Saturday, October 5, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1069)

Jan Saamna Office

शिक्षामित्र ने की आत्महत्या

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला महारी कचोरा में समायोजन रद्द होने पर नौकरी जाने से परेशान 35 वर्षीय शिक्षामित्र सत्य प्रकाश यादव ने घर में रखे तमंचे से अपने आप को गोली मार के जीवन लीला समाप्त कर ली। शिक्षामित्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शिक्षा मित्र की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल शुरू कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More »

शिक्षकों का रोष प्रबंधकों और शासन के प्रति एक दिवसीय साकेंतिक धरना दिया

2017.09.17 03 ravijansaamnaकानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। आज रविवार फूलबाग में गांधी प्रतिमा के नीचे उच्च शिक्षा उत्थान समिति स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ उ0प्र0 द्वारा स्ववित्तपोषित शिक्षकों के साथ, महाविद्यालय प्रबंधक, विश्वविद्यालय तथा शासन द्वारा हो रहे अपमानित दमन नीति के साथ शोषण के विरोध में एक दिवसीय साकेंतिक धरने का आयोजन जे.पी. सिंह, प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री जितेन्द्र नारायन मिश्रा तथा कानपुर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।
उक्त धरने में उपस्थिति शिक्षकों का रोष प्रबंधकों और शासन के प्रति अत्यधिक उग्र है। शिक्षक इस समय अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित है और वर्तमान में महाविद्यालय प्रबंधक, विश्वविद्यालय तथा शासन के अपने प्रति हो रहे बेरूखी रवैये को देखते हुये अपने भविष्य और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है। 

Read More »

रजत श्री फाउण्डेशन कानपुर की प्रतिभाओं का दूसरा ऑडिशन सम्पन्न

2017.09.17 02 ravijansaamnaडांस कानपुर डांस हुनर विनर प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन आज गहोई भवन साकेत नगर में किया गया।
कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। रजत श्री फाउण्डेशन कानपुर की प्रतिभाओं का दूसरा ऑडिशन करा रही है। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर में प्रतिभाओं का अभूतपूर्व सहयोग मिला है। प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन जिसमे कुल 163 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया जिनमे से सोलो डांस में 150 प्रतिभागी चुने गये एवं ड्यूड डांस 9 प्रतिभागी चुने गये, 4 ग्रुप डांस में प्रतिभागी और इस प्रकार कुल 35 प्रतिभागी चुन लिए गये हुनर को देख कर जज भी खड़े होकर ताली बजाने को मजबूर हो गए इन प्रतिभागियों को प्री-फिनाले में जगह मिलेगी, जो 22 अक्टूबर 2017 को होगा प्रतिभागियों का जोश देखकर दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया

Read More »

उत्तर प्रदेश का नोएडा आई0टी0 हब के रूप में कराया जायेगा विकसित: मुख्य सचिव

2017.09.16 04 ravijansaamnaप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देकर निवेश को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश सरकार कृत संकल्पित: मुख्य सचिव
प्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये जेवर एवं कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजनाओं के विकास की दिशा में हो रहा तेजी से कार्य: राजीव कुमार
प्रदेश के तीव्र औद्योगिक विकास हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक सक्षम ढांचा बनाने के लिये गठित होगा बोर्ड औद्योगिक परियोजना राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड का गठन औद्योगिक विकास के लिए जरूरी निर्णय त्वरित गति से लेने में सहायक होगा: राजीव कुमार
उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा कृषि अर्थव्यवस्था प्रधान प्रदेश होने के नाते देश में आलू, गन्ना, पशुधन और दुग्ध विकास उत्पादन आदि में प्रथम श्रेणी के साथ-साथ भारत के कृषि उत्पादन में अग्रणी भूमिका का कर रहा है निर्वहन: मुख्य सचिव
ग्रामीण क्षेत्रों में पूंजी का इस्तेमाल करने पर विशेष ध्यान देने वाले प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कौशल विकास केन्द्र कराये जाएंगे स्थापित: राजीव कुमार
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देकर निवेश को बढ़ावा देने के लिये कृत संकल्पित है तथा इस दिशा में गंभीरता से प्रयास किये जा रहे हैं। शासन के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे तथा उच्चस्तरीय बुनियादी सुविधायें निवेशको को मिलने से अनुकूल कारोबारी माहौल बनेगा जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। 

Read More »

स्वच्छता ही सेवा बृहद अभियान में अधिक से अधिक शौचालय करायें निर्माण: डीएम

जन प्रतिनिधियों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं आदि को शामिल कर स्वच्छता यात्रा का कराये आयोजनः राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्वच्छता ही सेवा बृहद अभियान के आयोजन किये जाने के निर्देश समस्त संबंधित विकास खंड के नोडल अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शौचालय निर्माण की दैनिक प्रगति से कम से कम 5 गुना अधिक शौचालयों का निर्माण प्रतिदिन कराये जायें, साथ ही उक्त वृहद अभियान महात्मा गांधी जयंती तक निम्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान के आयोजन के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया जाये। 

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 लोग गंभीर रूप से घायल

2017.09.16 03 ravijansaamnaशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। कार सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीन कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल माती भिजवाया है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरी असई स्थित इण्डेन पेट्रोल पम्प के निकट बीती देर रात करीब 12 बजे शिवली की ओर से आ रही आल्टो कार में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से आल्टो कार में सवार गांव बरगदियापुर निवासी हरीशचन्द्र पाल व जगरूप पाल और लखडुआ गम्भीर रूप से घायल हो रक्तरंजित हालत में छटपटाने लगे आल्टो सवार तीनो घायलों को बुरी तरह छटपटाते देख पेट्रोल पम्प के कर्मचारी अरविंद सिंह 

Read More »

डा0 जोशी के द्वारा कानपुर की मेट्रो परियोजना को तुरंत प्रारंभ करने के लिए चर्चा की गई

2017.09.16 01 ravijansaamnaडॉक्टर जोशी के द्वारा कल मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ महाराज के कानपुर आगमन पर कानपुर की मेट्रो परियोजना को तुरंत प्रारंभ करने के लिए चर्चा की गई।
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। चर्चा के आधार पर आज, डॉक्टर जोशी ने उक्त परियोजना के मुख्य अभियंता शिव ओम जौहरी को बुलवाकर वर्तमान की स्थिति पर संज्ञान लेकर के चर्चा किया। यह परियोजना अभी तक लखनऊ मेट्रो रेल के द्वारा ऑपरेट हो रही है। जौहरी ने डॉक्टर जोशी से कहा कि, एलएमआरसी की प्रक्रिया जिसके अंतर्गत कानपुर की व्यवस्थाएं पूर्ण होनी है 

Read More »

डीएम ने अधिकारियों को समय से कार्यों के प्रति सुधार के दिये निर्देश

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार एक गुणवत्तापरक प्रशासन एवं प्रगति की ओर अभिमुख है। इस दिशा में विकास हेतु राज्य स्तर पर अनेक योजनायें एवं अभिनव प्रयास किये जा रहें हैं ताकि प्राथमिकताओं का चिन्हीकरण करते हुए बेहतर परिणामों को प्राप्त किया जा सके। बैठक में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, सिंचाई एवं जल संसाधन, उद्योग, कृषि एवं नगर विकास आदि अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद की रैंकिंग ठीक रहे इससे हम सभी को समयवद्ध तरीके से कार्यो के प्रति में सुधार लाना आवश्यक है। 

Read More »

लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का क्रियावयन लाभार्थियों में पूरी तरह से ईमानदारी पारदर्शी तरीके के साथ ही इस योजना के सफल क्रियावन्यन को युद्वस्तर पर किया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलिता किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। ग्राम पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बारा विकास खंड अकबरपुर में अनियमितिताओं के संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अकबरपुर द्वारा जांच करायी गयी जिसमें 13 लाभार्थी अपात्र पाये गये। तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी भगवादीन आवासीय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने अपात्रों के चयन हेतु दोषी पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह के निर्देशानुसार तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी भगवानदीन को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एसके पाण्डेय ने दी है।

Read More »

दो पहिया वाहन की खरीद के समय यातायात नियमों की पुख्ता जानकारी के साथ ही छूट

2017.09.14 05 ravijansaamnaजिलास्तरीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी 18,19,20 सितंबर की जानकारी के साथ ही सरकार की योजनाओं को भी महोत्सव में बताया
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। छोटी आय व कम वेतन वाले लोगों को वाहन लोन की सुविधा के बारे में बताया जाये उनको छूट दी जाये। दो पहिया वाहन के प्रतिनिधियों से कहा कि वाहन फाइनेन्स आदि में किसानों, कर्मचारियों, आमजन को शर्तों व नियमों आदि की स्पष्ट जानकारी दें। कोई भी छुपी शर्त न हो ताकि किसानों, कर्मचारियों, आमजन को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा जो भी वाहन खरीदें उस वाहन स्वामी के पास स्वयं का वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही परिवहन नियमों की भी जानकारी हो इसके अलावा कम आयु के बच्चों को किसी भी दशा में स्कूटी या मोटरसाइकिल चलाने के लिए न दे न ही बच्चों को इसके लिए प्रेरित करें। यह बात एडी सूचना प्रमोद कुमार ने अकबरपुर जनकपुरी मैदारी में एक निजी शोरूम सूर्यांस टीवीएस मोटर, द्वारा आयोजित एक जागरूकता महोत्सव कार्यक्रम में दी। 

Read More »