शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, थाना और तहसील जैसे पाँच संस्थानों की विफलता गंभीर चिंता का विषय है। शिक्षा अब ज्ञान नहीं, कोचिंग और फीस का बाजार बन चुकी है। स्वास्थ्य सेवाएँ निजीकरण की भेंट चढ़ चुकी हैं, जहाँ इलाज से ज्यादा पैकेज बिकते हैं। चिकित्सा व्यवस्था मुनाफाखोरी का अड्डा बन गई है। थाने न्याय की जगह रिश्वत का केंद्र और तहसील एक कागज़ी भूलभुलैया बनकर रह गई है। इन संस्थाओं को सुधारने की जरूरत हैं।
-प्रियंका सौरभ
“शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, थाने औ तहसील।
सब मिलकर ताबूत में, ठोंक रहे हैं कील।।”
यह दो पंक्तियाँ महज़ अलंकार नहीं, बल्कि उस निराशा का संगीन उद्घोष हैं, जो आम आदमी की उम्मीदों को कुचलकर उसे निराशा की चुम्बक बनाती हैं। ये पाँच स्तंभों से हमारा समाज अपनी नाजुक मिट्टी का संतुलन बनाये रखता है — पर, अफ़सोस, वे स्वयं पत्थर बन चुके हैं।
Jansaamna
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय और उनकी टीम का स्वागत समारोह माथुर वैश्य सेवा सदन में किया गया। वहीं ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय का सोने का मुकुट पहनाकर हरिमोहन गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता एवं संयुक्त परिवार सुखी परिवार के डायरेक्टर राजेश दुबे, अर्चना दुबे ने संयुक्त रूप से सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवव्रत पांडे ने की। कार्यक्रम में सतीश चंद्र शास्त्री, विनयकांत भारद्वाज, देवेंद्र शास्त्री, अशोक शुक्ला, पंडित वीनेश शर्मा, बसंत शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना राजोरिया, युवा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, तरुण शर्मा, धर्मेंद्र पांडे, हरिओम शर्मा, राजकुमार सारस्वत
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह कराने में सहयोग प्रदान किया गया। संस्था द्वारा कन्या को गृहस्थी का सामान दिया गया।
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जी.डी. गोइंका स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया। भारतीय जनता पार्टी समानता और समरसता आधारित भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है।
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकर्त्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का सर्वाधिक मानसिक विकास जीवन के प्रारंभिक पांच वर्षों में होता है। इसलिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की देखभाल उसी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें जैसे कोई अपनी संतान की करता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल एक पोषण केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं।
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली से 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक कुल्लु-मनाली एवं मणिकरण के लिए सात दिवसीय कर्मचारी भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया है। यह भ्रमण कर्मचारी हित निधि के अंतर्गत कार्मिक विभाग के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आरेडिका के 70 कर्मचारियों का दल शामिल है।
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल को विधि विभाग द्वारा ‘संविधान निर्माण में बाबासाहेब द्वारा किये गये वाद-विवाद’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान निर्माण एवं स्वतंत्रता संग्राम में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को दृश्यों और चलचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।
कानपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा सोमवार को बर्रा बाईपास स्थित दिव्यांशी गार्डन में एक दिवसीय मंडल स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जिलों से प्रजापति समाज के कारीगरों ने भाग लिया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य माटी उद्यम से जुड़े कारीगरों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना तथा मिट्टी से जुड़े रोजगार को बढ़ावा देने हेतु नई तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती रंजना शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, उत्तर प्रदेश खादी महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।