Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 11)

JAN SAAMNA DESK

युवाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की जरूरत: नीरज पटेल

फिरोजाबाद। विभव नगर स्थित प्ले विथ मैथ कोचिंग सेंटर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में संघर्ष से सफलता तक विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है ताकि वे अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानकर उनका सही उपयोग कर सकें। यदि ऐसा हो, तो युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन सकते हैं। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने कहा कि अपरिपक्वता और अनुभव की कमी के कारण अधिकांश युवा विभिन्न प्रकार की विकृतियों के शिकार हो जाते हैं।

Read More »

एक घंटा

न जाने वो कैसी औरतें होती हैं जो अपना ध्यान नहीं रखतीं। ना अपने चेहरे का और ना ही अपने शरीर का। ढीली स्किन और बेडौल शरीर ऐसा लगता है जैसे कि बस शादी करने के लिए ही उनको सुंदर दिखना था। शादी हो जाने के बाद जैसे उनका मकसद पूरा हो गया और फिर अपनी ओर ध्यान मत दो। फिर भी कपड़े फैशनेबल चाहिए रहते हैं ताकि अच्छी दिख सकें। फिर भले ही वो कपड़े उन पर अच्छे लगे या ना लगे। रिया अपनी टेबल पर बैठी हुई यह बात अपनी कलीग से कह रही थी जिसे कुछ ही दिन हुए थे स्कूल में अध्यापिका की नौकरी करते हुए। पास में ही बैठी  सलोनी मुस्कुराने लगी उसने पूछा, “तुम्हारी शादी हो गई है क्या?”
रिया:- “नहीं, अभी नहीं हुई!”
सलोनी:- “अच्छा! तभी ऐसा बोल रही हो। जब शादी हो जाएगी और तब उसके बाद के अनुभव शेयर करना मेरे साथ और फिर जो बात तुमने अभी कही है वो फिर से कहना।”

Read More »

रेशु गौड़ का एम्स ऋषिकेश में कैंसर शोध परियोजना हेतु चयन, विद्यालय में हुआ सम्मान

हाथरस। एमएलडीवी इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा रेशु गौड़ का चयन प्रतिष्ठित संस्थान एम्स ऋषिकेश में कैंसर शोध परियोजना के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया। रेशु ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई एमएलडीवी इंटर कॉलेज से की थी और 2016 में विद्यालय से उत्तीर्ण हुई थीं। वर्तमान में वे पुणे स्थित एक विज्ञान संस्थान में कैंसर पर शोध कर रही हैं। उनके उत्कृष्ट शोध कार्य को देखते हुए अब उन्हें एम्स ऋषिकेश में चयनित किया गया है। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या डॉ. सरिता गोयल, उप प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष गौतम सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने माला पहनाकर रेशु का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ने रेशु की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी विद्यालय की गरिमा को बढ़ाते हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

Read More »

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्रों को वितरित किए गए स्मार्टफोन/टैबलेट

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 15 जुलाई को अंतिम वर्ष (पास आउट) के विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। मुख्य रूप से डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, डीएसडब्ल्यू प्रो. नरेंद्र कुमार और प्रॉक्टर प्रो. एम.पी. सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति ही किसी संस्थान की वास्तविक प्रगति होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधन न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और दक्षता का भी विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना समय की आवश्यकता है।

Read More »

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेसजनों पर हुए मुकदमों के विरोध में कांग्रेसजनों ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

मथुरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों के विरोध में कांग्रेसजनों ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह प्रदर्शन कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर किया गया। ज्ञापन के माध्यम से मुकेश धनगर ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी में “पोल खोल पदयात्रा” निकाली जा रही थी, जिसका उद्देश्य जलभराव, ध्वस्त सीवर व्यवस्था, पीड़ित दुकानदारों की समस्याएं, रोपवे परियोजना में अनियमितता, जाम से परेशान जनता और कांवड़ यात्रियों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर सिगरा थाने में अजय राय सहित 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए, जो कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और दमनकारी नीति का परिचायक हैं। कांग्रेस ने मांग की कि इन मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली शिव महापुराण कथा की भव्य कलश यात्रा

फिरोजाबाद। भगवान शिव की असीम अनुकंपा से श्रावण मास में किशोरी कृपा ट्रस्ट, वृंदावन द्वारा शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा शिकोहाबाद में होने जा रही है। इस शुभ अवसर की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जो प्राचीन हनुमान मंदिर, पथवारी से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में 201 सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर, पथवारी से प्रारंभ होकर पालीवाल चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए मानस भवन, मेला वाला बाग स्थित कथा पंडाल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के आयोजन ने पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण उत्पन्न कर दिया।

Read More »

युवा कौशल दिवस पर लगी प्रदर्शनी, उद्योगपति हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जिला उद्योग विभाग के सभागार में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन सदर विधायक मनीष असीजा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुई, जिसे प्रशिक्षणार्थियों ने प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में 11 स्किल यूथ आइकन, 6 प्रशिक्षण प्रदाता, 1 पीआईए (डीडीयूजीकेवाई), 2 आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधि और जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति सिंह राज यादव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही शॉर्ट लिस्ट किए गए 11 युवक-युवतियों को रोजगार हेतु ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता, जिला समन्वयक नेहा बाजपेयी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य, हेमलता यादव (प्रधानाचार्या), जिला कौशल प्रबंधक सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पंकज यादव और जिला प्रोग्राम मैनेजर अजीत कुशवाह सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More »

महिला शक्ति ग्रांड तीज एग्जीबिशन कल

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा 17 जुलाई को फिरोजाबाद क्लब में भव्य “ग्रांड तीज एग्जीबिशन” का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बताया कि इस एग्जीबिशन से होने वाली आय को पूर्ण रूप से सामाजिक सेवा कार्यों में लगाया जाएगा। एग्जीबिशन का मुख्य आकर्षण हर दो घंटे में निकाला जाने वाला लकी ड्रॉ होगा, जिसमें रवींद्रनाथ कन्हैया लाल सर्राफ द्वारा चांदी के उपहार दिए जाएंगे। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि इस एग्जीबिशन में नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, भरतपुर, कानपुर, शिकोहाबाद, हाथरस और फिरोजाबाद सहित कई शहरों से व्यापारी स्टॉल लगा रहे हैं। एग्जीबिशन में सोने-चांदी के आभूषण, डिज़ाइनर सूट और साड़ियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेज़िन प्रोडक्ट्स, राखियां, भगवान की पोशाकें, घरेलू उपयोगी सामग्री और अन्य आकर्षक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

Read More »

नवागत कबड्डी प्रशिक्षक शशी प्रभा का खिलाड़ियों ने किया स्वागत

फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवागत कबड्डी प्रशिक्षक शशी प्रभा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद खिलाड़ियों ने उनका फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशिक्षक शशी प्रभा ने बताया कि अब स्टेडियम में कबड्डी के खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रातः 5:30 बजे से 8:30 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे शीघ्र जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण कराएं और प्रशिक्षण का लाभ लें। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु शीघ्र ही कबड्डी की जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Read More »

हाथरस में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हाथरस। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में जूनियर आयु वर्ग के बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया और खिलाड़ियों को खेल भावना व आत्मविश्वास के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 87 और बालिका वर्ग से 63 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 12-12 इवेंट्स आयोजित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद्र रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, अंसार हुसैन, सुजी यादव और वर्षा रानी ने किया।

Read More »