घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बेंदा गांव में चेकिंग कर रही विद्युत विभाग की टीम के साथ दबंग भाइयों ने अभद्रता एवं गाली गलौज की, विद्युत उपखंड अधिकारी राजेश राम के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम बेंदा स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली एवं बकायदारी के संयोजन विच्छेदन हेतु कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्युत उपखंड अधिकारी सजेती राजेश राम, अवर अभियंता नबेड़ी हर्ष कुमार सागर, मैनेजर कुमार टी G2, श्रीनारायण एवं संविदा लाइनमैन मौजूद थे। बेंदा निवासी संदीप प्रजापति के परिसर पर विद्युत संयोजन से संबंधित पेपर मांगने पर उग्र हुए संदीप प्रजापति व उसके भाई दिलीप प्रजापति ने विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता व गाली गलौज की अचानक माहौल बिगड़ने से कैंप में बैठे अधिकारी व कर्मचारी सन्न रह गए। भयभीत विद्युत कर्मी राजस्व वसूली व कैंप का कार्य बंद कर वापस लौट गए। आज विद्युत उपखंड अधिकारी सजेती राजेश राम के निर्देश पर अवर अभियंता हर्ष कुमार सागर द्वारा घाटमपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया दिया गया है।चेकिंग के दौरान विद्युत टीम के साथ अभद्रता
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बेंदा गांव में चेकिंग कर रही विद्युत विभाग की टीम के साथ दबंग भाइयों ने अभद्रता एवं गाली गलौज की, विद्युत उपखंड अधिकारी राजेश राम के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम बेंदा स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली एवं बकायदारी के संयोजन विच्छेदन हेतु कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्युत उपखंड अधिकारी सजेती राजेश राम, अवर अभियंता नबेड़ी हर्ष कुमार सागर, मैनेजर कुमार टी G2, श्रीनारायण एवं संविदा लाइनमैन मौजूद थे। बेंदा निवासी संदीप प्रजापति के परिसर पर विद्युत संयोजन से संबंधित पेपर मांगने पर उग्र हुए संदीप प्रजापति व उसके भाई दिलीप प्रजापति ने विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता व गाली गलौज की अचानक माहौल बिगड़ने से कैंप में बैठे अधिकारी व कर्मचारी सन्न रह गए। भयभीत विद्युत कर्मी राजस्व वसूली व कैंप का कार्य बंद कर वापस लौट गए। आज विद्युत उपखंड अधिकारी सजेती राजेश राम के निर्देश पर अवर अभियंता हर्ष कुमार सागर द्वारा घाटमपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया दिया गया है।
Jansaamna
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कृषि प्रधान क्षेत्र और रबी की फसल के महत्व को देखते हुए बीजों की किल्लत किसानों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। और किसान आयेदिन सरकारी बीज खरीद केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। और बीज नहीं मिलने के बाद अपने आप को ठगा सा महसूस कर बैरंग लौटने के लिए मजबूर हैं। बताते चलें कि इस दौरान कृषि बीज भण्डार मे गेहूं और चने के बीज उपलब्ध हैं। जबकि क्षेत्र में प्रमुखता से बोई जाने वाली सरसों, मटर, मसूर, अलसी, जौ के बीच पूरी तरह खत्म हैं। जबकि कृषि कार्यों को बढावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रति दो हेक्टेयर कृषि भूमि पर बीज खरीद पर 50% का अनुदान किसानों को दिया जाता है। वहीं बीजों के आभाव के मामले में गोदाम प्रभारी आदर्श कुमार ने बताया कि सोमवार तक एक सौ पचास कुंतल मटर, चार कुंतल मसूर, तीन कुंतल सरसों के बीज आ जायेंगे। जबकि सरसों के बीजों पर कोई अनुदान नहीं दिया जाता है।
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। इस समय कस्बे सहित क्षेत्र में सज रहे जुएं के फड कोतवाली पुलिस के लिए परेशानी बने हुए हैं। हालांकि गाहेबगाहे कोतवाली पुलिस जुए के फडों पर छापेमारी कर अपनी पीठ थपथपाने का काम जरूर कर लेती है। ऐसे ही एक जुए के फड मे कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जुए के फड सहित जुआरियों के पास से चालीस हजार रुपये की रकम भी बरामद की है। बताते चलें किकोतवाली क्षेत्र के पढोरी रोड पर निहाल के खेत में चल रहे जुए के फड मे छापेमारी कर कस्बे के हैदर गंज पीरबाबा निवासी मोहम्मद परवेज पुत्र कमाल उददीन, प्रताप नारायण पुत्र जोधा प्रसाद निवासी ग्राम चंदपुरवा, राकेश कुमार पुत्र रामाधार निवासी चंदपुरवा, परशुराम वर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा निवासी ग्राम परछछ,को गिरफ्तार किया है। जिनके फड मे लगभग तैंतीस हजार रुपये और जामा तलाशी मे लगभग आठ हजार रुपये बरामद कर जुए की धारा 13, के साथ ही धारा 188, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हमीरपुर, अंशुल साहू।
हमीरपुर, अंशुल साहू।
मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। कोविड 19 मे लगी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए कर्मचारियों की मौत को लेकर उनके परिवारों को पचास लाख रुपये मुआवजा देने और पचास साल की सेवा समाप्ति के विरोध को लेकर आज कस्बे के सरकारी अस्पताल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कहा गया है आगामी 14/10/2020 को सारे देश में(इप्सेफ) इण्डियन पब्लिक सर्विसेज इम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर किए जा रहे एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में तहसील मुख्यालय में अजय कुमार निगम मण्डल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।