नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। डी आर डी ओ मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारी डॉ जे पी सिंह एवम उनकी धर्म पत्नी श्रीमति कल्पना सिंह के संयोजन में शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन कल दोपहर रविवार उनके निवास स्थान लांसर रोड़, तिमारपुर में आयोजित किया गया। इस सुअवसर पर उनके ससुर स्व आर पी सिंह द्वारा रचित लघु कथा संग्रह ‘रेखाचित्र’ का विमोचन भी डी आर डी ओ के वरिष्ठ अधिकारियों एवम कवियों के कर कमलों दवारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डी.आर.डी. ओ लेब के मुख्याधिकारी आर बी श्रीवास्तव (निर्देशक लाइफ साइंस) रहे।
कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने वाले कवियों में डा.चेतन आनंद,वरिष्ठ ( कवि/गज़लकार,) डा.इन्द्रजीत सुकुमार,वरिष्ठ( गीतकार,) जगदीश मीणा,(कवि/गीतकार)
ममता लड़ीवाल (कवियित्रि/शाइरा), संजय कुमार गिरि(कवि/गज़लकार) सर्जन शीतल(कवि/गीतकार), डा.मनोज कामदेव,दोहाकार सभी कवियों ने अपना शानदार काव्य पाठ किया।
सरस्वती वंदना की वरिष्ठ गीतकार डॉ इंद्रजीत सुकुमार ने और मंच का शानदार संचालन किया डॉ मनोज कामदेव ने।
Jan Saamna Office
अबकी बार किसकी सरकार
2019 के आम चुनाव का बिगुल बस बजने ही वाला है| सभी महारथी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए है| राजग को सत्ता से उखाड़ फेकने के लिए विपक्षी दल सारे बैर भाव भुलाकर गले मिल रहे हैं| सारी कवायद ठीक वैसी ही हो रही है जैसी सन 1989 में हुई थी| तब भाजपा समेत सभी विपक्षी दल कांग्रेस के विरुद्ध लामबंद हुए थे| बीते पच्चीस साल से नदी के दो पाट की तरह अडिग दिखने वाले एक दूसरे के धुर विरोधी मायावती और मुलायम सिंह एकता के सूत्र में बंध चुके हैं| प्रियंका गांधी के सक्रिय हो जाने के बाद कांग्रेस अब एकला चलो की नीति पर विचार कर रही है| अन्ना हज़ारे के भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी भी सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार है| उधर सत्ता में पुनः वापसी के लिए राजग ने तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें नोट दूँगा की तर्ज पर जनता के लिए देश का खजाना खोल दिया है| अब निर्णय देश की जनता को करना है कि वह दिल्ली की गद्दी किसे सौंपती है| हालाकि चुनाव तक देश की राजनीतिक तश्वीर में अभी कितने और रंग भरे जाएंगे इसका अंदाजा किसी को भी नहीं है|
पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ थाना दिवस
रूरा कानपुर देहात, लालू भदौरिया। शनिवार पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने थाना समाधान दिवस में उस्का में खुद फरियादियों को सुना। मामलों के निस्तारण का आदेश दिया। उनकी मौजूदगी का प्रतिफल यह रहा कि सभी मामले गंभीरता के साथ सुने गए और उसके निस्तारण का प्रयास किया गया।
थाने पर आए आठ मामलों में से चार का मौके पर ही निस्तारण हो गया। इसके अलावा राजस्व से संबंधित चार पूर्व के मामलों में तीन में मौके पर टीम भेजी गई। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों से यह भी कहा कि वह संबंधित विभागों में भी समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र दें। ताकि उसका उचित निस्तारण हो सके। राजस्व संबंधित मामलों में संबंधित विभाग व अस्पताल से संबंधित मामले में स्वास्थ्य विभाग को प्रार्थना पत्र दिया जाए। ऐसे मामलों में पुलिस बेहतर तरीके से निदान नहीं दे सकती है। कस्बे के पूर्व शिक्षका शशीकला ने अपने दत्तक पुत्र पर जबरदस्ती रुपये मांगने व मारपीट का आरोप लगा उसके विरूद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई इस दौरान। थाने में थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी, विकल्प चतुवेर्दी, ज्ञानप्रकाश पांडेय, उम्मेद सिंह चौहान, ओमकार दीक्षित, विवेक तिवारी, होरीलाल, नरेन्द्र यादव व अन्य उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने थाना रूरा के सीमांकन स्थल परिधि की हकीकत को देख थाना के बीच रास्ते में बैरिकेटिंग लगवाने के भी थानाध्यक्ष को निर्दश दिया।
Read More »
मंगलपुर थाने में आए सात मामले जिसमे दो का हुआ निस्तारण
कानपुर देहात, लालू भदौरिया। शनिवार को सर्किल के दो थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 11 मामले पेश हुए। इसमें अधिकांश राजस्व से संबंधित रहे। चार का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष में मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें भेजी गई।
मंगलपुर थाने में उपजिलाधिकारी दीपाली कौशिक की अध्यक्षता व कोतवाल तुलसीराम पांडेय की उपस्थिति में आयोजित हुए समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें प्रस्तुत हुई, जिसमें दो का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, जबकि शेष तीन अन्य मामलों के समाधान हेतु पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके के लिए रवाना की गई, उपजिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया निष्पक्ष जांच कर शीघ्र वाद का निराकरण करने संबंधित निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा त्वरित शिकायत का निपटारा हो, इसके लिए जिम्मेदार अपनी ओर से कोई कोर कसर बाकी न छोड़ें। इस दौरान तिलकधारी सरोज, अनुराग पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी मजूद रहे।
शस्त्र लाइसेंस एनडीएएल पर दर्ज किये जाने हेतु समय सीमा 31 मार्च तक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शस्त्र लाइसेंस एनडीएएल पर दर्ज किये जाने हेतु 1 अप्रैल 2018 से बढ़ाकर 31 मार्च 2019 तक समय सीमा बढ़ायी गयी है। जिन शस्त्र अनुज्ञापियों के शस्त्र लाइसेंस जो जनपद कानपुर देहात से स्वीकृत है एनडीएएल पर अंकित नही हो सका है। वह अपने समस्त प्रपत्र के साथ कार्यालय में निर्धारित समय सीमा के अन्दर सम्पर्क करें। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी (आयुध) पंकज वर्मा ने दी है।
Read More »किसानों पर दर्ज मुकदमा निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन
कानपुर, जन सामना संवाददाता। गरीब किसानों की हरी भरी फसलों को वन विभाग द्वारा नष्ट किए जाने तथा बोई हुई फसल को बचाने के संबंध में एवम पुलिस द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमा निरस्त करने के लिए ग्राम भरतपुर पोस्ट बैकुंठपुर थाना बिठूर के निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
क्षेत्रीय संयोजक किरन लोधी निषाद ने बताया कि गरीब किसानों ने वन विभाग से लीज पर अमरूद की फसल ठेकेदारों द्वारा ली थी। इस साल अमरूद की फसल नहीं आने से गरीब किसानों को बहुत ज्यादा हानि हुई। उसी अमरूद की बागों की भूमि में धनिया, गेंहू, मूली, पालक, फूल आदि की फसल बोई थी। जो अब तैयार हो चुकी थी। परंतु 25 जनवरी को वन विभाग ने उस फसल को नष्ट कर दिया। जिससे गरीब किसान आक्रोशित होकर 26 जनवरी को दूसरे दिन जिहेपुर चैराहे पर जाम लगा दिया, इस उददेश्य में की बची हुई फसल को बचाया जा सके, परन्तु पुलिस प्रशासन ने उन किसानों पर लाठी, डण्डे से मारा और उन किसानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया जिसमे पूर्व प्रधान रूप राम, सुमन रामोतार, बुद्धि लाल, हीरा लाल, रामकृष्ण, रामविलास, झाऊ लाल, लखनलाल समेत अन्य 20 से 25 लोग शामिल हैं। गरीब किसानों के साथ उचित न्याय हो जिससे हमारी बची हुई फसल को काटने के लिए दो माह का समय दिया जाय। और पुलिस प्रशासन थाना बिठूर द्वारा दर्ज मुकदमा निरस्त किया जाय तथा वन विभाग द्वारा नष्ट की गई फसल का मुआवजा दिया जाय। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से पाल निषाद, श्याम कश्यप, अविनाश निषाद, विनोद निषाद, मुकेश कश्यप, प्रहलाद कश्यप, दीपचंद कश्यप, ब्रिजनारायन निषाद, योगेश आदि लोग उपस्थित थे।
मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं- कंचन मिश्रा
कानपुर देहात, लालू भदौरिया। रनियां कानपुर देहात जिले के प्रतिष्ठित समाजसेविका कंचन मिश्रा ने रनियां के फुटपात पर लोहा पीटने का कार्य करने वाली गरीब महिलाओं में एक दर्जन गरीबों (असहायों) को इस कड़ाके की ठंड में कम्बल वितरण करके अनोखा उदाहरण पेश किया। आज के दौर में स्वार्थ से भरे वातावरण में दूसरों की सेवा का संकल्प लेने वाली समाजसेविका कंचन मिश्रा की सोच है कि दुनिया में मानव सेवा से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं है। कंचन मिश्रा द्वारा वितरित कम्बल पाकर एक दर्जन से अधिक परिवारों ने समाजसेविका के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कंचन मिश्रा ने बताया कि अभी तो प्रथम चरण में एक दर्जन से अधिक कम्बल बांटे गये हैं। भविष्य में भी समाजसेवा व जनहित में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
ज्ञातव्य है कि कचन मिश्रा ने इसके पहले भी कन्याओं की शादी, मरीजों की मदद मोतियाबिंद आपरेशन महिलाओं के साथ हुए अपराध पीड़ितों की समस्याएं दूर करने में प्रमुख भूमिका निभायी है, उन्होंने संकल्प भी लिया है कि मानव सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है।
मत्स्य पालक रोहू, नैन, कतला, सिल्वर, ग्रास, कॉमन कार्प का पालन कर सकते अपना जीविकोपार्जन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारतवर्ष में क्लैरियास बैट्राकस को देशी माॅगुर कहा जाता है जो कम आक्रामक, कम भुक्खड़ तथा खाने में अति स्वादिष्ट एक काॅटे की मछली है जिसे मनुष्य द्वारा पालकर एवं पकडकर वर्षो-वर्षो से खाया जा रहा है जबकि थाई माॅगुर (क्लैरियास गैरीपाइनस) जो कि अफ्रीकी मूल की है जो यूरोप एवं अफ्रीकी देशों में पाली जाती है तथा अति आक्रामक एवं अति भुक्खड़ प्रकार की मछली है जिसकी माॅस खाने में खट्टेपन का एहसास देता है। यह मछली अफ्रीका से होते हुए थाईलैण्ड पहंुची तथा थाईलैण्ड से बांग्लादेश होते हुए भारतवर्ष की समस्त जल प्रणालियों में पहुंच चुकी है। थाईलैण्ड से भारत पहुंचने पर इसका नाम थाई मांगुर पडा है। थाई माॅगुर की हैचरियों एवं थाई मांगुर पालन वाले तालाबों के बाढ़ग्रस्त होने पर यह समस्त जल प्रणालियों मंे फैल जाती है। देशी मछलियों को खाकर पारिस्थितिकीय असंतुलन पैदा करती है तथा अत्यधिक प्रजनन दर के कारण इसकी संख्या तेजी से बढ़ती है जिससे देशी मछलियों की जीवन दर कम होती है तथा मछलियों के न मिलने पर यह क्रस्टेशियन, मोलस्का जीवों का भक्षण करती है तथा इनके भी न मिलने पर यह अपनी जीवन रक्षा के लिए तालाब की जलीय वनस्पतियों एवं जलीय जीवों को भी खाती है। उक्त के न मिलने पर माॅसाहारी जीवों की तरह कैनीबालिज्म भी प्रदर्शित करती है अर्थात स्वजातिभोजी की तरह अपनी जाति की मछलियों को खाकर अपनी भूख मिटाती है।
Read More »नीलीक्रान्ति योजनान्तर्गत तालाबों में करायें सुधार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के क्रम में नीलीक्रान्ति योजनान्तर्गत ग्राम अंगुरी पोस्ट गौरीकरन विकास खण्ड अमरौधा तहसील भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात निवासी संतोष कुमार पुत्र छोटेलाल व विकास नगर सिकन्दरा विकास खण्ड राजपुर तहसील सिकन्दरा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र मूंगालाल के तालाब सुधार एवं निवेश हेतु चयन कर प्रस्ताव स्वीकृत हेतु उच्चाधिकारियों को भेजी गयी है। उप निदेशक मत्स्य कानपुर मण्डल कानपुर द्वारा लाभार्थियों से 60 प्रतिशत सुधार कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण डा. रणजीत सिंह ने निर्देश दिये है कि अपने अपने तालाबों का सुधार प्लान स्टीमेट के अनुसार अपने अंश से 60 प्रतिशत कार्य कराकर कार्य से पहले कार्य प्रारम्भ व 60 प्रतिशत कार्य कराने के बाद का फोटोग्राफ मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्यालय को एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्ति करें ताकि शीघ्र परियोजना अंश की धनराशि का भुगतान कराया जा सके।
Read More »सरकार ने अगले दशक के लिए परिकल्पना पेश की
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय वित्त, कॉरपोरेट मामले, रेल और कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज संसद में अंतरिम बजट 2019-20 पेश करते हुए कहा कि सरकार ने 2030 में 10 सर्वाधिक महत्वपूर्ण आयामों को सूचीबद्ध करते हुए अगले दशक के लिए अपनी परिकल्पना पेश की है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जहां गरीबी, कुपोषण, गंदगी और निरक्षरता बीते समय की बातें होगी। उन्होंने कहा कि भारत एक आधुनिक, प्रौद्योगिक से संचालित, उच्च विकास के साथ एक समान और पारदर्शी समाज होगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होने की ओर अग्रसर है और इसके पश्चात यह 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी।
श्री गोयल द्वारा उल्लेखित परिकल्पना-2030 के आयाम निम्नलिखित हैं :-
Jansaamna