Wednesday, June 24, 2026
Breaking News

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री आवास योजना, लाभार्थियों से वसूले जा रहे 10 से 15 हजार रूपये

मौदहा /हमीरपुर, जन सामना। पीएम आवास योजना जिसे केन्द्रीय सरकार अपनी सबसे बडी उपलब्धि बताते नही थकती। किन्तु गरीबो के लिये बनाई गयी सबसे बडी व महात्वकांक्षी योजना मे भी सुमार यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही है। ग्राम प्रधान और सचिव भ्रष्टाचार की गंगा मे डुबकी लगाकर लाभार्थियो से जमकर 10 से 15 हजार रूपये प्रति आवास वसूली कर रहे है। नेत्रहीन व पूर्ण रूप से दिव्यांग लाभार्थी भी इनकी निगाह मे दया दृष्टि के पात्र नही होते। जिसके चलते गांव के तमाम लाभार्थियो सहित दिव्यांग लाभार्थी ने भी अपना दुखडा रोते हुये भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की मांग की है। जबकि विकास के नाम पर कीचडयुक्त गलियां व बजबजाती नालियां यहां की पहचान है। भ्रष्टाचार के मामले मे उक्त जैसे हालात जनपद की लगभग प्रत्येक ग्राम सभाओ मे आसानी से देखने को मिल जाते है किन्तु फिलहाल मौदहा ब्लाक के बीहडी गांव भटुरी की चर्चा करते है। यहां कई लाभार्थियो ने आरोप लगाया कि उनसे 10 से लेकर 15 हजार रू प्रति आवास लिये गये है। जिनमे गांव के बलवीर सिंह का कहना है कि पीएम आवास के अन्तर्गत ग्राम प्रधान ने सचिव के नाम पर 10 हजार रू लिये है और हद तो तब हो गयी जब एक पूर्ण रूप से दिव्यांग नेत्रहीन हरपाल सिंह से भी 10 रू प्रधानमन्त्री आवास के लिये वसूले गये। शिकायतकर्ताओ ने शिकायत करते हुये खुलेआम वीडियो बयान प्रगतिशील प्रेस क्लब को देते हुये सम्बन्धितो पर कार्यवाही की मांग की है। गौर तलब है कि प्रत्येक आवास मे लाभार्थी के नाम को शामिल करते हुये 15 -15 हजार रू मनरेगा से अलग से मजदूरी दी जाती है जिसकी भनक पूरे ब्लाक क्षेत्र मे शायद ही किसी लाभार्थी को लग पाती हो। अब मनरेगा की बात करे तो ग्राम सभा भटुरी मे लगभग 350 जाब कार्ड दर्ज है और वास्तविक श्रमिक चाहे प्रवासी हो य आवासी बमुश्किल 30 से 35 लोग ही काम करते है। बाकी काम मशीनो से कराकर जाब कार्ड धारको को मात्र 20 प्रतिशत भुगतान बिना काम किये ही बैंक लेजाकर दिलवा दिया जाता है। इस ग्राम सभा के लिये नियुक्ति बैक की भी इसमे सलिंप्ता दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही मामला एक आवास के मामले मे देखने को मिला जहां बहु प्रीति के नाम आविन्टत आवास को प्रीति के नाम से ही सास को रूपया निकलवा दिया गया है, उक्त जानकारी ग्रामीणो ने दी है। ऐसी तमाम अनियमितताये की ग्राम सभा मे भरमार है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना का जवाब देने के बजाय यहां के ग्राम विकास अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी पूर्ण रूप से मक्कारी भरा जवाब देते हुये आल लाईन वेब साईट मे पूरा ब्योरा देखने की सलाह देते है। वहीं नाम न छापने की शर्त पर विकासखण्ड के तमाम ग्राम प्रधानो ने बताया कि किसी शिकायत य अखबार मे खबर छपने से हमे परम्परागत तौर पर लगने वाले कुल काम की लागत के 40 से 45 प्रतिशत तक कमीशन के बाद भी जांच अधिकारियो को अलग से 10 से 20 हजार रूपया का प्रसाद चढाना पडता है। वहीं पीएम आवासो मे हुये भ्रष्टाचार के विषय मे जब सचिव से बात की गयी तो उन्होने उत्तर देते हुये कहा कि वीडियो बयान य मौखिक शिकायत का सज्ञांन लेना हमारा काम नहीं यदि ग्रामीण लिखित शिकायत देते है तब मामला देखा जा सकता है।

Read More »

दुकानदार के हाथ पैर बांध चोर ट्रक से 70 कुंतल सरिया लेकर फरार

पुलिस परिस्थितिजन्य साक्ष्यो के आधार पर घटना को संदिग्ध मान रही
पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने बताया पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर शीघ्र इस घटना का पर्दाफाश करेगी
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। बीती रात थाना रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम लदपुरवा समस्तपुर न्योराज में एक सीमेंट सरिया की दुकान से दुकानदार के हाथ पैर बांध कर चोर 70 कुंतल सरिया ट्रक में लाद कर फरार हो गए। दुकानदार की शिकायत पर रसूलाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना को तमाम परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध मान रही है।
थाना रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम लदपुरवा समस्तपुर न्योराज निवासी ब्रजेन्द्र सिंह ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि बीती रात सात-आठ लोग मेरी दुकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर चढ़कर दुकान से 70 कुंतल सरिया चोर ट्रक में लाद ले गए।

Read More »

पुलिस व राजस्व की टीम ने अवैध कब्जा हटाया

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। पुलिस प्रशासन व राजस्व की टीम ने अवैध कब्जा हटाया। पुलिस की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। तहसील रसूलाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनासी के मजरा अकौड़िया में काफी दिनों से अवैध कब्जे का मामला चल रहा था कई बार प्रशासन की मनाही के बावजूद अवैध कब्जे दार ग्राम सभा की जमीन को खाली नहीं कर रहे थे। रसूलाबाद उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ सिंह व पुलिस चौकी तिश्ती से उप निरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार, सुधांशु, सचिन कुमार, संदीप कुमार अवस्थी सहित विवाद की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटाया गया। तथा दोबारा कब्जा करने पर सख्त चेतावनी दी गई।

Read More »

अटियारायपुर ग्राम में महिला कोरोना पॉजिटिव

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। गांव में कोरोना के मरीज निकला। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोविड हॉस्पिटल भेजा गया। साथ ही ग्राम प्रधान के निर्देश पर ग्राम पंचायत में सैनिटाइजिंग का कार्य किया गया।
जनपद के रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत अटियारायपुर ग्राम में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जिसको उपचार के लिए को बिठा हास्पिटल भेजा गया। वहीं संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया गया। ग्राम प्रधान रणविजय सिंह राजावत पिन्टू द्वारा ग्राम पंचायत में साफ-सफाई सहित सैनिटाइजिंग का कार्य कराया गया। साथ ही लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें और घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क लगाएं। कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसलिए जो भी सरकार द्वारा छूट मिल रही है। उसका दुरुपयोग न करें अपने जीवन की स्वयं रक्षा करें।

Read More »

नव युवकों की शरारत से बिजली खराब, भीषण गर्मी से ग्रामीण परेशान

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। बारिश न होने वाली बिजली की आपूर्ति न होने के चलते भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। स्थानीय कुछ नव युवकों द्वारा बिजली खराब कर दी गई। जिससे पूरे ग्रामीण परेशान है।
भीषण गर्मी से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं ऐसे में कुछ शरारती लोग स्वागत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत दहेली ग्राम पंचायत में कुछ नवयुवक बिजली से शरारत करते नजर आ रहे हैं। इसके चलते गांव की पूरी बत्ती गुल हो जाती है। इस गर्मी में लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दहेली गांव के बाहर जो ट्रांसफार्मर रखा है। जब बिजली  जाती है तो गांव के कुछ शरारती नवयुवक बिजली ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ कर देते हैं। जिससे पूरे गांव की आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं चौकी प्रभारी कहिंजरी जसवीर ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है जांचकर नव युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

26 किशोरियों के बीच गरिमा किट का हुआ वितरण

चकिया/चंदौली, दीपनारायण यादव। कोविड-19 वैश्विक महामारी का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिससे सीमांत एवं गरीब लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जहां एक तरफ समाज के गरीब, दलित, मुस्लिम एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में जूझ रहा है वही परिवार की किशोरियों एवं महिलाओं को अपने व्यक्तिगत सामानों को खरीदने में असमर्थता हो रही हैं। इस कठिनाइयों को देखते हुए ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क के पार्टनर संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान लहरतारा वाराणसी एवं आजाद शक्ति अभियान के नेतृत्व में चंदौली जिले के विभिन्न गांवों से 26 किशोरियों को चिन्हित किया गया जिनको गरिमा किट का वितरण किया गया।

Read More »

सैफई के सुघर सिंह को फर्जी फंसाए जाने की जांच करेंगे एसपी साउथ कानपुर

डीआईजी कानपुर प्रीतिंदर सिंह ने एसपी साउथ को सौंपी जाँच
राष्ट्रपति प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को फेसबुक पर गाली देने वाले अपराधियो व पुलिस ने मिलकर फंसाया
इटावा। डीजीपी लखनऊ से मिलकर लौट रहे सैफई निवासी सुघर सिंह को फर्जी मुकदमे में फंसाने की जांच डीआईजी कानपुर ने एसपी साउथ को सौंपी है।
पीड़ित सुघर सिंह ने डीआईजी को दिए पत्र में बताया कि 18 मार्च को प्रदेश के डीजीपी से मिलकर लौट रहे थे तो नजीराबाद का पूर्व एसओ को मनोज रघुवंशी जो कि पूर्व परिचित था उसने वीडियो कॉल करके बुलाया और 2 फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया।
सुघर सिंह ने बताया उन्होंने सैफई थाने में पांच मुकदमे दर्ज करा रखे हैं उन मुकदमों की वापसी के लिए अभियुक्त व अधिकारी लगातार जान से मारने की धमकी व फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी देते आ रहे हैं। इन अधिकारियों इन अभियुक्तों के खिलाफ अमेठी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, अयोध्या, इलाहाबाद, बनारस में लगभग दो दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं और कई बार जेल जा चुके हैं।

Read More »

क्या अब जय किसान का नारा सार्थक होगा !

हमारे देश का प्रसिद्ध नारा है, ‘जय जवान जय किसान’, अर्थात देश के दो महानायक माने जाते हैं, जवान और किसान। सच कहा जाए तो ये दोनों ही देश की नींव हैं और इनके दम से ही हमारे देश की इमारत सुरक्षित है। इसलिए देश की सरकार को भी इन्हें मजबूत बनाने की बहुत जरूरत है।
देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद देश से जो सबसे बड़े वादे किए थे, उनमें से एक था वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दुगुना करना। मोदी सरकार का मानना है कि यदि खेती से जुड़े कुछ कानूनों में बदलाव कर दिए जाएं तो किसानों की आमदनी दुगुनी हो सकती है। इसके लिए ये जरूरी है कि किसानों को देश में कहीं भी अपनी फसल बेचने का अधिकार हो। इसे ‘एक देश एक बाजार’ के नाम से जाना जाता है। इसके लिए सरकार जो विधेयक लेकर आई है, विपक्षी दल ने उसका विरोध करते हुए इस विधेयक को किसान विरोधी बताया है, और कहा है कि इससे किसान बर्बाद हो जाएंगे और कृषि पर प्राइवेट कंपनियों का कब्जा हो जाएगा। जबकि प्रधानमंत्री ने इन विधेयकों को किसानों के लिए रक्षा कवच बताया है और किसानों को आगाह करते हुए कहा है कि जो लोग बिचौलियों का साथ दे रहे हैं उनसे किसानों को सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ-साथ उन्होंने किसानों को उनकी उपज देश में कहीं भी किसी को भी बेचने की आजादी देना एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Read More »

हिस्ट्रीशीटर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार

हमीरपुर, अंशुल साहू। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना राठ पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बिलरख तिराहा बृहद ग्राम बिलरख जाने वाले रास्ते पर थाना राठ के हिस्ट्रीशीटर/जनपद के टाप-10 अपराधी सीताराम लोधी पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम बिलरख थाना राठ जनपद हमीरपुर को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 431/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार शुदा अभि0 सीताराम लोधी पुत्र जंगबहादुर नि0 ग्राम बिलरख थाना राठ उपरोक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर जनपद के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे पंजीकृत हैं।

Read More »

16 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

हमीरपुर, अंशुल साहू।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के क्रम में थाना जलालपुर पुलिस द्वारा ग्राम पुरैनी में गुलाब सिंह के गन्ने के खेत में से करीब 120 पेड गांजा हरा कलीदार बरामद किया गया। तथा गांजा के फूल व पत्ती के साथ 58 वर्षीय अभियुक्त गुलाब सिंह लोधी पुत्र कमलापति लोधी निवासी ग्राम पुरैनी थाना जलालपुर के कब्जे से 09 किलो 200 ग्राम गांजा व 19 वर्षीय लायक सिंह पुत्र स्व0 कमल सिंह निवासी ग्राम भेड़ी डांडा थाना जलालपुर के कब्जे से 06 किलो 200 ग्राम गांजा को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 नन्दकिशोर यादव थाना, उ0नि0 प्रभुराज सिंह थाना, उ0नि0 सतीश कुमार शुक्ल, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 सुजीत कुमार, का0 शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »