Saturday, October 5, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1061)

Jan Saamna Office

जिला कार्यान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक 5 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम द्वारा संचालित विश्व बैंक पोषित उप्र सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन-तृतीय परियोजना की जिला कार्यान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 5 अक्टूबर को अपरान्ह 12ः30 बजे होगी। यह जानकारी सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने दी है।

Read More »

जिला एकीकरण समिति की बैठक 4 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला एकीकरण समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत के अध्यक्षता में 4 अक्टूबर को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने दी है।

Read More »

प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य 4 अक्टूबर जनपद में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सीमा यादव 4 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस में महिला उत्पीडन आदि के संबंध में जन सुनवाई/समीक्षा बैठक करेंगी। यह जानकारी सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने दी है।

Read More »

समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

एलईडी वैन व कब्बाली के माध्यम से फरियादियों ने जानी सरकार की उपलब्धियां
सरकार की उपलब्धियों को ताली चटका-चटका कर कब्बाल ने किया बखान
महिलाओं ने कब्बाली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को बढ़चढकर जाना
डीएम आठ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर हुए गंभीर, कार्यवाही के दिये निर्देश
आईजीआरएस की लंबित प्रकरणों को गंभीरता से ले अधिकारी, समय से करे निस्तारण: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने तहसील अकबरपुर सभाकक्ष में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर करीब दो सौ फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनको निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। डीएम राकेश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुनी। 

Read More »

महर्षि वाल्मीकि उपवन मोतीझील में प्रतिमा का अभिषेक किया गया

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी द्वारा आयोजित 20वॉ वार्षिक मेले के पूर्व महर्षि वाल्मीकि उपवन मोतीझील में प्रतिमा का अभिषेक, पंचामृत, दूध, दही, घी, गंगाजल से किया गया। वरिष्ठ संचालक मुन्ना पहलवान ने बताया कि अभिषेक का शुभारंभ हवन पूजन एवं मंत्रो उच्चारण पंडित रमाकान्त शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसके बाद कमेटी के सदस्य पदाधिकारियों द्वारा 10 टोली बनाकर आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले मोतीझील मेले में प्रचार हेतु निकलेगी। इस अवसर पर सुरेश भारती, मुन्ना हजारिया, प्रकाश हजारिया, राम गोपाल सागर, अशोक भारती, कमल बाल्मीकि, प्रेमा जी, विमला, कलावती और अशोक सम्राट आदि बहुत से लोग मौजूद रहे। छायाकार: नीरज राजपूत





Read More »

स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान की सफलता पर विशेष ध्यान दे अधिकारी: डीएम 

स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान की सफलता पर विशेष ध्यान दे अधिकारी:
डीएम गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट सहित कई कार्यालयों की स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत हुई साफ सफाई 

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये कि 2 अक्तूबर गांधी जयन्ती समारोह को जनपद में हर्षोल्लास के साथ स्वच्छता ही सेवा जो विगत 17 सितंबर से स्वच्छ उत्तर प्रदेश के लिए विशेष अभियान के रूप में चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर 2018 तक सम्पूर्ण प्रदेश को खुले में शौंच से मुक्त बनाये जाने का संकल्प भी लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सब लोग मिल जुलकर स्वच्छता अभियान में भागीदार बने और स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धि प्राप्त करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कहा है कि स्वच्छता ही सेवा इस मंत्र को घर घर तक पहुंचाये स्वच्छता के लिए कोई न कोई कदम उठायें, स्वयं परिश्रम करके इसमे हिस्सेदार बने। स्वच्छता ही सेवा का संदेश सरकार की जगह जगह लगी होर्डिंग भी दे रही है। 

Read More »

विजयादशमी पर्व के अवसर पर समाज सेवक नीत कुमार का हुआ स्वागत

कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर छावनी स्थित लालकुर्ती के मैदान में कल विजया दशमी के अवसर पर लालकुर्ती मेला कमेटी द्रारा समाज सेवक नीत कुमार नितिन का जोरदार स्वागत किया गया समाज सेवक नीत कुमार नितिन द्रारा मेले में आये हुये भगवान श्रीराम के भक्तगणों व मेला कमेटी के लोगों को अच्छाई व बुराई के विषय में जानकारी दी गई। नीत ने यहां बताया कि भगवान श्रीराम अच्छाई के मार्ग पर चलकर रावण की लंका पर बुराई पर विजय प्राप्त की थी तभी से हम लोग विजया दशमी का पर्व मनाते है। इस पर्व के मौके पर मेला कमेटी व भगवान श्रीराम के भक्तगण मौजूद रहे।

Read More »

गन्दा पानी किसी भी नाले या नदी में न जाकर सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट में शोधन हेतु भेजा जाये

प्रदेश की जनता को बेहतर जन सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु शहरों में विशेष रूप से सीवरेज की व्यवस्थायें एवं शुद्ध पेयजल घरों में उपलब्ध कराने हेतु पेयजल एवं सीवरेज हाउस होल्ड कनेक्शन दिलाये जाने हेतु समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये ताकि योजना पूर्ण होने की प्रथम दिन से ही आम जनता लाभान्वित हो जाये: मुख्य सचिव
अटल मिशन फाॅर रिजूवेनेशन एण्ड अर्बन ट्रान्सफार्मेशन के अन्तर्गत चयनित 61 शहरों में पेयजल पुनर्गठन योजना एवं सीवरेज परियोजनाओं के समस्त अवशेष डीपीआर आगामी 31 अक्टूबर तक सम्बन्धित अभियन्ताओं को बनाकर प्रस्तुत करना अनिवार्य: राजीव कुमार
आगामी वर्ष 2020 तक लगभग 21000 करोड़ रूपये के अन्तर्गत अमृत, नमामि गंगे, स्टेट सेक्टर एवं जायका सहायतित समस्त परियोजनाओं के प्रस्तावित परियोजनाओं की समय से स्वीकृति कराते हुये योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाये: मुख्य सचिव 
आगामी 01 वर्ष में अमृत योजनान्तर्गत चयनित शहरों में बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु लगभग 1300 करोड़ रूपये के प्रस्ताव स्वीकृत कराकर आवश्यक कार्य प्राथमिकता से निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना अनिवार्य: राजीव कुमार
प्रदेश के 41 शहरों में स्थापित सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने हेतु निरन्तर सक्षम स्तर पर माॅनिटरिंग हो सुनिश्चित, शहर का गन्दा पानी किसी भी नाले या नदी में कतई न जाकर सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट में शोधन हेतु भेजना अनिवार्य: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की जनता को बेहतर जन सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु शहरों में विशेष रूप से सीवरेज की व्यवस्थायें एवं शुद्ध पेयजल घरों में उपलब्ध कराने हेतु पेयजल एवं सीवरेज हाउस होल्ड कनेक्शन दिलाये जाने हेतु समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये ताकि योजना पूर्ण होने की प्रथम दिन से ही आम जनता लाभान्वित होने लगे। 

Read More »

नरेश अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर व्यापारियों ने किया पौधा रोपण

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी व्यापार सभा और उप्र उद्योग व्यापार संगठन कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सांसद नरेश अग्रवाल का जन्मदिन संजय वन किदवई नगर में पौधारोपण और मिष्ठान वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सादगी से मनाया। सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी संजय वन में एकत्रित हुए और सब ने पौधारोपण कर नरेश अग्रवाल के स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की नरेश अग्रवाल पहली बार 1980 में विधायक निर्वाचित हुए और तबसे लगातार हरदोई की जनता नरेश अग्रवाल और उनके पुत्र नितिन अग्रवाल पर भरोसा दिखाती आई है। आज नरेश अग्रवाल राज्य सभा सांसद के रूप में व्यापारियों की समस्या को निरंतर और लगातार संसद में उठाते आए हैं। 

Read More »

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया

कानपुर नगर, धमेन्द्र रावत। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बर्रा-7 के तत्वाधान में 9 दिन तक मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा में आज हवन कर कानपुर दक्षिण में अम्बेडकर नगर चौराहे स्थित एकता चौराहे पर नहर में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नवरात्री के समापन के उपरान्त दशमी तिथि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को समुन्द्र में या किसी भी सरोवर में विसर्जित किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में भक्त नवमी तिथि में ही विसर्जन कर देते हैं। आज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विसर्जन में मुख्य रूप से कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के महामंत्री व सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव के साथ बाबूलाल गुप्ता आयोजक राधेश्याम परिहार, सुनील गुप्ता, अवध विहारी गुप्ता, अभिमन्यु(बबलू भैया), श्याम मूर्ति दलेला, अभिषेक परिहार, राजेंद्र पाल, शशि गुप्ता, उमेश शैली, राज बहादुर गुप्ता, रंजीत राकेश गुप्ता, अनिल परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।





Read More »