मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में लगाए गए पैनिक बटन का करंट अब टूट गया है। ऐसे में अब आपातकालीन स्थिति में बटन दबाने के बाद सुरक्षा मिलना मुश्किल है। रोडवेज डिपो की लगभग 40 प्रतिशत बसों में पैनिक बटन ने काम करना बंद कर दिया है। दिन-रात सफर के दौरान महिलाओं के साथ अन्य यात्रियों को भी सुरक्षा मिल सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस में प्रत्येक सीट के ऊपर पैनिक बटन लगवाया था। वर्तमान समय में सभी बसों में पैनिक बटन तो लगा हुआ है, लेकिन कुछ बसों में इस बटन की आवाज मुख्यालय तक पहुंचाने वाले तार टूट गए। जिससे अब बटन ने काम करना बंद कर दिया है। मथुरा डिपो की 160 बसों में यह पैनिक बटन लगाए गए हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बसों में चूहे आ जाने से वह तार को काट देते हैं। इससे पैनिक बटनों से करंट टूट गया है। इसके अलावा कई जगह खड़ी बसों में बंदर भी बटन व तारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
Read More »राह चलते छेड़छाड़ और ब्लेड से हमला करने का आरोपित युवक गिरफ्तार
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने पहले गली में खड़े होकर नशेबाजी की, फिर एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर न केवल गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि टोका-टोकी करने वाले युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने युवकों को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। इस संबंध में एक महिला ने दोनों नामजद युवकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि पिछले दो माह से रिहान निवासी अनार गली और शाकिर निवासी दरेसी रोड मुहल्ले में आकर नशेबाजी करते हैं और निकलने वाली लड़कियों से अश्लील हरकतें करते हैं। शाम छह बजे दोनों युवक अन्य लड़कों के साथ गली में खड़े थे।
Read More »पुरस्कार पाकर पुरस्कृत 362 मेधावी छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा ब्रज धाम ऑडिटोरियम में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में 362 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा, स्वामी रामदेवानंद जी महाराज, डॉ. केशवाचार्य, राधाकांत गोस्वामी, गोपाल जी ठाकुर, भागवत आचार्य डॉ. देवेंद्र शर्मा, सोहनलाल शर्मा, पंकज शर्मा, रामनरेश गौतम, नारायण प्रसाद शर्मा, श्याम शर्मा प्लास्टिक वाले, डॉ. आशुतोष शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम की चित्रपट पर फूल अर्पित कर किया गया। शशांक पाठक और सहयोगी जनों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया।
महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’
हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ स्थित ‘विकास दृष्टि’ संस्था द्वारा आयोजित श्रीमती शीतल-प्रभा शुक्ल स्मृति सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती रेनू गौड़ ने इसे अपने लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करेगा।
किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने जसराना तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। किसानों की खाद, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जसराना चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और इसके बाद तहसील जसराना पहुंचकर उपजिलाधिकारी राजेश शुक्ला को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार किसानों को धान की रोपाई के समय आवश्यक यूरिया खाद, सिंचाई के लिए पानी और बिजली तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार ने किसानों से मुफ्त बिजली देने और आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
व्यापार मंडल की बैठक में जाम की समस्या को लेकर हुई चर्चा
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक विनायक कॉम्प्लेक्स स्थित महानगर कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से जाम की विकराल होती समस्या को लेकर चिंता जताई गई। व्यापारियों ने इस संबंध में प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नगर में ट्रैफिक जाम की स्थिति दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। जैन मंदिर चौराहा, गांधी पार्क चौराहा, सेंटर टॉकीज चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, नगला बरी चौराहा, पूर्व बड़ा डाकखाना चौराहा जैसे स्थानों पर दोपहर से लेकर रात 8 बजे के बाद तक भीषण जाम लगा रहता है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के संचालन में अनियमितता, नंबरिंग और रूट निर्धारण के अभाव में यह समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। चौराहों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सदर बाजार जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र में तो स्थायी समाधान की आवश्यकता है।
श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुई नर्मदेश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा
फिरोजाबाद। मंगलवार को लेबर कॉलोनी स्थित श्री सिद्ध पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर में नर्मदेश्वर महाराज एवं नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर तीन दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। मंदिर समिति के सदस्य पंकज भारद्वाज ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस मास में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, ऐसे में संपूर्ण सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि पहले पूजा-अर्चना को रोका जाता था, कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगाई जाती थी। लेकिन जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आई है, तब से शिवभक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जा रही है। प्रशासन द्वारा भक्तों को मार्ग में हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अपना विदाई भाषण देने तक की इजाजत नहीं दी गई…
राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जिस बेरुखी के साथ विदा किया गया, उस पर से परदा उठना अभी बाकी है। उन्हें अपने विदाई भाषण की अनुमति तक नहीं दी गई। टॉप सोर्सेज के अनुसार, धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए कहा गया। वह सरकार की रणनीति के विपरीत निर्णय लेने का साहस कर रहे थे। पिछले दिनों एक न्यायाधीश के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद उन्हें हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा स्वीकार किया गया, तो यह घटना भाजपा सरकार को पच नहीं पाई। धनखड़ सरकार की योजना के खिलाफ चले गए। सभापति सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, धनखड़ के इस निर्णय से सरकार बेहद नाराज़ हो गई। नतीजतन, वह भाजपा सरकार के निशाने पर आ गए। आज उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिए जाने से सत्ता के गलियारों में खलबली मच गई है। धनखड़ को विदाई भाषण की अनुमति भी नहीं दी गई। किसी संवैधानिक पद पर बैठे पीठासीन अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार अभूतपूर्व है।
सेल ने ज़ोजिला सुरंग परियोजना में 31,000 टन से अधिक स्टील की आपूर्ति की
नई दिल्ली। भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), ज़ोजिला सुरंग परियोजना के लिए सबसे ज़्यादा स्टील आपूर्ति करने वाली कंपनी बनकर उभरी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना, जो अभी निर्माणाधीन है, भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी दो-तरफ़ा सुरंग बनने के लिए तैयार है। सेल “ज़ोजिला सुरंग परियोजना” में एक बेहद ज़रूरी पार्टनर है। सेल ने इस परियोजना में 31,000 टन से ज़्यादा स्टील दिया है, जिसमें टीएमटी री-बार, स्ट्रक्चरल स्टील और प्लेट्स शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है और सेल लगातार स्टील सप्लाई कर रहा है, जो कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी बड़ी परियोजनाओं में सेल का योगदान देश के निर्माण में उसकी भूमिका को और मजबूत करता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी मेगा परियोजनाएं सेल स्टील की गुणवत्ता और मजबूती पर हमेशा से भरोसा करती आई हैं, जो कंपनी की गुणवत्ता के प्रति समर्पण और भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।
मोदी का संसद में एकता का संदेश: “ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत का प्रतीक”
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों और संसद सदस्यों से एकता का संदेश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सत्र देश की सैन्य, अंतरिक्ष और वैश्विक उपलब्धियों का उत्सव होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की एक बड़ी सफलता है, जिसने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई में लक्ष्य 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक हासिल किया गया।
Jansaamna