गुरुर में रहोगे तो रास्ते भी ना देख पाओगे – मंजिल पाना तो बहुत दूर की बात है!!
लक्ष्यों की सफ़लता में गुरुर सबसे बड़ा बाधक!! नम्रता, सहयोग, इमानदारी लक्षित मंजिलों तक पहुंचाने की चाबी – एड किशन भावनानी
गोंदिया – कुदरत ने इस खूबसूरत सृष्टि में मानव काया की अनमोल रचना कर उसे कुशाग्र बुद्धि क्षमता के रूप में अनमोल अस्त्र सौंपा है! तो गुरूर, अभिमान, अहंकार, अकड़, अहंवाद, गुमान, नखरो जैसी अनेक विशुद्धयां भी डाली है, ताकि मानवीय जीवन यात्रा में अच्छे काबिल और उचित लोग उस उचित स्थान याने मंजिल तक पहुंच सके और सारी मानवता का कल्याण कर अच्छाई से अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर वापस वैकुंठ धाम में प्रवास करेंl साथियों हमने अपने बड़े बुजुर्गों से सुने हैं कि जिस मानव के पास लक्ष्मी मां प्रवास करती है तो उसे पद, प्रतिष्ठा देकर उसकी परीक्षा लेती है, जिसमें विकारों से लेकर उपरोक्त विशुद्घियां और नम्रता, सहयोग, इमानदारी जैसी शुद्घियों का घेरा डालती है!! फिर मानव का कार्य है कि अपनी बुद्धि के बल पर विशुद्धियों और शुद्धियों का चुनाव करें स्वाभाविक ही है, कुशाग्र बुद्धि का व्यक्ति शुद्धियों को और बाकी लोग विशुद्धियों को चुनेंगे जिसके कारण लक्ष्मी मां वहां से प्रस्थान कर ती है यह महत्वपूर्ण बात संपूर्ण मानव जाति के लिए रेखांकित करने योग्य बात है। इन उपरोक्त पैरा में बताए गए शब्दों को हम गुरूर में परिभाषित कर सकते हैं, यही लक्ष्यों की सफलताओं में सबसे बड़ा बाधक है इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि नम्रता, सहयोग, ईमानदारी सहित सभी शुद्धि सूचक शब्दों को अपनाकर लक्षित मंजिलों तक पहुंचकर अपना खुद का, समाज, जिला, राज्य और राष्ट्रीय का भला कर सकते हैं
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड ने अपनी प्रशासनिक टीम व पशु चिकित्सकों के साथ विकास खंड शिकोहाबाद के ग्राम बिदरखा, चितावली एवं हाथवंत में गौशालाओं व गौसंरक्षण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गायों के रखरखाव, भूसा, हरा चारा, दाना आदि की व्यवस्थाओं को परखा।डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सबसे पहले हाथवंत की गौशाला में गायों के रख-रखाव, चारे की खराब व्यवस्था एवं पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गायों की ठीक प्रकार से देखभाल नहीं किये जाने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी हाथवंत अनेक सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।वहीं उन्होंने प्रधान, सेक्रेटरी, लेखपाल को भी कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह गायों के लिए हरा चारा, भूसा, दाना आदि की व्यवस्था के साथ गायों के लिए टीन शैड भी बनवाएं।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय बापू गली छोटा चौराहा पर जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला इकाई की कार्यशैली एवं अग्रिम गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. गुप्ता ने जिला पदाधिकारियो को खाली पदों को 15 दिन में भरने और शीघ्र ही एक जिला सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला महामंत्री महेंद्र कुशवाह ने कहा कि आजकल फूड विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बाजारो में पहुंचकर सैंपलिंग करने के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है। उसका संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक 17 मई को मध्यान तीन बजे प्रदेश कार्यालय में आहूत की गई है। बैठक को महामंत्री रीतेश अग्रवाल ने इकाई को मजबूत करने पर जोर दिया।
फिरोजाबाद। क्षत्रियों के गरीब बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण समय की मांग है। आर्थिक रूप से क्षत्रिय समाज अति पिछड़ा हो गया है। वहीं आर्थिक आधार पर सवर्णो को आरक्षण मिलना चाहिए। यह विचार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कु. हरिवंश सिंह ने मोनार्क होटल में पत्रकारो से रूबरू होते हुये व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जनपद के क्षत्रिय रत्न चंद्रवार नरेश चंद्रसेन चौहान का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे व्यक्तित्व के धनी रहे राजा चंद्रसेन चौहान की प्रतिमा महाराजा चंद्रसेन के किले में स्थापित होनी चाहिए। चंद्रवार की महारानी का प्रसिद्ध स्नानागार (रानी का ताल) का सौंदर्यीकरण प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अमृत योजना के तहत हो।