⇒लोक सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा में भारी फेर बदल
नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना कुनबा ठीक करने में जुट गई है। 26 विपक्षी दलों के ताजा गटबंधन (इँडिया) से विचलित भगवा पार्टी लगातार रणनीति बदलने को मजबूर हुई है।
किसी अनहोनी से परेशान सत्तारुढ़ पार्टी इस बार अपने कुनबे में दो मुस्लिम नेताओं को जगह देकर अल्पसंख्यक वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती हुई दिख रही है। चौंकानेवाला नाम विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर का है।
Jansaamna
⇒बरसाना की पहाडी पर गाड़ियों को किया गया प्रतिबंधित
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अधिक मास में योगी राज भगवान कृष्ण की लीला स्थली गिरिराज तलहटी आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आ रही है। गिरिराज तलहटी में मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। बारिश में हल्की हल्की पानी की फुहारों के साथ श्रद्धालु भक्त गिरी गोवर्धन की पूजा अर्चना कर मनौती मांग रहे हैं। गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गुंजायमान हो रही है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक भगवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए मल मास की उत्पत्ति की थी।
मथुरा। पुरुषोत्तम मास में ब्रज में चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड रही है। कस्बा राया से होकर गुजर रही चौरासी कोस यात्रा में भक्ति के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। परिक्रमार्थियों की मानव श्रृंखला धीरे धीरे बढ़ती हुई देखी जा रही है। कस्बा राया में परिक्रमार्थियों के लिए जगह जगह विश्राम स्थल, मेडिकल सुविधा कैंप एवं प्रसाद की व्यवस्था भी स्थानीय संगठन व स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। राया के संगठन कल्याण फाउंडेशन, खाटू श्याम सेवा मित्र मंडल, जन कल्याण सेवा समिति, राधे राधे सेवा समिति के द्वारा अलग अलग जगहों पर कैंप लगाए गए हैं।
⇒प्रशिक्षाणथी ऋण प्राप्त कर नया रोजगार खोलें
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है। मुख्य बाजार से लेकर सब्जी मंडी, कई कॉलोनियों तक पानी भर गया है। इससे दुकानदारी भी पूरी तरह प्रभावित है। कई दिनों से शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मैन बाजार, सब्जी मंडी, लाठी बाजार और कई कॉलोनियों में बारिश का पानी भरा नजर आया। कृष्णा विहार कॉलोनी की मुख्य सड़क पर एक से डेढ़ फुट पानी भरा है। शनिवार को दुकानदारों ने दुकानें तो खुली, मगर बारिश और जलभराव होने के कारण ग्राहक घरों से नहीं निकले और बाजार में सन्नाटा रहा। शहर की करीब आधा दर्जन से अधिक कालौनियों में जबरदस्त जलभराव रहा।
⇒कलयुग में पार्थिव शिवलिंग पूजन से प्रसन्न हो जाते महादेवः देवकीनंदन महाराज
हाथरस। शहर में नियमित रूप से साफ सफाई और जन सुविधाओं को मुहैया कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने व्यापक रूप से भ्रमण कर यथास्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने मोहल्ला मधूगढी का निरीक्षण किया। जहां पर जलभराव होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस को जलभराव की समस्या को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शहर में यदि जलभराव के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सिकंदराराऊ। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोग मातम करते हुए ताजिए को कर्बला तक ले गए। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास बंदोबस्त किये। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहा। यह त्योहार हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हो, इसे लेकर प्रशासन चौकन्ना रहा। मोहर्रम के अवसर पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया निकाल कर मातम मनाया गया। ताजियों के जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।