रायबरेली। आरेडिका के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में सोमवार को कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीडन विषय पर जागरूकता के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें आरेडिका की सभी कार्य करने वाली महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस सेमीनार में प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आभा जैन ने महिलाओं जागरूकता के बारे में कुछ नियम कानूनों के संबंध में समझाया एवं महिला से पूछा कि अगर किसी महिला को अगर इस प्रकार की कोई भी समस्या हो तो बताएं तथा आगे आने वाले समय में भी अगर इस प्रकार की समस्या आती है तो वे तुरन्त सम्पर्क कर सकती हैं।
सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के जिलाध्यक्ष बने शैलेंद्र व महानगर अध्यक्ष सौरभ
फिरोजाबाद। भ्रष्टाचार मिटाकर, हक और सम्मान दिलाने को अचूक हथियार है सूचना का अधिकार उक्त विचार गंगा विहार कॉलोनी में आयोजित बैठक में सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के प्रमुख महासचिव रामनिवास यादव ने व्यक्त किये। साथ ही संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये।
सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के प्रमुख महासचिव रामनिवास यादव ने कहा कि सूचना का अधिकार का प्रयोग करके लोगों की शिकायत और समस्याओं का निस्तारण कराकर अधिकारी और कर्मचारियों को उनका कर्तव्यबोध कराइए।
11 दिसंबर को एक मिनट एक साथ गीता के तीन श्लोक का कराया जायेगा पाठ
फिरोजाबाद। विश्व विख्यात गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज के आह्वान पर जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे वैश्विक अभियान एक मिनट एक साथ गीता के तीन श्लोक का पाठ कराया जाएगा। इसको लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा स्थानीय होटल में रखी गई।
अजय जिंदल ने बताया कि संपूर्ण विश्व में गीता जयंती 11 दिसंबर को मनाई जाती है। इसी को लेकर विश्व विख्यात गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज के आह्वान पर जनपद के फिरोजाबाद, टूंडला, सिरसागंज, शिकोहाबाद में अधिक से अधिक स्थानों पर 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे गीता के तीन श्लोक का पाठ कराया जाएगा। अभिषेक मित्तल क्रांति ने बताया कि 11 दिसंबर को भगवत गीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है, माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देना शुरू किया था, इसलिए गीता
बिसावर में निजी अस्पताल संचालको की मनमानी, स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का नहीं हो रहा पालन
हाथरस। बिसावर क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालक लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है। निजी अस्पतालों मे रोजाना निकलने वाले बायो वेस्ट के निस्तारण के उचित प्रबंध नहीं हैं। कस्बे के सहकारी संघ के परिसर के पीछे इन दिनों बायो वेस्ट खुले में बिखरा हुआ है। पट्टियां, सीरिंज, खाली बोतल, टिश्यू आदि मेडिकल कचरे का ढेर पड़ा है। हैरानी की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी स्थिति में बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, निस्तारण के नियम भी तय किए गए हैं।
महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
चन्दौली। ग्राम्या संस्थान के तत्वाधान में 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस तक चलाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक सभागार नौगढ़ में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा छेड़छाड़ आदि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर लोगों को जागरूक किया। संस्थान के सुरेंद्र ने अभियान के बारे में बताया कि नौगढ़ के विभिन्न गांव में रैली, बैठक, पपेट शो, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से महिला हिंसा एवं लिंग आधारित भेदभाव पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पेंशन आवास शौचालय आदि के बारे में बताया कि कोई पात्र व्यक्ति है उसको यह सुविधा नहीं मिली है तो हमारे कार्यालय में आए उसके समस्या का अवश्य समाधान होगा।
कांग्रेसियों ने रक्तदान कर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
फिरोजाबाद। कांग्रेसियो ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी (सांसद) का जन्मदिन मनाया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म दिवस है। हम सभी कांग्रेसजन उनके जन्म दिवस पर भगवान से प्रार्थना कर उनकी दीर्घायु की कामना की है। साथ ही उनके जन्मदिन पर रक्तदान किया है। रक्तदान से अच्छा कोई दूसरा उपहार हम कांग्रेसीजनों की ओर से नहीं हो सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी जातियों और धर्म के लोग एकजुट होकर रक्तदान कर रहे हैं और इस नफरती भाजपा सरकार को बता रहे हैं कि यह देश उसके बांटने से नहीं बटेगा, एक था एक है और एक रहेगा।
निर्मल नदीम जौनपुरी के सम्मान में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
सलोन, रायबरेली। बज़्मे हयात ए अदब के तत्वाधान में काशाना ए हयात किठावां में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन निर्मल नदीम जौनपुरी के सम्मान में किया गया। इस मौक़े पर उनकी शालपोशी की गई। अध्यक्षता नफ़ीस अख़्तर सलोनी ने की और संचालन ख़ुर्शीद अम्बर प्रतापगढ़ी ने किया। ख़ुर्शीद अम्बर प्रतापगढ़ी ने पढ़ा- तुझे भूलना होगा तेरे लिए ही, ये ग़म भी ख़ुशी से उठाना पड़ेगा। निर्मल नदीम जौनपुरी ने पढ़ा – उड़ा आया हूं चर्ख़ पर ख़ाक अपनी, सितारों को अब जगमगाना पड़ेगा। क़ासिम हुनर सलोनी- वहां हम हैं तीरों की बारिश जहां है, मुसलसल हमें ज़ख़्म खाना पड़ेगा।
चंद्रनगर महानगर में खेल संगम 15 दिसंबर को
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के तत्वाधान में 15 दिसंबर को खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन नगर के एस.आर.के महाविद्यालय केे प्रांगण में किया जाएगा। जिसमें संपूर्ण महानगर में लग रहीं शाखाओं से सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन 15 दिसंबर दिन रविवार को एस.आर.के डिग्री कॉलेज के प्रांगण में किया जाएगा। जिसमें महानगर की सभी शाखाओं के 600 युवा स्वयंसेवक 20 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। यह सभी विद्यार्थी स्वयंसेवक 14 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु रहेंगे। सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रजप्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे।
वृद्धजन समिति ने लगाया आयुष्मान कार्ड जागरूकता शिविर
फिरोजाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा न्यास वृद्धजन समिति द्वारा मेडीसिटी हॉस्पीटल में आयुष्मान जन जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें वृद्वजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए।
कार्यक्रम मे उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनो का सम्मान और सहायता करना सबसे अधिक सरहनीय काम है, हम सभी को अधिक से वरिष्ठजनो की सेवा करनी चाहिए्। रमाकान्त उपाध्याय सद्स्य उत्तर प्रदेश गौ सैवा आयोग ने वरिष्ठ नागरिक सेवा न्यास द्वारा लगाये गये शिविर की सराहनीय की। उन्होने कहा कि इस प्रकार के सेवा के काम अनुकरणीय है। इससे अन्य लोगो को भी प्रेरणा मिलती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामवदन राम ने कहां कि संस्था ने जो आयुष्मान कार्ड जागरुकता अभियान शिविर की शुरुआत की गई है। वह समाज सेवा का अच्छा उदाहरण है।
पूर्व अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेसी करेंगे रक्तदान आज
फिरोजाबाद। नौ दिसम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन पर रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में आयोजित किया जायेगा। जिसमें सभी कांग्रेसीजन ब्लड डोनेट करेंगे।
निर्वतमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने घर संसार स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के आह्वान पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म दिवस पर सभी कांग्रेसीजन नौ दिसम्बर को प्रातः 11 बजे जिला अस्पताल में रक्तदान कर मनाएंगे।