रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।राह चलते महिलाओं का पर्स व चेन छीनकर भागने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । भदोखर थाना पुलिस ने जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव महादेवन मजरे भीख निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया हैं। उसके कब्जे से साढ़े छः हजार रुपए नगद , एक तमंचा और कुछ आभूषण बरामद हुए है । पकड़ा गया बदमाश अपने एक साथी के साथ घटनाओं को अंजाम देता था । उसने कुछ दिन पूर्व भदोखर , हरचंदपुर और गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में महिलाओ के साथ लूट किया था । पकड़ा गया व्यक्ति शातिर अपराधी हैं। इसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत है ।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सोना चांदी की सफाई करने के बहाने रेकी करके बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है । उनके कब्जे से लाखों रुपए कीमत के जेवरात बरामद हुए है ।पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने पकड़े गए गिरोह कर बारे में जानकारी दी है । बदमाशों को शहर कोतवाली और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से शहर के शहीद स्मारक मोड़ के पास से पकड़ा है ।पकड़े गए बदमाश विकास कुमार निवासी थाना नावकोठी जिला बेगूसराय बिहार और महेश कुमार निवासी थाना सदर जनपद आगरा है । इनके कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि यह बदमाश घरों में सोने चांदी के आभूषणों की सफाई करने के बहाने रेकी करते थे।