
उपराष्ट्रपति ने पेरिस में भारतीय समुदाय के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उनसे अपनी जड़ों के साथ गहरे जुड़ने और भारत की विकास प्रक्रिया में भागीदार बनने का आह्वान किया और कहा कि प्रगति केवल संवाद और आपसी समझ से ही हासिल की जा सकती है।
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत अनंत काल से शांति और अहिंसा की एक सशक्त आवाज रहा है। वे कल फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय समुदाय द्वारा यूनेस्को में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर फ्रांस में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
उपराष्ट्रपति ने शांति को प्रगति की एक मात्र शर्त बताते हुए कहा कि आज के परस्पर निर्भर विश्व में प्रगति केवल संवाद और आपसी समझ से ही हासिल की जा सकती है।
उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उद्योग, कृषि, कला, संस्कृति, शासन या राजनीति के क्षेत्र में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान और सफलता फ्रांस के साथ ही उनके अपने देश भारत के लिए भी गर्व की बात है।
Jansaamna
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। शुक्रवार को चुन्नीगंज में श्री श्री 108 पीला मन्दिर आदर्श सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वाल्मीकि समाज के सामाजिक 12 बुद्धिजीवियों का साल व सप्रेम भेट एवं माला पहनाकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया और मॉ भगवती का विशाल श्रंगार व जागरण किया गया। योगेश योगी म्यूजिकल ग्रुप व शिव शनि इण्टरनेशनल ग्रुप द्वारा मनमोहक सुन्दर सुन्दर झाकियों प्रस्तुती की गयी।
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पतारा पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम छाजा में आज तड़के सुबह युवती को उठाने आए हमलावरों ने युवती के शोर पर दौड़े पारिवारिक जनों को जमकर लाठियो से पीटा जिससे कई लोगों के हाथ पैर टूट गए पीड़ित पक्ष कई घंटे तक कोतवाली गेट पर रिपोर्ट लिखाए जाने के लिए डेरा डाले रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छाजा रायपुर निवासी चंद्रिका कंजर की बेवा सुदामा ने बताया की वह अपनी तीन पुत्रियों के साथ घर में सो रही थी। तभी गांव के ही राजन, विजयपाल घर में घुसे और उसकी नाबालिक पुत्री को अपहरण कर ले जाने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े तो हमलावर राजन, विजयपाल, पिंटी, भालू मल, हरे सविंदर, नारेंद्र वीरेंद्र, सुरेंद्र, सुंदर, जितेंद्र, कालू, सुनील, सुधीर मोटलला, रतिराम, दिलबहार, गोविंदा, मेवा, भूरा, राम सजीवन, पिंटू, मोनू सैनी आदि दूसरे पक्ष के लोग आ गए और लाठियों से पीटने लगे जिससे पीड़िता का पैर टूट गया पुत्री संगीता का हाथ टूट गया, छिददो का पैर टूट गया, संजय का भी पैर टूट गया, अरविंद के हाथ में बरछी लगने से घाव हो गया। रवि, कमला, सुनीता, चेतराम, सागर, बिट्टू, पार्वती आज कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री का 2 माह पूर्व भी अपरहण किया गया था। जिसे पतारा पुलिस ने करीब 1 माह बाद बरामद किया था। पीड़ितों ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर लौट गई पीड़ितों का आरोप है, दूसरे पक्ष का मुकदमा पुलिस ने लिख कर पीड़ित पक्ष के घायल अरविंद, संजय, रवि, राज कपूर को हिरासत में लेकर बंद कर दिया है। जबकि आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष के ट्रक पर हमला कर उसके शीशे आदि भी तोड़ दिए गए है।
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती 7 नवंबर दीपावली की शाम करीब 7ः30 बजे घाटमपुर थाने के नजदीक स्थित झांसी मोटर वर्कशॉप के बगल में स्थित अनीश ऑटो सेंटर व अच्छे हेयर ड्रेसर की दुकान पटाखों की चपेट में आकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती दीपावली की शाम चलाए जा रहे राकेट पटाखा अच्छे बाबू पुत्र टइयां निवासी नौबस्ता पश्चिमी के टट्टर के ऊपर आकर गिरा देखते ही देखते टट्टर ने आग पकड़ ली, जिससे अच्छे बाबू की हेयर ड्रेसर की दुकान व उसके बगल में स्थित अनीश ऑटो सेंटर पूरी तरह जलकर स्वाहः हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना की लेकिन जब तक गाड़ियां पहुंची तब तक धू धू कर जल रही दुकानें पूरी तरह खाक हो चुकी थी। जिसमें हेयर ड्रेसर की दुकान में रखा लगभग ₹35000 का सामान व अनीस ऑटो सेंटर के अंदर रखा मोबिल आयल, पार्ट्स आदि करीब ₹70000 का सामान जल गया। भारी नुकसान होने से दोनों के परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। पीड़ितों ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।