Saturday, May 9, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 114)

Jan Saamna Office

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसकी सफलता के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्रीने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा “ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम कीसफलता का हम सभी ने उल्लास मनाया है। उनकी असाधारण ऊर्जा और जुनून पूरीश्रृंखला दौरान परिलक्षित हुआ है। साथ ही उनकी जीत की उत्कृष्ट अभिलाषा, उल्लेखनीय साहस और दृढ़ता भी सब ने देखी है। पूरी टीम को मेरी ओर से बधाई!भविष्य की और अधिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनायें।

Read More »

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही : अपर जिलाधिकारी

रसूलाबाद/कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार व परगनाधिकारी अंजू वर्मा,  पुलिस उपाधीक्षक राम शरन सिंह की मौजूदगी में संम्पन सम्पूर्ण समाधान दिवस में जहां 68 शिकायते पंजीकृत की गई वही अधिकारी की सक्रियता के चलते 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अपर जिलाधिकारी ने पुनः एक बार कर्मचारियों को चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में समय का ध्यान रखते हुए जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही अब बर्दाश्त नही की जाएगी।

Read More »

CDO की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन बालभवन के सभागार में आयोजित हुआ

कानपुर नगर। मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील के अन्तर्गत सम्पूर्ण समधान दिवस का आयोजन बालभवन के सभागार में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुयी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। सम्पूर्ण समधान दिवस में आज जलकल की 05, पुलिस की 32, राजस्व की 21, विद्युत की 05, केडीए की 10, नगर निगम की 25 सहित अन्य विभागों की कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिनके निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

Read More »

आयुक्त ने KDA द्वारा निर्मित PMAY की महावीर नगर योजना, पनकी साइट का निरीक्षण किया

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप परियोजनाओं में से एक है। साइट पर काम की प्रगति की समीक्षा करने और चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए, आयुक्त ने KDA द्वारा निर्मित PMAY की महावीर नगर योजन, पनकी साइट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में वीसी केडीए, मुख्य अभियंता केडीए और KDA के अन्य अधिकारी साथ में थे। आयुक्त द्वारा महत्वपूर्ण अवलोकन के बिंदु और निर्देश हैं: केडीए के पास PMAY योजना के तहत कुल 10076 आवासों का लक्ष्य है। सभी आवास 5 अलग-अलग साइटों पर निर्माणाधीन हैं।

Read More »

किसानों की आय होगी दोगुनी! किसान कल्याण मिशन शुरू

कानपुर नगर। शासन के निर्देशों के अनुसार किसानों की वर्तमान आय को दो गुना करने के संकल्प को पूरा करने हेतु एक अभियान “किसान कल्याण मिशन” के रुप में चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जनपद में कृषि एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मलित है, को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दो गुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन के रुप में चलाया जा रहा है।

Read More »

चुनाव और रैलियां हो रही है तो सरकारी भर्तियां क्यों नहीं.?

जारी आंकड़ों में देश भर में हरियाणा बेरोज़गारी में नम्बर एक पर है. यहाँ कि सरकार ने सभी भर्तियों को पंचवर्षीय योजना बनाकर रख दिया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कोर्ट की आड़ लेकर कोई भी भर्ती पूरी नहीं करना चाहता. नई भर्तियां तो दूर जिन नौकरियों के परीक्षा परिणाम आ चुके, उनके डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन भी बहाना बनाकर लटकाये हुए है. आई.टी.आई. अनुदेशकों की लगभग ३००० पदों के लिए भर्ती पिछले दस सालों से लटकी हुई है. आखिर सरकार क्यों इन बेरोजगार आवेदकों के साथ भद्दा मजाक कर रही है. जे.बी.टी. की भर्ती किये आठ साल होने को आये. शिक्षा विभाग में लगभग ४०००० पद खाली पड़े है फिर भी सरकार कह रही कि हमने नौकरियां दी.
हरियाणा सरकार ने पिछले एक साल से नई भर्तियों पर रोक लगा रखी है, बहाना है कोरोना. जबकि इस दौरान चुनाव, रैलियां और आंदोलन खुलेआम जारी है. यही नहीं बेरोजगार युवाओं को लूटने के लिए प्रदेश की सबसे महंगी परीक्षा एचटेट सरकार ने मात्र पंद्रह दिनों में करवाकर अरबों रूपये एकत्रित कर लिए. जब बात इन एचटेट पास युवाओं के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की आती है तो सरकार का सीधा-सा जवाब होता है कि हमारे पास शिक्षक पहले से ही सरप्लस है. अगर ऐसा है तो सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में हरियाणा शिक्षा विभाग में चालीस हज़ार अलग-अलग शिक्षकों के पद खाली क्यों है?

Read More »

समाधान दिवस में 146 शिकायतों में 6 का मौके पर हुआ निस्तारण

डीएम ने वरासत अभियान के तहत 17 मृतकों के वारिसानों को वितरित की निःशुल्क खतौनी, सर्दी से बचाव हेतु सैकड़ों गरीब पात्रों को वितरित किये कम्बल
डीएम ने खतौनी में नाम संशोधन मे लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 मिनट में खतौनी में नाम को कराया सही, दिये निर्देश
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जिला स्तरीय तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डेरापुर तहसील में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर निस्तारण भी कराया। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन के शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है इसमें सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गंभीरता से शिकायतों का समयवद्धता के साथ निस्तारण करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी।

Read More »

DM एवं CDO ने किया सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा अभियान का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने यातायात सड़क सुरक्षा माह का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया यह अभियान 1 माह तक चलेगा। इस अभियान के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे, एआरटीओ सहित आदि अधिकारियों ने शिरकत कर अभियान का शुभारंभ किया बताते चलें आए दिन नियम का उल्लंघन करने के चलते हादसे हो रहे थे तथा वाहन भी क्षमता से अधिक भरकर लोगों को इधर से उधर आते जाते दिख रहे थे जिसके चलते हादसों में बाढ़ आ गई है अत: अभियान से जहां लोगों को प्रेरित किया जाएगा वहीं ऐसे नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।

Read More »

18.01.2021 से 17.02.2021 तक ’’राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2021’’ का आयोजन प्रयागराज में

प्रयागराज। ’’राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2021’’ का आयोजन 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) तृतीय दल सुरेश कुमार ने बताया है कि दिनांक 18.01.2021 से 17.02.2021 तक ’’राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2021’’ आयोजन जनपद प्रयागराज में किया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मासिक कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 18.01.2021 को सम्भागीय परिवहन कार्यालय प्रयागराज में बस एसोसिएशन के पदाधिकाररियों एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गयी।

Read More »

एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उपनिदेशक की अध्यक्षता में किया गया

कानपुर नगर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उद्यान विभाग चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के सभागार में 25-25 के दो बैच मे चन्द्र प्रकाश अवस्थी, उपनिदेशक उद्यान, कानपुर मण्डल, कानपुर की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम रविचन्द्र जयसवार, व0उ0नि0 द्वारा उद्यान विभाग अन्तर्गत जनपद में संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को प्रदान किया। तत्पश्चात उद्यान विभाग के एच0ओ0डी0 डा0 ए0के0 दुबे द्वारा वैज्ञानिक विधियों से शाकभाजी बुवाई व तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन के बारे मे कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 अभिमन्यु ने फसल सुरक्षा औद्यानिक फसलों के कीट व्याधि एवं उनके उपचार आदि पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

Read More »