Thursday, March 13, 2025
Breaking News

भाजुयमों ने कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के लगाए नारे

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध किया।
भाजयुमों महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव ऑबेडकर का अपमान करती आई है। सन् 1951, 1952 और 1954 में कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को हराने के लिए पूरा प्रयास किया था। 1990 में भारतीय जनता पार्टी के साथ चली सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित करवाया था। जबकि कांग्रेस ने इतने वर्षो सरकार में रहते हुए बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया। हमारे नेता व देश के गृहमंत्री अमित शाह पर झूठा आरोप लगा रहे है। जबकि भाजपा बाबा साहब को सम्मान देने वाली पार्टी है। जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने ये शर्मनाक काम किया है, उसे देश की जनता और बाबा साहब के मनाने वाले लोग कभी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस का पुतला दहन करने वालों में राजेश, विकास, रोहित, ध्रुव, संकेत, राजुल, राहुल, हिमांशु, देशदीपक, सुमित, अमन, मयंक, अभिषेक, अमित, दीपक, पुरूषोत्तम, आर्यन आदि मौजूद रहे। वहीं टूंडला तहसील परिसर के सामने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

Read More »

कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर दबरई स्थित जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
गुरूवार कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कंेद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं हाथों में बाबा साहब की तस्वीर तथा अमित शाह माफी मांगो, अमित शाह इस्तीफा दो, बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जैसे नारे लिखीं तख्तियाँ लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव आंबेडकर के खिलाफ जो आपत्तिजनक टिप्पणी की है। ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है।

Read More »

रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया एवं वहां पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सुपर मार्केट एवं जिला अस्पताल में स्थापित रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम आदि की जानकारी ली तथा रैन बसेरों में रहने वाले लोगों से भी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने रैन बसेरों के संचालकों को शीतलहर के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में बेड एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरों में अतिरिक्त कंबल तथा अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

Read More »

धर्म का पालन करने से ही मनुष्य का सफल होता है जीवन: सत्यानंद महाराज

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। रामलीला ग्राउंड में चल रहे विराट संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद के कृपापात्र सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि धर्म का पालन आवश्यक है। तभी जीवन सफल हो सकता है। युधिष्ठिर ने धर्म का पालन करते हुए उन्नति पाई। हरिश्चंद ने धर्म का पालन किया यद्यपि उनके जीवन में बहुत कठिनाइयां आई थीं। धर्म के पालन में बहुत परीक्षाएं होती हैं।किंतु जो उसमें सफल हो जाते हैं वो प्रसिद्ध हो जाते हैं वो प्रेरणा स्रोत हो जाते हैं। व्यक्ति चाहे कितना भी धन एकत्रित करले किंतु और अधिक प्राप्त करने की तृष्णा समाप्त नहीं होती।इसलिए भगवान की कृपा से जितनी भी स्वांसे मिली हैं उनको सही प्रकार से उपयोग में लाते हुए धर्म का पालन करना चाहिए। सद्गुरु स्वामी विवेकानंद महाराज का 79 वाँ जन्मदिवस कल मनाया जाएगा। रामशरणदास ने कहा धर्म पर डट जाना कोई सामान्य बात नहीं है। मोरध्वज आदि अनेकों भक्तों ने धर्म का आधार लेकर अपनी मुक्ति कर ली थी। स्वामी परमानंद ने कहा कि सनातन धर्म का क्षेत्र बहुत व्यापक है।अलग अलग विचारधाराएं भी है।

Read More »

दो दिन से लापता व्यक्ति के शव की हुई पहचान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का शव थाना रामगढ़ में पड़ा मिला। परिजनों ने दो दिन बाद शव की शिनाख्त की। मृतक काम करने के लिए घर से निकला था। वह अपने भाई के यहां रहता था। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी थी।
थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला गढैया निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद रियाज मेहनत मजदूरी करते थे। वह अपने भाई अबरार के यहां रहते थे। भाई ने बताया कि 17 दिसंबर की सुबह वह घर से काम के लिए निकले थे। वह प्रतिदिन शाम सात बजे तक घर आ जाते थे लेकिन 17 दिसंबर की शाम को वह घर नहीं पहुंचे। उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका था।

Read More »

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का किया सम्मान

कानपुर: जन सामना डेस्क। प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद की बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सर्वश्रेठ टीम का गौरव प्राप्त करने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 दिसम्बर तक प्रयागराज में किया गया था।
उक्त प्रतियोगिता में जनपद कानपुर नगर की खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन होने का गौरव प्राप्त कर कानपुर का नाम रोशन किया।

Read More »

आधा दर्जन अपराधी दबोचे, चोरी का माल बरामद

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिले की अलग-अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन चोर व तीन वांछित अपराधी है। पकडे चोरो के पास से सामान भी बरामद हुआ है।
सीओ सिटी अरूण कुमार चौरसिया के निर्देशन में थाना दक्षिण प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखविर ने सूचना दी कि चोरी के मुकदमें में वांछित चोर सुहाग नगर स्थित डाकघर के पीछे खाली मैदान में एकत्रित है। पुलिस टीम ने छापा मारकर अंकित पुत्र संजू उर्फ संजीव निवासी टावर वाली गली, हिमायुपुर, गोपाल राठौर पुत्र प्रमोद कुमार राठौर व प्रमोद कुमार राठौर पुत्र महावीर सिह राठौर निवासीगण गली न0 10 करबला थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चुराये गए 01 लोहे का जंगला, 03 एंगिल व अभियुक्त अंकित के पास से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है।

Read More »

पर्याप्त मात्रा में नही बने रहे है आयुष्मान कार्ड

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति अत्यंत खराब है जिससे जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है। संबंधित अधिकारी नए शिरे से शिविर लगाकर लोगो के गोल्डन कार्ड बनवाएं। इस कार्य में लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति बहुत खराब है। इसमें सुधार लाना आवश्यक है।
सीएम डेशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागों की समीक्षा बैठक में सीडीओं शत्रोहन वैश्य ने कहा कि जिले की ग्रामीण इलाके में बिजली सप्लाई की किल्लत बनी हुई है। विभागीय अधिकारी कार्यो में सुधार लायें वरना कार्यवाही के लिए तैयार रहें। समाज कल्याण अधिकारी व उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लम्बित आवेदकों का निस्तारण शीघ्रता से करायें । जल जीवन मिशन मे नए कनेक्शनों की संख्या बढानें के निर्देश दिए। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि 15वें वित्त आयोग में धनराशि खर्च न होने के कारण जिलें की रैंकिंग घटी है।

Read More »

परमात्मा की भक्ति सच्चे प्रेम से ही संभवः कथाव्यास

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में कथावाचक ने श्री कृष्ण बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पर्वत, माखनचोरी की कथा सुनाते हुए गोपियों का श्री कृष्ण के प्रति प्रेम की चर्चा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथाव्यास ने कहा कि परमात्मा की भक्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव है। कथा पांडाल में भजनों पर महिला पुरूष थिरकते रहे।
अभा सोहम् महामंडल के तत्वाधान में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास रामगोपाल शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कंस द्वारा नंदगांव में भेजे गए विभिन्न राक्षसों का नरसंहार करने के बाद गोवर्धन लीला की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान ने इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए और ब्रजमंडल वासियो की सुरक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर सात उठाया था।

Read More »

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। ससुरालीजन अभी फरार हैं। मृतका की एक साल पहले शादी हुई थी।
ओछा मैनपुरी के नगला सलेगी निवासी 20 वर्षीय मोनी की शादी थाना नारखी क्षेत्र के गांव गौंछ का बाग साबरी निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी। सोनू राजमिस्त्री का काम करता है। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे थे। कई बार उसने मायके में भी शिकायत की थी। हमने ससुरालीजनों से वार्ता भी की लेकिन इसके बाद भी वह उसे परेशान करते रहे। अब उनकी बेटी का शव फंदे पर लटका मिला है। दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। ससुरालीजन फरार हो गए हैं।

Read More »