गौ शाला निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य की गति बढ़ाने के नोडल अधिकारी ने दिए निर्देश
अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में गुणवत्ता का रखा जाये विशेष ध्यान-नोडल अधिकारी
31 मार्च तक प्रधानमंत्री आवास एवं आयुष्मान भारत में गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य अवश्य पूर्ण करा लिया जाय-नोडल अधिकारी, प्रयागराज
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। नोडल अधिकारी प्रयागराज डाॅ0 रजनीश दूबे ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त प्रयागराज रवि रंजन सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।
नोडल अधिकारी ने समीक्षा करते हुए निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की जानकारी ली, जिसपर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि पशुओं की टैगिंग कर दी गयी है, उन्होंने वृहद गो-शाला की स्थिति की जानकारी ली तथा दोनो गो-शाला संचालित हो रही है कि नहीं की जानकारी ली, जिसपर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि संचालन प्रारम्भ कर दिये गये है और 15 दिनों के अंदर क्षमतानुसार पशुओं की रखने व्यवस्था कर दी जायेगी। देवरी गांव में बन रहे गोशाला की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होंने अंत्येष्टि स्थलों के विवरण की जानकारी ली, जिसपर जिला पंचायतरा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 74 अंत्येष्टि स्थलों के सापेक्ष 39 पर कार्य हो गये है और बाकी पर कार्य चल रहा है, जिसपर नोडल अधिकारी ने सख्त लहजे में निर्देशित किया कि जो भी कार्य निमार्णाधीन है, उसमें पूरी गुणवत्ता का पालन किया जाना चाहिए।
Read More »