Saturday, June 20, 2026
Breaking News

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2025 को लेकर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने ली बैठक, तैयारियों को दिए सख्त निर्देश

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2025 को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने हेतु गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी अभिनव जे. जैन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

क्षत्रिय बहनों ने तीज महोत्सव में मचाया धमाल

फिरोजाबाद। क्षत्रिय बहनों द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी सिकरवार, दीपशिखा भदौरिया, अनु जादौन, ओमलता सिंह, नीलम तोमर और पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। तीज समारोह में क्षत्रिय बहनों ने तीज के गीतों एवं भजनों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। शिव-पार्वती के स्वरूपों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने “श्याम आया रे घनश्याम आया”, “झूला झले रे राधेरानी झूलाने तेरा श्याम आया” जैसे भजनों पर सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Read More »

किड्स कार्नर स्कूल की 60वीं वर्षगांठ पर आज मनाया जाएगा फाउंडेशन डे

फिरोजाबाद। शहर के प्रतिष्ठित किड्स कार्नर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के 60 वर्ष पूर्ण होने पर 60वां फाउंडेशन डे आज 26 जुलाई को विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. मयंक भटनागर और प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि किड्स कार्नर स्कूल की स्थापना 26 जुलाई 1966 को स्व. सुखरानी भटनागर द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है और शहर में एक पहचान बनाई है। फाउंडेशन डे के अवसर पर छात्रों द्वारा गणेश वंदना, सावन नृत्य, गायन, शिव स्तुति, आर्य एकल नृत्य एवं प्राथमिक विंग द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Read More »

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान आसफाबाद चौराहा से ककरऊ कोठी तक बंबा बाइपास पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकानों से आगे तक टिनशेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय के निर्देश पर नगर निगम कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध टिनशेड को हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और प्रवर्तन दल से धक्का-मुक्की भी की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विरोध करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस चौकी पहुंचाया।

Read More »

हरियाली तीज मेले को लेकर तैयारियां तेज, पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस। आगामी हरियाली तीज पर्व के अवसर पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर लगने वाले पारंपरिक मेले को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छता, जल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पूरी की जाएं। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई को विशेष प्राथमिकता देने को कहा। इस मौके पर सभासद अशोक गोला, अतुल आधीवाल, रंगीला जी, श्याम अग्निहोत्री, अनी पंडित, सफाई निरीक्षक मुशाहिद हुसैन सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Read More »

आगरा मंडल में जनवरी से जून 2025 तक 1441 लोगों पर अलार्म चेन खींचने (ACP) पर कार्यवाही, ₹1.24 लाख जुर्माना वसूला

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में माह जनवरी 2025 से जून 2025 तक बिना उचित कारण ट्रेन का अलार्म चेन (ACP) खींचने के मामलों में कुल 1441 यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए ₹1,24,050 का जुर्माना वसूला गया। आगरा मंडल द्वारा रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त अभियान के तहत सघन चेकिंग चलाई जा रही है, जिसमें विभिन्न स्टेशनों पर बड़ी संख्या में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Read More »

जगदीप धनखड़ की विदाई पर विपक्ष रात्रिभोज आयोजित करेगा

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके चौंकाने वाले इस्तीफ़े के कुछ दिनों बाद विदाई रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। श्री धनखड़ के इस्तीफ़े, जिसे सार्वजनिक रूप से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर दिया गया था, के बाद एक सप्ताह तक राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल रहा। 74 वर्षीय धनखड़ को विदाई भाषण देने का अवसर नहीं मिला।
विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया और राज्यसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में उन्हें भाषण देने का अवसर दिए जाने की मांग की। इस मुद्दे को और अधिक प्रमुखता देने के लिए विपक्षी दलों ने श्री धनखड़ को औपचारिक विदाई देने हेतु एक रात्रिभोज आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Read More »

नगर पंचायत ने भरवाए ओवर ब्रिज सर्विस रोड के गड्ढे

ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग के नीचे बने ओवर ब्रिज के सर्विस रोड न बनने से उत्पन्न समस्या से परेशान क्षेत्र वासियों को नगर पंचायत ने राहत दी है। सड़क पर पांच फुट तक गहरे गड्ढों में रोजाना वाहन पलटने की घटनाएं होती थीं। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल ने इन गड्ढों को पटवाकर राख और गिट्टी से भराई करवाई है। ज्ञात हो कि लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रॉसिंग में ओवर ब्रिज बन जाने के बाद सर्विस रोड और नाली का निर्माण नहीं कराया गया था। इसके कारण सर्विस रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह सर्विस रोड एनटीपीसी और सलोन के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है, साथ ही ऊंचाहार नगर के भी लोगों का मुख्य आवागमन इसी रास्ते से होता है। इस सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण कई वाहन पलटने की घटनाएं हो रही थीं, जिनमें लोग चोटिल भी होते थे। जल निकासी न होने के कारण रोड पर घुटनों तक पानी जमा रहता था, जिससे समस्या और गंभीर हो गई थी।

Read More »

आरेडिका चिकित्सालय द्वारा ज्ञानदा बाल मंदिर विद्यालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारख़ाना (आरेडिका), रायबरेली के चिकित्सालय द्वारा बच्चों के समग्र स्वास्थ्य मूल्यांकन एवं जागरूकता हेतु ज्ञानदा बाल मंदिर विद्यालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 22 से 23 जुलाई 2025 तक किया गया। इस शिविर में कुल 274 बच्चों का शारीरिक, दंत एवं पोषण संबंधी परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. मनीष कुमार, मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, ने बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास की स्थिति की जांच की। डॉ. आकांक्षा, दंत चिकित्सक, ने मौखिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित पहलुओं की गहन जांच की और आवश्यक सलाह दी।
वहीं, डॉ. भूमिका सिंह, आहार विशेषज्ञ, ने बच्चों की आयु, ऊंचाई और वजन के अनुसार उपयुक्त डाइट चार्ट प्रदान किए, जिससे उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को संतुलित किया जा सके।

Read More »

पत्रकारों की सुरक्षा व सहयोग को लेकर उपजा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में जनपद के पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग और समाचार संकलन के दौरान निर्बाध कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाल के दिनों में कई पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान असहयोग, अभद्रता और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा है, जिससे उनकी स्वतंत्र पत्रकारिता प्रभावित हुई है। पत्रकारों ने मांग की कि उन्हें न केवल सम्मान मिले, बल्कि प्रशासन की ओर से उनके कार्य को सहयोग भी प्राप्त हो। उपजा प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तर पर एक पत्रकार समन्वय अधिकारी  नियुक्त किए जाने की मांग भी की, जो पत्रकारों की समस्याओं को त्वरित रूप से संज्ञान में लेकर समाधान करे।

Read More »