थाना दिवस पर पीड़ितों की समस्या को गम्भीरता से सुनकर समय से करे निस्तारण: माला श्रीवास्तव
समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये :डीएम
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना लालगंज में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुने और उसका समय से निस्तारण करें। जिसे थाना प्रभारी/अधिकारी संवेदनशीलता व गंभीरता से लेकर समस्याओं का निराकरण समयबद्ध गुणवत्तायुक्त तरीके से करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों को निस्तारण पेपर पर ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी किया जाये।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी परिसर रायबरेली में किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्धाटन माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश के द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। जिला जज द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि न्याय व्यवस्था में वादकारियों का हित सर्वोच्च होता है। वादकारियों के मध्य सुलह-समझौते के आधार पर लम्बित मामलों को निपटाने व आमजन को सुलभ व सुगम न्याय उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्यमियों के साथ गौशालाओं में भूसा दान के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई, बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों से कहा कि जनपद के गौशालाओं में गौवंशों को संरक्षित करने हेतु आप के सहयोग की आवश्यकता है, जन सहयोग के माध्यम से ही मुख्यमंत्री के इस पुनीत कार्य को सफल बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि गौवंश का संरक्षण किसी एक दायित्व नही है बल्कि हर किसी का कर्तव्य है, इसमें चाहे व्यापारी वर्ग है, चाहे आम नागरिक हो हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए। इस पुनीत कार्य को अपना सामाजिक उत्तरदायित्व समझते हुए आप सब इसमें योगदान करे जिससे गौवंशों को चारे की उपलब्धता हो सके और स्वस्थ्य गौवंश की अवधारणा चरितार्थ हो सके।
फिरोजाबाद। विद्युत वितरण उपखण्ड प्रथम दबरई के अंतर्गत उपकेंद्र लालऊ पर मॉर्निंग मास रेड का अभियान चलाया गया।टीम में उपस्थित उपखंड अधिकारी अभिषेक राठौर ,सहायक अभियंता मीटर दीक्षा शर्मा, अवर अभियंता राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, व अवनीश एवम समस्त लाइनस्टाफ मौजूद रहे। टीम ने लगभग 20 उपभोक्ता जिनके मीटर पूर्व में कनेक्ट किए गए थे उनकी केवल कनेक्ट पाई गई उन सभी पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
फिरोजाबाद। बिजली पानी की समस्या को लेकर प्रकाष नगर की महिलाओं ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।नगर के जलेसर रोड़ स्थित प्रकाष नगर की महिलायें शुक्रवार को एकत्रित होकर सड़क पर आ गयी। उन्होंने नगर के ककरऊ कोठी पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप था कि पिछले कई माह से वह बिजली पानी की समस्या से परेशान है लेकिन उनकी समस्या का निदान नही किया जा रहा है। जाम लगने से वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइन लग गई। इधर सूचना पर विधुत अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समझाबुझाकर महिलाओं को समस्या के समाधान का आष्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुला सका।
फिरोजाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचन्द्र कश्यप समीक्षा बैठक के बाद विधानसभा प्रत्याषी रहे बबलू सिंह गोल्डी कि पिताजी के निधन पर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की जो विचारधारा है उसे आगे बढ़ाने के लिये प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा से लेकर ब्लाक स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम खड़ी की जायेगी। जिससे पिछडों, दलितों की आवाज को बुलन्द किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार पिछडों व दलितों को आरक्षण का लाभ नही दे रही है।
फिरोजाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय, सिविल लाइन, दबरई फिरोजाबाद द्वारा शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया।इस रोजगार मेले में प्रमुख रूप से ओम एंटरप्राइजेज, पुखराज हैल्थ केयर प्रा0 लि0, एल0 आई0 सी0 ऑफ इण्डिया, निशान्त समाज कल्याण फाउण्डेशन एवम सिगमा मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रा0 लि0 द्वारा विभिन्न पदों के लिये विभिन्न पदों पर साक्षात्कर कर कुल 70 बेरोजगार अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया जारी है, जिसके जल्द पूर्ण होने की सम्भावना है, प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त चयन परिणाम इस कार्यालय द्वारा अपडेट कर दिया जाएगा।जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य ने रोजगार मेला से पूर्व कैरियर काउन्सिलिंग आयोजित की।