का माहौल है।

Read More »

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को याद कर किया नमन

फिरोजाबाद। विकास भवन के प्रागंण में कर्मचारी महासंघ द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मे अमर शहीदों को याद किया गया। वही वक्ताओं ने उनके द्वारा दिए गए बलिदान व अदम्य साहस पर प्रकाश डाला। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कारगिल विजय दिवस न केवल कारगिल युद्ध के विजयी परिणाम को याद करने का दिन है, बल्कि हर उस सैनिक की वीरता और समर्पण पहचानने का भी दिन है। जो निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करता है और उसकी संप्रभुता की रक्षा करता है। वहीं कर्मचारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से बलिदानियों की याद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Read More »