समाधान दिवस में आये हुए प्रकरणों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के दिये निर्देश
जनता की शिकायतों को वेवजह लम्बित रखने वाले अधिकारियों पर की जायेगी कार्यवाही-जिलाधिकारी, प्रयागराज
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने समाधान दिवस में आये हुए प्रकरणों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रेम रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अशोक कुमार कनौजिया, एस0डी0एम0 सदर सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आयी शिकायतों को गम्भीरता से लेते सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी आवेदन जिस विभाग से सम्बन्धित है, अधिकारी उसे गम्भीरता से ले और समयबद्ध रूप से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
Read More »