फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने मंगलवार को शिकोहाबाद स्थित मण्डी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने 20 फरवरी को मतदान दिवस के उपरांत ईवीएम को स्ट्रांग रूम मण्डी समिति में जमा कराने की सभी तैयारियों का जायजा लिया।उन्होने ईवीएम की कडी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी पुख्ता इंतजामों को देखा। स्ट्रांग रूम में अंदर जाकर कहीं रूम के अंदर जंगलें, खिडकिया आदि तो नही है और यदि है तो वर्ह इंट स्ट्रक्चर से परमानेंट बंद पाए गए। उन्होने ठेकेदार को निर्देश दिए कि मतदान पेटिका जमा करने के दौरान विद्युत जाने पर दो बडे जैनरेटर चालू रखें और एक जनरेटर रिजर्व में खड़ा रहें। उन्होने मण्डी सचिव को निर्देश दिए कि वह पूरी मण्डी में साफ-सफाई की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ले।
एनीमिया से बचाव के लिए हीमोग्लोबिन की जांच जरूरी-सीएमओ
फिरोजाबाद। एनीमिया यानि खून की कमी। इसे सही समय पर नहीं पहचाना जाए तो इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ये शारीरिक विकास में तो बाधा बनता ही है। इससे कई गंभीर रोग भी हो सकते हैं। गर्भावस्था में तो एनीमिया के कारण गर्भवती की जान का जोखिम भी बना रहता है। इसलिए सही समय पर अपने खून की जांच कराए और इसका उपचार कराकर दूर करें।
Read More »सपा के गण मे गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,सपा को बताया आतंकवादियों के मुकदमे वापिस लेने वाली सरकार
शिकोहावाद। सिरसागंज नगर के गिरधारी इण्टर कालेज ग्राउंड मे आज सिरसागंज प्रत्याशी हरिओम यादव के लिये एक जन सभा को सम्बोधित करने आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से प्रत्याशी हरिओम यादव को जिताने की अपील की। और मैदान मे उमडा भीड का सैलाव देखकर गद गद हो गये। उन्होंने कहा कि सिरसागंज की जनता ने तो आज ही फैसला दिखा दिया। डबल इंजन की सरकार मे सभी को बिना पक्षपात किये डवल डोज, महीने मे दो वार राशन सभी को मिल रहा है। हमने कोरोना काल मे भी सभी समाज का ध्यान रखा है सभी को वैक्शीन लगने का कार्य भी हमारी सरकार ने किया। वृज क्षेत्र का सगग्र विकास किया। हमने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनायेगें मंदिर वन रहा है। हमने अपनी पहचान को समाप्त नही होने दिया और न ही आस्था के साथ खिलवाड होने दिया।
दिव्यागों ने रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति व स्वीप फिरोजाबाद द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जनपद की स्वीप ब्राण्ड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली गांधी पार्क चौराहे से आरम्भ होकर, कंपनी बाग, शास्त्री मार्केट, घंटाघर होते राधा कृष्ण मंदिर तक और फिर वापस गांधी पार्क पर आकर समाप्त हुई। रैली को संबोधित करते हुए कल्पना राजौरिया ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार को सबको मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने वहां के समस्त दुकानदारों व आवागमन कर रहे नागरिकों से कहा कि जब शहर के दिव्यांग मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी इतनी निष्ठा से निभा रहे हैं, तो आप लोग भी 20 फरवरी को शत प्रतिशत मतदान करके अपना फर्ज जरूर निभाएं।
कांग्रेस की स्टार प्रचारक पंखुरी पाठक ने किया जनसंपर्क
फिरोजाबाद। कांग्रेस की स्टार प्रचारक पंखुरी पाठक ने तिलक नगर, आर्य नगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की। पंखुरी पाठक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हाथ के पंजे का बटन दबाकर प्रियंका गांधी के हाथों का मजबूत करने का काम करें। साथ ही कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तिवारी साफ छबिवाला है। इस दौरान उनका जनसम्पर्क के दौरान फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनसम्पर्क के दौरान महिला टीम में साक्षी शर्मा, गीता शर्मा, मिथलेश शर्मा, जॉनी यादव प्रदेश सचिव पश्चिमी, महावीर शर्मा, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, राजेश शर्मा राजू, विद्ययाराम राजौरिया आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला
फिरोजाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमेन अल्पसंख्यक विभाग के इमरान प्रतापगढ़ी ने रसूलुपर स्थित वकीलपुरा फल मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तिवारी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मंच से पूछते हैं मुख्तार अंसारी कहां है। यह क्यों नहीं पूछते किसानों को कुचलने वाला मंत्री का बेटा कहां है। वह जेल से बाहर घूम रहा है। देश के पीएम व मुख्यमंत्री कहते है कि हमने लोगों पांच किलो अनाज मुफ्त दिया हैं। लेकिन अन्नदाता की फसल साड़ नष्ट कर रहे है। आज अन्नदाता भाजपा सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वो पूछते हैं 70 सालों में कांग्रेस ने क्या दिया, अरे जिस स्टेशन पर झूठी वाली चाय बेचते थे वो भी कांग्रेस का था।
पुलवामा के शहीदो को फौजियो एंव सामाजिक कार्यकत्ताओ ने दी भावभीनी श्रद्वाजंलि
इटावा। भारतीय पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह एवं समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष हरिशंकर पटेल के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सैनिकों ने पटेल चौक (पक्का तालाब चौराहा) इटावा पर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए भावभीनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों व समिति के कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च व 40 दीपों को प्रज्वालित किया एवं जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह व प्रमुख समाज सेवी हरिशंकर पटेल जी ने दीपक जलाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह ने कहा कि इन शहीदों के बलिदान पर देश हमेशा गर्बित रहेगा।
बुजुर्ग महिला को दबंगों ने जमकर पीटा, महिला हुई खून खच्चर
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बकेवर लखना रोड आदर्श नगर मोहल्ला में दबंगों द्वारा एक पीड़ित परिवार महिलाओं को खून खच्चर घायल किया। जो एक महिला बुजुर्ग वृद्धा अवस्था में घायल अपने ही घर पर पड़ी रही। वहीं उनकी लड़की व पुत्री अपनी जान बचाकर थाने भाग कर आए, तो उनकी थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने तुरंत प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा पंजीकृत कराया और मेडिकल परीक्षण के लिए तत्काल महेवा सीएचसी भेजा। वही जानकारी के अनुसार कस्बा बकेवर से जुड़ा हुआ आदर्श नगर लखना टॉकीज के पास मोहल्ला आदर्श नगर में 3 लोगों ने घर में घुसकर वृद्ध महिला सरला देवी व उसके परिवार जन लड़का सोनू व पूजा को लाठी डंडा लात घुसो से तों से मारा पीटा और कहा कि रिपोर्ट लिखाई तो जान से मार देने की धमकी भी दी।
मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत किये गये विभिन्न आयोजन
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें प्रतिदिन जिला अधिकारी महोदया के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों व उनके संबंधित अध्यापकों तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत जनपद /ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ बैठक की जा रही है साथ ही अलग-अलग विद्यालयों में पोस्टर, स्लोगन लेखन, नारे आदि प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। न्याय पंचायत स्तर पर 2-2 न्याय पंचायतों के ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें स्थित विद्यालयों के मध्य इस बात की प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है कि सर्वाधिक मतदान प्रतिशत किन ग्रामों का रहता है। प्रत्येक न्याय पंचायत में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
सैफई खानदान का एक ही नारा है, सबका साथ और सैफई का विकास- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया था
इटावा।विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख पर जमकर तंज कसे। कोरोना महामारी में इटावा के लोगों के लिए इलाज की व्यवस्था कराने समेत गुंडागर्दी समाप्त करने का दावा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा सदर, भरथना और जसवंतनगर सीट से भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना महामारी में इटावा आया था तब यहां के लोगों की इलाज की व्यवस्था की थी। आप लोग बताइए भाजपा की सरकार ने यहां पर कितना काम किया है।
Read More »