ऑफिस में अच्छी खासी चर्चा थी बड़े साहब से लेकर लिपिक और चपरासी तक चिंतित थे ऑफ़िस की अविवाहित 45 वर्षीया महिला लेखपाल ने लोन लेकर अपना छोटा सा घर बनवाया था और उसी घर के गृह प्रवेश की, सत्यनारायण भगवान् की पूजा, वास्तु पूजा और फिर भोजन के लिए आमंत्रित किया था, चर्चा और चिंता इस बात की थी कि कम से कम कीमत पर उन्हें क्या उपहार दिया जाए, व्यक्ति अलग अलग उपहार दे या सामूहिक एक ही उपहार दिया जाये पर दोपहर तक वहा जाने के पहले आम सहमति नहीं बन पायी, फिर बड़े साहब और उनके सहायक साहब ने बाजार से गुजरते हुए साझा करके एक दीवाल घड़ी खरीदी, घडी सुदर थी और सस्ती भी दोनों साहब खुश हुऐ पैसे बचे, उधर एक अन्य साहब व पूरा स्टाफ अलग वाहन में एक उपहार बाजार से खरीदकर खुश होते हुए गए कि पैसे भी बचे और रस्म अदायगी भी हो गयी।
Read More »Jan Saamna Office
बने जर्नलिस्ट रजिस्टर, मिले पत्रकारों को भी पेंशन :- शास्त्री
प्रयागराज, जन सामना। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री जी ने नेशनल जर्नलिस्ट रजिस्टर बनाने की मांग की है जिससे कानूनी आधार पर पत्रकार की परिभाषा तय हो सकेगा, वर्तमान में पत्रकार मात्र नाम का चौथा स्तम्भ है ऐसे में पत्रकार की कोई निर्धारित परिभाषा नहीं है उन्होंने कहा कि नेशनल जर्नलिस्ट रजिस्टर बनने से सभी पत्रकारों का नियम कानून के तहत रिकॉर्ड बन जायेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बने कानून भी सख्ती से लागू हो जिससे देश के समस्त मीडियाकर्मी वास्तविक रूप से न्यायपूर्ण बिना किसी दबाव के अपना कार्य कर सके।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई एवं पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत जी का हवाला देते हुए बताया कि मीडिया जनता एवं सरकार के आंख व मुंह के रूप में रहते हैं वे जनता की समस्या सरकार तक एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाते है।
मौन व्रत रखकर सपा ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में समाजवादी पार्टी ने 2 अक्टूबर के मौके पर गांधी पार्क पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे लूट डकैती हत्या के मामले को लेकर 2 घंटे का मौन व्रत रखकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार में बहू बेटियां बिल्कुल ही सुरक्षित नहीं है वही अधिवक्ताओं का लगातार शोषण किया जा रहा है किसान लगातार परेशान है किसानों के लिए ऐसा बिल लागू किया गया है जिससे किसान मजदूर बन जाएगा जिस तरह से गांधी जी ने अंग्रेजों को भगाने के लिए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया था वही इन काले लोगों को भगाने के लिए समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अंशुल यादव और पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया भी मौजूद रहे।
हाथरस कांड, बेहद निंदनीय दोषियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए : नीलम कठेरिया
सपा नेता अकील अहमद पट्टा ने कहा अन्याय अत्याचारों से प्रदेश की जनता कराह उठी
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। हाथरस कांड को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओ में व्यापक रोष व्याप्त है। समाजवादी पार्टी की नेत्री नीलम कठेरिया व वरिष्ठ सपा नेता अकील अहमद पट्टा ने इतनी बड़ी घटना पर शासन व सरकार की ढुलमुल नीति की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद इस्तीफा दे देना चाहिए।
वृहस्पतिवार वरिष्ठ सपा नेता अकील अहमद पट्टा के आवास पर सपा नेत्री नीलम कठेरिया ने कहा कि हाथरस की इतनी भीभत्स घटना पर सरकार व शाशन में बैठे अधिकारियों द्वारामृतका पीड़ित बालिका के परिवारी जनो को बिना विश्वास में लिए रात में दाह संस्कार कर देना यह साबित करता है कि सरकार इस घटना में तथ्यों को छिपाना चाहती थी वर्ना ऐसा भी कही होता है कि हिन्दू संस्कारो में कही रात को अर्थी जलाई जाती है।
गांधी जयंती पर वाम दलों ने हाथरस एवं बलरामपुर घटना का जताया विरोध
चन्दौली, दीपनारायण यादव। चकिया वामदलों ने महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोक पाने में नाकाम उ०प्र० के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। बतातें हैं कि 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी पार्क में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन के दौरान वामपंथी दलों के नेताओं ने कहा कि जब प्रदेश और देश हाथरस की 19 वर्षीया बेटी के साथ हुई हैवानियत व मौत का मातम मना रहा था, तभी बलरामपुर में एक और 22 वर्षीय दलित बेटी के साथ गैंगरेप व मौत की सामने आयी घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। इन दोनों घटनाओं में दलित महिलाओं को हवस व हैवानियत का निशाना बनाया गया है।
अभिवावकों को शिक्षा माफियाओं से डरने की कोई जरूरत नहीं – मनीष शर्मा
कानपुर नगर, जन सामना। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उ०प्र० अभिवावक विचार परिषद के तत्वावधान में अभिवावक संघ ने गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर में संयुक्त प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर पैदल शांति मार्च किया। कानपुर में अभिवावक हरमिलाप मिशन स्कूल के पास प्रातः काल 10ः00 बजे से ही एकत्रित होना प्रारम्भ हो गये थे और तख्तियां हाथों में लिए रघुपति राघव राजा राम इनको सन्मति दे भगवान रामधुन गा रहे थे तख्तियों में गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की तस्वीरों के नीचे प्रतीक रूप मे गांधी जी के तीन बंदर, सरकार, शिक्षा माफिया, प्रशासन बने हुऐ थे।
महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनाई गई
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों में धूम धाम के साथ उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
रसूलाबाद नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी संजय पटेल द्वारा देश के दो महान राष्ट्रीय नेताओ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजली के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया गया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा आंदोलन की दम पर देश को अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका अदा की जिसके कारण आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका को नकारा नही जा सकता है।
स्वच्छ भारत अभियान से कोसों दूर है असरौली गाँव
ग्रामीणों द्वारा 02 वर्ष से प्रयास के बाद भी सफाईकर्मी की तैनाती नहीं
जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर खोल रहे हैं स्वच्छ भारत अभियान की पोल
प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। भारत सरकार ने आज ही के दिन से 02 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर का अभियान स्वच्छ भारत अभियान की शुरूवात की थी। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। लेकिन इसका असर विकास खण्ड भगवतपुर की ग्राम पंचायत अहमदपुर असरौली में कही नजर नहीं आ रहा है। ग्राम पंचायत में सफाई के नाम पर कही कोई इंतजाम नहीं है। उसका कारण है ग्राम पंचायत में अभी तक कोई भी सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह कैबिनेट मंत्री के साथ जिले के उच्च अधिकारियों से भी की है। लेकिन उसके बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
प्रा.वि.लदपुरा में आयोजित हुई स्लोगन प्रतियोगिता
राजेश विक्रांत को प्रथम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 मिलेगा
समाजसेवा, विश्वशांति, चिंतन, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए ऑनलाइन अर्पित किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान ओस्लो, नॉर्वे से
मुम्बई, जन सामना। शांति के उन्नायक महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय – नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृतिकर्मियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को प्रथम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से अलंकृत किया जाएगा। 2 अक्टूबर 2020 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस सम्मान समारोह में समाजसेवा, विश्वशांति, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दुनिया के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र और ताम्र फलक अर्पित किए जाएँगे।
यह जानकारी देते हुए भारतीय – नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, ओस्लो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार एवं मीडिया विशेषज्ञ सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक ने बताया कि समाजसेवा एवं विश्वशांति के लिए अमूल्य योगदान एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए प्रख्यात चिंतक, समाजसेवी एवं सम्पादक गुलाब कोठारी, जयपुर को सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया जाएगा।
Jansaamna