Monday, September 23, 2024
Breaking News

नशीला पाउडर सहित युवकगिरफ्तार

सासनी। कोतवाली पुलिस ने एसपी देवेश कुमार पांडे के आदेशानुसार तथा सीओ मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के दौरान एक युवक को छह सौ पचास ग्राम नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव के अनुसार वह कस्बा इंचार्ज एसआई सतीश चैधरी एवं मय हमराह तथा पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि चंपा बाग कच्ची सड़क पर एक युवक हाथ में कुछ नशीला सामान लेकर उसकी डील करने के लिए खडा है।

Read More »

आजादी की 75 वीं वर्षगाठ पर व्यापारियों ने बनाई तिरंगा मानव श्रृंखला

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगाठ पर तिरंगा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में हिंदुस्तान की आजादी की 75 वीं वर्षगाठ पर सेंट्रल टॉकीज चौराहा से लेकर घंटाघर चौराहे तक तिरंगा मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें सैकड़ो व्यापारी हाथों में तिरंगा लेकर खड़े हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सिटी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, थाना दक्षिण प्रभारी बैजनाथ सिंह, थाना उत्तर प्रभारी नरेंद्र शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री मदन लाल वर्मा ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा मानव श्रृंखला में शामिल हुए।

Read More »

शहीद भगत सिंह युुवा सेवा समिति ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 227 वीं पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति ने इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 227 वीं पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की भक्त थी। उन्होंने सेकडो मंदिर बनवाए और देश हित में हमेशा विकास कार्य किए। साथ ही अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपाध्यक्ष बृजेश झा, सचिव अंशुल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनिल बघेल, मीडिया प्रभारी योगेश बघेल, बंटू बघेल, मिथुन धनगर, राजेश बघेल, राजीव बघेल, चंद्रवीर धनगर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

हाईवे पर ईको लूटने वाले लुटेरे दबोचे, गाड़ी व अन्य सामान बरामद

फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ईको कार लूटने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ईको कार, मोबाइल और 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।30 जुलाई की रात लुटेरों ने आगरा में पुष्पांजलि हास्पिटल से मरीज ले जाने के नाम पर भाड़े पर ईको कार तय की थी और मक्खनपुर-नसीरपुर रोड पर चालक को उतार कर ईको, उसका मोबाइल और रुपये लूट ले गए थे। नवागत एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात जेबड़ा पुल के पास नसीरपुर रोड से शातिर लुटेरे अजीत, संतोष उर्फ रंजीत यादव और राहुल को ईको गाड़ी और रुपये समेत गिरफ्तार किया गया। लुटेरों ने चालक की मोबाइल का सिम तोड़ कर फेंक दिया था। दूसरा सिम डाल कर मोबाइल से बात कर रहे थे। लूटी गयी ईको गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आर्या एकेडिमिक जेएच स्कूल केशोपुर में 10 हजार रुपये महीने किराए पर लगा दी थी।

Read More »

फिरोजाबाद:काटी गईं सीएम की होर्डिंग्स, विरोध के बाद मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर शहर भर में लगाए गए होर्डिंग्स में छपे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को शरारती तत्वों ने काट दिया। जबकि उस पर प्रधानमंत्री और महापौर के भी फोटो लगे हुए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष होर्डिंग्स देखने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। नगर निगम से दो प्राथमिकी हुई और चौराहों पर लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी गईं। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।आजादी के उत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के प्रोत्साहन के लिए शहर के सेंट्रल चौराहा, सुभाष तिराहा, सुहागनगर तिराहा समेत अन्य जगहों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की तस्वीरों के साथ मेयर और नगरायुक्त की तस्वीरें भी लगी हैं। शनिवार सुबह छह बजे नगर विधायक मनीष असीजा को फोन पर सूचना मिली कि नगर निगम के सामने ट्राईपोल के होर्डिंग्स में से मुख्यमंत्री का फोटो काटा गया है। इसके बाद उन्होंने नगरायुक्त, डीएम, एसएसपी को सूचना दी।

Read More »

थाना दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा “थाना दिवस” के अवसर पर थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों/समस्याओं के सम्बंध में जनसुनवायी करते हुये उनके त्वरित/समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारियों द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ थाना दिवस का आयोजन कर जनता की शिकायतों/ समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है ।

Read More »

दो मंजिला इमारत पर फहराया गया तिरंगा, सामने आई ये गड़बड़ी

ऊंचाहार/रायबरेली.पवन कुमार गुप्ता । हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों झंडे बनवाए हैं और लोगों को अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए कहा गया है। लेकिन प्रत्येक घरों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज दिया तो गया लेकिन उनको फहराने का तरीका नहीं बताया गया, जिसका परिणाम यह निकला कि नगर की गलियों में इसका अपमान होता भी देखा गया है। और ताजा मामला ऊंचाहार नगर के ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने बने एक दो मंजिला इमारत पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा फहरा दिया गया और यह बीते दिनों से ही फहरा हुआ है। परंतु ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों को यह दिखाई नहीं दिया, न तो इस पर नगर के किसी अधिकारी या वरिष्ठ जनों की नजर पड़ी।

Read More »

स्वतन्त्रता दिवस पर डॉक्टरों का किया जायेगा सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। स्वतन्त्रता की 75वीं वर्ष गाँठ के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेसीआई कानपुर द्वारा एक बार फिर से फूलबाग के मैदान में देश की आन बान शान के प्रतीक अपने 150 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा।
प्रेसवार्ता में दी गई जानकारी के अनुसार, कानपुर प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रदेश के सम्मानित जनप्रतिनिधि नेतागण, शहर में कार्यरत प्रशासनिक गण, पुलिस प्रशासन एवं अधिकारीगण का आना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। साथ ही शहर के जाने माने डॉक्टर्स को उनके द्वारा किये गए कोरोना अवधि पर कार्य हेतु सम्मानित किया जाएगा। भारत देश के स्वतंत्रता की 75 साल पूरे होने पर भारत देश में हर घर तिरंगा का शुभारंभ किया गया।

Read More »

देश के राष्ट्रीय ध्वज को पकड़े नौनिहालों ने निकाली रैली

रसूलाबाद, कानपुर देहात। ये नौनिहाल वो है जिन्हें हिंदुस्तान का आने वाला कल लिखना है वो नौनिहाल जो उत्तर प्रदेश के मदरसों और स्कूलों में पढ़ते हैं वो बच्चे जिन्हें हिंदुस्तान की आने वाली भविष्य की इबारत लिखनी है। अपने हाथों में तिरंगे को थामे बच्चों ने देश की अखंडता सम्प्रभुता और इसकी अस्मिता का संरक्षण करने का संकल्प लिया है।
इन बच्चों ने कहा है कि इस देश को अपनी सांस की आखिरी कतरे तक संरक्षित करेंगे नन्हे से नौनिहाल जो ये भी नहीं जानते हो कि राष्ट्र के सामने चुनौतियां कितनी हो वो बच्चे इस बार आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को मनाने के लिए सड़कों पर उतरे है।

Read More »

अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर एप लाँच किया

उन्नाव। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के पुण्यतिथि का आयोजन कैलाश पाल के संयोजन में बांगरमऊ में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र पाल युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रामकिशोर पाल एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष पाल विकास शिक्षा एवं समाज उत्थान समिति एवं राम सजीवन पाल अध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा एवं संतोष पाल जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा एवं नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पाल, अपना दल (एस) के युवा नेता विनोद कुमार पाल एडवोकेट पूर्व प्रत्याशी विधानसभा एवं राजेश पाल उपाध्यक्ष अपना दल (एस) आदि लोग मंचासीन रहे।

Read More »