पुलिस के इस मानवीय कार्य से समाजसेवियों और नेताओं को भी सीखने की जरूरत
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जहां एक और पुलिस को देखते ही अपराधी थरथर कांपते हैं तो वहीं पुलिस के द्वारा समाज में किए जा रहे मानवीय और सराहनीय कार्य से प्रभावित लोग पुलिस के नजदीक जाकर उन्हें दिल से सैल्यूट भी करना चाहते हैं।बताते चलें कि आज रायबरेली जनपद सलोन थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक दिल को छू लेने वाली और अंतर्मन को भाव विभोर कर देने वाली पुलिस के सराहनीय कार्य की चर्चा चारो ओर हो रही है। कोतवाली क्षेत्र सलोन के पूरे लाला मजरे अतरथरिया निवासी स्वर्गीय सियाराम जिनकी पुत्री रौनक उम्र करीब 15 वर्ष है। जिसकी मां अंजू बेहद गरीब है, मांग कर, मजदूरी कर वह अपनी बेटी को पढ़ाती हैं। महिला की पुत्री रौनक ने हाल ही में कक्षा 11 की परीक्षा पास की है। जिसे अब कक्षा 12 की पढ़ाई के लिए किताबों की आवश्यकता थी।
Read More »
Jansaamna
ऊंचाहार, रायबरेली
वाराणसी।डाक विभाग के उपक्रम रूप में स्थापित इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अल्प समय में ही अपनी नई पहचान बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल इण्डिया के क्षेत्र में आज इसकी अहम् भूमिका है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। डाक विभाग उन तमाम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके पास बीमा और अन्य वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच नहीं है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग और इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की रीजनल मीट का वाराणसी में शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलाधीक्षकों, आईपीपीबी मैनेजर्स और डाककर्मियों को भी पोस्टमास्टर जनरल ने सम्मानित किया।
हरिद्वार,उत्तराखंड। पवित्र सावन माह में हरिद्वार के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल बम और हर.हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा है। सावन मास की शिवरात्रि नजदीक आते ही जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों में भी इजाफा होने लगा है। मंगलवार को शिव के जयकारों से हाइवे गूंज उठा। शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर अपने गतंव्य की ओर बड़ने लगे हैं। शिव की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इससे पूर्व हरिद्वार से जल भरकर अपने शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की कतार बढ़ती जा रही है। शिवभक्तों में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। शिवभक्तों द्वारा लाई गई मनमोहक झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। साथ ही शिवभक्त दिन.रात बोलबम का नारा लगाते हुए अपने.अपने शिवालयों की ओर कदम बढ़ाते जा रहे हैं।
सिकंदराराऊ।भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह व जिला अध्यक्ष ठाकुर राम कुमार जादौन के नेतृत्व में विजेंद्र सिंह जाटव पूर्व जिला पंचायत सदस्य को किसान यूनियन भानु का जिला उपाध्यक्ष हाथरस मनोनीत किया गया है । उनके मनोनयन पर स्थानीय किसानों एवं यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर सदैव गंभीर रहेंगे और किसान हित में संघर्ष करेंगे। किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। विभाग द्वारा बिजली कटौती जमकर की जा रही है। जिससे साफ जाहिर है कि किसानों एवं ग्रामीण लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बढ़ती महगांई ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। बिजली न आने के कारण धान के किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई के लिए ट्रॉली इंजन चलाना पड़ रहा है। धान की फसल सूख रही है।