ऊंचाहार, रायबरेली। आदर्श नगर पंचायत ऊंचाहार में वार्ड न. 02 खरौवां कुंवा और वार्ड न.01 फड़ के पास सड़कों पर इंटरलाकिंग का शिलान्यास ऊंचाहार विधायक डॉ० मनोज पाण्डेय ने की। इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक ने चेयरमैन शाहीन सुल्तान के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और लोगों से दोबारा सपा का चेयरमैन बनाने के लिए निवेदन किया। बता दें कि आज ऊंचाहार नगर पंचायत ऊंचाहार के लिए गौरवशाली दिन रहा, जहां एक ओर नगर पंचायत वासियों ने ऊंचाहार नगर पंचायत के आदर्श नगर होने पर खुशियां मनाई तो वहीं पर ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय व चेयरमैन शाहीन सुल्तान और नगर पंचायत बोर्ड को धन्यवाद भी दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत चयन होने के पश्चात नगर की वार्ड संख्या 1 फंड़ में ओम प्रकाश के घर से रेलवे लाइन तक नाला पटरी पर रबड़ मोड इंटरलॉकिंग और वार्ड संख्या 2 के खरौवां कुआं में जामिन अली मार्ग पर नवाब कुरैशी के मकान से शहजादे के मकान होते हुए फैयाज के मकान तक रबड़ मोड इंटरलॉकिंग का शिलान्यास आज ऊंचाहार विधायक डॉ० मनोज कुमार पांडेय ने किया। इस शिलान्यास के मौके पर विधायक ने कहा कि ऊंचाहार की चेयरमैन शाहीन सुल्तान और नगर पंचायत बोर्ड के सहयोग से सन् 1988 में नगर पंचायत ऊंचाहार की गठन के बाद पहली बार नगर पंचायत ऊंचाहार को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। आदर्श नगर पंचायत के तहत 28 बड़ी-बड़ी इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण और हर खंभे पर स्ट्रीट लाइट से अब ऊंचाहार नगर पंचायत जगमगाएगा।
Read More »
Jansaamna
वर्धा। भारतीयता मनुष्य बनाने की प्रक्रिया है। भारतीयता पश्चाताप जैसी अवधारणा को स्वीकार नहीं करती है। भारतीय परंपराएं प्रायश्चित की बात करती है। हमें भावी पीढ़ी को जीने लायक धरती देनी है तो वर्तमान पीढ़ी को इस विकास की अंधी दौड़ से अलग होकर आवश्यक प्रायश्चित करने पड़ेंगे। उक्त विचार कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने व्यक्त किये। वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में प्रकाशन एकक द्वारा विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष में ‘पुस्तक-वार्ता श्रृंखला’ के अंतर्गत गुरूवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’ से सम्मानित कृति ‘भारतीय ज्ञानपरंपरा और विचारक’ पर आयोजित पुस्तक-वार्ता कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए बोल रहे थे।
कानपुरः जन सामना डेस्क। जिल अधिकारी विशाख जी0 ने आज चकेरी एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नवीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट निदेशक एवं राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट हेतु निर्माणाधीन समस्त कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए तथा किए जा रहे कार्य की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए एवं साप्ताहिक प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Kanpur: कानपुर किदवईनगर में गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक लुटेरे फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लुटेरों की तलाश में जुटी है।
कानपुर, अखिलेश सिंह। गुजैनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवकों के पास से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी परिविक्षाधीन अरुण सिंह नौहवार द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत नगर क्षेत्र में “डायल-112 तिरंगा यात्रा” निकाली गयी। डायल-112 पुलिस बल के साथ बरगद चौराहे से विशाल डायल 112 पीआरवी गाड़ियों की तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई, जो शहर के प्रमुख चौराहों सिविल लाइंस, सारस चौराहा, रतापुर, त्रिपुला, कहारों का अड्डा, बस अड्डा चौराहा, लालगंज चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, जेल रोड होते हुए, डिग्री कॉलेज पर समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान आम जनमानस को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया गया।