कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज सुबह घाटमपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जाजपुर में शौचालय का गड्ढा खोदते समय चक्कर आने से गिरे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, पारिवारिक जनों ने शव का मूसानगर हलिया घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जाजपुर निवासी मोहनलाल संखवार 70 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुक्खा आज सुबह करीब 8ः30 बजे घर के दरवाजे केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत बनवाए जा रहे ओडीएफ शौचालय का गड्ढा खोदते समय चक्कर आने से उसी गड्ढे में वृद्ध चकरा कर गिर पड़ा घर वालों ने दौड़कर वृद्ध को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत बनवाए जा रहे शौचालयों में लेबर ना लगा कर घर वालों से ही गड्ढा खुदवाते हैं। जिस कारण वृद्ध की हादसे में मौत हो गई। मृतक के 5 पुत्रियां हैं जिनमें चार की शादी हो चुकी है एक लड़की की शादी होना बाकी है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान व केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
Read More »
Jansaamna
हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। इतवार को शहर के लोगों को शाम सात बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। जिससे लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पडेगा। यह जानकारी देते हुए एसडीओ नागेन्द्र सिंह ने बताया कि बीसीडी मशीनों को बदले जाने के कारण लोगों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिजली नहीं मिल सकेगी। सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक लोगों को बिना बिजली के ही रहना होगा। दैनिक कार्यों के लिए भी बिजली न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पडेगा।
हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। गांव बरसे के प्राथमिक विद्यालय परिसर में में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती शिव कुमारी की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी दी गयी।