Wednesday, March 12, 2025
Breaking News

महाशिवरात्रि पर्व पर स्वयंसेवकों ने किया शिवनाद

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अखिल भारतीय घोष दिवस के उपलक्ष्य में शिवनाद कार्यक्रम का आयोजन नगर के राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर प्रांगण में किया गया। इस अवसर अपने पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक बंधु यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में सहयोग करते नजर भी आए।
इस अवसर पर कैला देवी मंदिर प्रागढ़ में सभी स्वयंसेवक बंधु अनुशासित, व्यवस्थित और पूर्ण गणवेश में प्रातः 8 बजे ही एकत्रित हो गए। सभी स्वयंसेवकों ने भगवान शिव की आराधना हेतु घोष वादन के साथ अदभुद शिवनाद किया। भगवान शिव के डमरू का नाद हो घोष है। घोष वादन की टीम में विद्यार्थियों के साथ साथ व्यवसाई भी पूरी दृढ़ता और एकाग्रता के साथ घोष वादन की सुंदर रचनाओं पर शिवनाद कर रहे थे।

Read More »

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारें, उमड़ी भक्तों की भीड़

फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह चार बजे से ही शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। कांवड़िया और श्रद्धालुओं ने देवाधि देव भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। वहीं गोपाल आश्रम, गंज मौहल्ला, गल्ला मंडी, कैला देवी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। देर शाम शिवालयों में भव्य फूल बंगला सजाया गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित सांती स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां कांवड़ चढ़ाने के लिए आए। उनके लिए मंदिर में प्रवेश की अलग से व्यवस्था की गई है। भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।

Read More »

01 मार्च को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। पूर्व चिकित्साधिकारी डा० आर०पी० मौर्य (सीनियर मेडिकल आफिसर) ने बताया कि आगामी मार्च माह की दिनांक 01/03/2025 दिन शनिवार को निः शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन अशोका हास्पिटल एवं मौर्या डायग्नोस्टिक सेन्टर, मदारीगंज ऊँचाहार-रायबरेली में किया जा रहा है। इस दिन लोक कल्याण हेतु मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जायेगा। इस शिविर में असाध्य रोगों जैसे चर्मरोग, जोड़ों का दर्द (अर्थराइटिस), गठिया, अस्थमा, पीलिया, लीवर बढ़ना, गुर्दे की पथरी, ल्यूकोडर्मा, एक्जिमा, सोराइसिस, ब्लड प्रेशर, ल्यूकोरिया, मानसिक रोग, बाँझपन, महिलाओं की समस्त बीमारी, प्रोस्टेट बढ़ना, ट्यूमर, एसिडिटी, अल्सर, बवासीर, मुहासे, अनिद्रा रोग इत्यादि बीमारियों का इलाज किया जायेगा।

Read More »

छोटे हनुमान मंदिर पर हुआ शिव पार्वती विवाह का आयोजन

फिरोजाबाद। हनुमान रोड स्थित छोटे हनुमान मंदिर परिसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान शिव का जलाभिषेक एवं श्रंगार किया। इसके बाद महिलाओं ने मंगल गायन किया। शाम को भगवान शिव परिवार का फूल बंगला सजाया गया।

Read More »

नगर में धूमधाम से निकली भव्य शिव संदेश यात्रा

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कैला देवी मंदिर स्थित सेवा केंद्र के तत्वाधान में बुधवार को भव्य शिव संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल सेवा केंद्र के सभी भाई-बहन हाथो में झंडे, स्लोगन लेकर और माताये सिर पर कलश धारण कर नारों के माध्यम से परमात्मा को पहचानने और उनके इसलिए धरा पर अवतरित होने का संदेश देते चल रहे थे।
यह शिव यात्रा रैपुरा रोड में सिल्वर सिटी से चलकर दम्मामल नगर होते हुए कैला देवी मंदिर सेवा केंद्र पर समाप्त हुई। जहाँ पर शिव पिता के झंडे का ध्वजारोहन किया गया। मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी नें शिव जयंती का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि शिव पर आक, धतूरा और बेर अर्पित करने का अर्थ है कि हमें इसलिए कलयुग रूपी अज्ञान अधेरी रात्रि में अपने अंदर के विकारो, बुराइयों, कमियों को शिव पर अर्पित करना है।

Read More »

मथुरा में बेटियों के साथ हुए अपमान का सपा के गुंडों को मिलेगा भरपूर दंडः असीम अरुण

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर करनावल पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा, ‘बेटियों के साथ हुए अपमान का सपा के गुंडों को भरपूर दंड मिलेगा। ऐसे गुंडों का इलाज खूब किया है, इनका दिमाग भी ठिकाने लगेगा। सपा के लोगों के इस कृत्य ने समाज में गलत संदेश दिया है। बीजेपी की सरकार और संगठन पूरी तरह परिवार के साथ है।’
पीड़ित परिवार से मुलाकात में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि करनावल में हुई घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को मुकदमे की मजबूत पैरवी करने का निर्देश दिया है। ताकि सभी आरोपियों को जल्द साख से सख्त सजा न्यायालय द्वारा दिलाई जा सके।

Read More »

पुरा महादेव मंदिर की पौराणिक मान्यता एवं महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का महत्व

विश्व बंधु शास्त्रीः बागपत। पुरेश्वर महादेव भगवान शिव मंदिर का अपना अलग ही महत्व व पौराणिक मान्यता है। वैसे तो भारत में कई प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में बागपत के पुरा गांव में परशुरामेशवर महादेव मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
पुरा महादेव मंदिर के विषय में मान्यता है कि भगवान परशुराम ने ही कजरी वन में इस मंदिर की स्थापना की थी। पुरा महादेव मंदिर जनपद बागपत मुख्यालय से करीब 30 किमी दूरी पर बालैनी कस्बे के पास मेरठ जनपद की सीमा पर हिंडन नदी के तट पर स्थित है।भगवान शिव को समर्पित यह एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है, यहां वर्ष में दो बार महाशिरात्रि पर शिव भक्त हरिद्वार में पवित्र नदी गंगा से जल लेकर यहां आकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं।

Read More »

शिव भोले बाबा के जयकारों से गूंजा बागपत का पुरा महादेव मंदिर

विश्व बंधु शास्त्रीः बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के पुरा गांव में स्थित श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दिन कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय रहे। झंडारोहण पूर्वाहन 11 बजकर 8 मिनट पर हुआ। पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

Read More »

डीएम-एसपी ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत शिव मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सदर क्षेत्रांतर्गत प्राचीन जगमोहनेश्वर मन्दिर चंदापुर व आस्तीक मंदिर परिसर लालूपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, बैरिकेटिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मन्दिर में पूजा अर्चना भी की गई। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मन्दिर परिसर व उसके आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश, सुरक्षा की समुचित व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।

Read More »

महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने 2100 कन्याओं के पूजन, वस्त्रदान उपरांत कन्या भोज का किया आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय ने 2100 कन्याओं के पूजन, वस्त्र दान उपरांत कन्या भोज का किया आयोजन। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी नीलम पाण्डेय और सुपुत्र प्रतीक राज पांडेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक ने परिवार सहित ऊंचाहार क्षेत्र बड़ा गांव स्थित गौरी शंकर धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात 2100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें वस्त्र दान किया। इसके उपरांत कन्या भोज की शुरुआत कर भंडारे का प्रारंभ कराया।

Read More »