कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विभिन्न माध्यमों, श्रोतों से प्राप्त सूचना अनुसार आगामी दिवसों में विभिन्न धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों, संस्थाओं, व्यक्तियो आदि द्वारा जनपद कानपुर देहात के विभिन्न भागों में धरना, प्रदर्शन, जुलूस, मार्च, पदयात्रा इत्यादि द्वारा अथवा अन्य प्रकार के अविधिक, असामाजिक क्रिया-कलापों से शान्ति व्यवस्था भंग की जा सकती है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी अवधि में ईद-ए-मिलाद बारावफात, गुरूनानक जयन्ती, वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, गुरू तेग बहादुर दिवस, चैधरी चरण सिंह का जन्म दिवस, क्रिसमस ईव, क्रिसमस डे आदि विभिन्न त्यौहारों के साथ ही 06 दिसम्बर तथा विभिन्न सेवा आयोगों की प्रतियोगी, शैक्षणिक परीक्षाएं आदि आयोजित होती है न्यायालय का निकट भविष्य में निर्णय आना सम्भावित है।
Read More »