⇒ दो माह से वेतन न मिलने से पड़े खाने के लाले
⇒ दो माह का वेतन व 11 माह का एरियर देने की मांग
हमीरपुर। सफाई कर्मचारियों ने वेतन देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बार-बार अधिशाषी अधिकारी से वेतन की मांग की गई, लेकिन सुनवाई न होने पर मजबूरन उन्हें कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठना पड़ा है। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे इन सफाई कर्मियों की तैनाती नगर पालिका में है। जिन्हें बीते दो महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके सामने बच्चों की पढ़ाई के साथ ही घरेलू खर्चे चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। सफाई कर्मियों ने बताया की बीते 15 दिनों से अधिशाषी अधिकारी से लगातार वेतन दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस बात का ज्ञापन दो दिन पहले ही जिलाधिकारी को दिया जा चुका है।
Read More »
Jansaamna
श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा।
श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा।
मथुरा।
विश्व बंधु शास्त्रीः बागपत।
यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में देश-विदेश के उद्यमियों से लगातार मिल रहे निवेश के प्रस्तावों से न केवल प्रदेश के आर्थिक ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं बल्कि रोजगार की भी अपरमित संभावनाएं परिलक्षित हो रही हैं। योगी सरकार का दावा है कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था तथा अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर के बल पर वह उद्यमियों का भरोसा जीतने में सफल हुई है। जिसका परिणाम यह है कि न केवल भारतीय अपितु विदेशी उद्यमी भी प्रदेश में बड़े पैमान पर पूँजी निवेश करने के लिए आगे आये हैं। प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था से प्रदेश का आम जन सन्तुष्ट है या नहीं यह आम आदमी का विषय है। लेकिन यह अवश्य कहा जा सकता है कि देश-विदेश के उद्यमियों ने सरकार पर जबरदस्त भरोसा जताया है। यही कारण है कि यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के तहत अब तक सरकार की अपेक्षा से कहीं अधिक निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए ह। गौरतलब है कि यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन 10, 11 और 12 फरवरी को लखनऊ में होना है। इस दिन तक सरकार ने 17 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा था। लेकिन इससे पूर्व 4 फरवरी को ही 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश हेतु 14 हजार से अधिक समझौता प्रस्ताव (एमओयू) प्राप्त हो चुके थे।