Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 766)

Jan Saamna Office

धोखाधड़ी कर किराए पर ले जाकर ट्रकों को बेंचा, रिपोर्ट दर्ज

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। किराये के नाम पर ट्रकों को ले जाकर धोखाधड़ी करके फर्जी कागज तैयार कर ट्रकों को बेंचने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अमानत में खमानत की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा मीरा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रूप सिंह ने एसपी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ग्रामीण के आदेश पर रविवार को थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके ट्रक को शैलेंद्र, सुनील और योगेश कुमार ने किराया नामा लिख कर किराए पर लिए थे। ट्रकों को बिहार ले जाकर उसने काम शुरू कर दिया। लेकिन इस दौरान उसने फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करके कागज तैयार कराए और उसके दो ट्रक तथा अन्य लोगों के लगभग 44 ट्रकों को बेंच दिया।

Read More »

प्राइमरी में शामिया, जूनियर में जोशिका और सीनियर में रिंकी ने मारी बाजी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। गार्डेनिया पब्लिक इंटर कालेज मैनपुरी रोड शिकोहाबाद में खेल सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राइमरी वर्ग में छात्रा शामिया, जूनियर में जेशिका और सीनियर वर्ग में रिंकी राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना और परिवार का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय निदेशक भूपेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में रुचि दिखाते हुए रंगों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने ऐतिहासिक, धार्मिक, राजनैतिक व सामाजिक स्तर पर सुन्दर व आकर्षक चित्रण करके अपनी बौद्धिक क्षमता व हस्त कौशल को प्रमाणित किया। प्रतियोगिता में विजय रहे छात्रों के नाम प्राइमरी वर्ग में कक्षा पांच की छात्रा शामिया, प्रीयमवदा तथा छात्र कृष्णा यादव प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

थाना पुलिस ने अवैध शराब सहित दो आरोपी पकड़े

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए मुस्तफाबाद चौराहे से अवैध शराब लेकर जा रहे एक केंटर को पकड लिया। पकडे गए केंटर से पुलिस को 360 पेटी शराब पकडी।
खुलासा करते हुए एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी काका सिंह पुत्र गुरुेमल सिंह, बिट्टू सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी तहसील के सामने सिरसा शहर हरियाणा को अवैध शराब लाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि शराब हरियाणा से लाकर क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल दिनेश कुमार, एसआई प्रदीप कुमार, सिपाही कमल सिंह, विनोद कुमार शामिल रहे।

Read More »

थाना दक्षिण पुलिस ने लूट करने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कब्जे से लूट का माल व अवैध असलाह बरामद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा लूट के मुकदमों के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नगर संजय वर्मा के निर्देशन में थाना दक्षिण पुलिस द्वारा मुखविर व वादी की सूचना पर माल गोदाम रोड से दो दिसंबर 2018 की रात्रि को लूटे गये माल सहित चार अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त अपराध में लूटा गया माल एक हरक्युलिश साईकिल व 1500 रूपये नगद व अवैध असलाह बरामद किया गया है।
प्रेसवार्ता करते हुए सीओ सिटी संजय वर्मा ने पकड़े गये अभियुक्तों के नाम रहीश उर्फ कबाड़िया पुत्र मौहम्मद निजाम निवासी गली नंबर 10 संजय गांधी स्कूल के पास रसूलपुर की टंकी के पास पुराना रसूलपुर, सोहिल उर्फ बुन्दा पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी उपरोक्त, इमरान पुत्र इकराम निवासी कासिम भाई की टाल के पास गली नंबर दो दुर्गेश नगर रसूलपुर, अल्ताफ पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ताड़ो वाली बगिया थाना रामगढ आदि हैं।

Read More »

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर हो रही अफवाहों पर डीएम ने लगाया विराम

एडिफाई स्कूल में चल रहे अभियान में अपनी बेटी को भी लगवाया एमआर का विशेष टीका
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। जिनको लेकर डीएम नेहा शर्मा ने अफवाहों पर विराम लगाते हुये स्वयं अपनी बेटी को एडिफाई स्कूल जाकर वहां चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान में अपनी बेटी को एमआर का टीका लगवाया।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि एमआर का टीका, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा बच्चों के लिए यह टीका बहुत ही जरूरी है। वही जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पहले से टीका लगवा चुके बच्चों राधिका अग्रवाल, मानसी, मुस्कान, कुशाग्र आदि से जानकरी ली। बच्चों ने बताया कि टीका लगने पर उन्हें कोई परेशानी महसूस ही नहीं हुई। बच्चो ने प्रसन्नता भी व्यक्त की कि अब वह पूरे जीवन के लिये इन दो खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।

Read More »

भाजपा 51 प्रतिशत की राजनीति करती है- अनिल जैन

अबकी लाएगी 300 से अधिक सांसद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार को पालीवाल हाल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा 51 प्रतिशत की राजनीति करती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 300 सांसद लेकर आएंगे।
उन्होंनेे कहा कि हम डंके की चोट पर राजनीति करने वाले हैं। जब 73 सांसद आए थे और सभी ने कहा था कि पता नहीं किसकी सरकार बनेगी। उस समय भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से विरोधी बौखला गए थे। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आजादी के बाद 325 विधायक लेकर भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इस बार उत्तर प्रदेश से 74 सांसद लाने का काम भाजपा करेगी।

Read More »

एम.एल.डी.वी. कालेज में 764 बच्चों के लगाये गये टीके

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मिजल्स रूवैला अभियान के अन्तर्गत श्याम कुंज स्थित एम. एल. डी. वी. पब्लिक इन्टर कालेज में वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 10 तक के 764 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया एवं टीकाकरण कराया। इस अवसर पर कालेज के 98 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने हँसते हुए भाग लिया।
यूनीसेफ से जिला आॅवजर्वर डाॅ अमृतांशु एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के डा. पवन कुमार एवं सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में चार टीमों ने टीका लगाकर यह अभियान पूरा किया। इस अभियान को पूरा कराने में डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, कार्डीनेटर आर. पी. कौशिक एवं शैलकान्ता गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, पुनीत गुप्ता, सुनील कुमार, एम. एल. गुप्ता, भगवती प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, कल्पना शर्मा, श्याम सिंह, पुनीत वार्ष्णेय, मनीष कुमार, श्वेता रानी, सुमन वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, दिव्या यादव, गीता गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

सपा महासचिव के पुतले फूंके, नारेबाजी, देशद्रोह के मुकद्दमे की मांग

हाथरस/सहपऊ, जन सामना ब्यूरो। कस्बा मुरसान में राजा महेन्द्र प्रताप की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित सभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन द्वारा वीर सावरकर पर दिये गये विवादित बयान पर भारी बखेडा हो गया है और बयान के विरोध में चैतरफा आलोचना व बयानबाजी के साथ पुतले दहन किये जा रहे हैं तथा विभिन्न संगठन पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर राष्ट्रद्रोह का मुकद्दमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं तथा आज भी पुतले दहन कर आक्रोश जताया गया।
उक्त बयान के विरोध में हिन्दू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ताओं ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को गद्दार बताने व भारत विभाजन के मुख्य जिम्मेदार मौहम्मद अली जिन्ना को राष्ट्रभक्त बताने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन का हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सडकों पर उतरकर विरोध किया और जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये। हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड पर एकत्रित होकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन का नारेबाजी कर पुतला फूंका।

Read More »

पत्रकार श्याम बैनवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। साप्ताहिक नगर केसरी के प्रधान सम्पादक स्व. श्याम बैनवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर किला गेट स्थित बगीची चक्रधारी पर डा. ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में स्व. श्री बैनवाल के मित्र कन्हैयालाल भारती ने कहा कि बैनवाल जी संघर्ष की मिशाल थे, उनके जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आये, लेकिन उन्होंने कभी अपनी कलम को झुकने नहीं दिया, ऐसे महान व्यक्तित्व को मेरा शत-शत नमन। रामभजनलाल सक्सैना, नाना हाथरसी, भगवती प्रसाद गौतम ने कहा कि स्व. श्री बैनवाल जी ने दो बार नगर पालिका परिषद हाथरस का चुनाव बड़े ही जोरदारी के साथ लड़ा, संयोगवश सफलता न मिल सकी। चुनाव बाद भी आम जनमानस से जुड़े रहे और अपनी लेखनी की धार को पैनी करने वाले स्व. बैनवालजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। हृदेश चैटाला, लाला सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के संघर्षशील नेता मुवीन खान ने कहा कि कलम के सच्चे सिपाही स्व. श्री बैनवाल सभी वर्गों में अपनी पहचान रखते थे।

Read More »

नारी स्वयं एक शक्ति है-सुमन

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आज की नारी का सफर चुनौती भरा जरूर है, पर आज उसमें चुनौतियों से लड़ने का साहस आ गया है। अपने आत्मविश्वास के बल पर आज वह दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। आज की नारी आर्थिक व मानसिक रूप से आत्मनिर्भर है।
यह बातें क्षेत्राधिाकरी सुमन कन्नौजिया ने गांव ऊतरा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान बताईं। उन्होंने कहा कि महिला आज परिवार व अपने कैरियर दोनों में तालमेल बैठाती नारी का कौशल वाकई काबिले तारीफ है। किसी को शिकायत का मौका नहीं देने वाली नारी आज अपनी काबिलीयत व साहस के बूते पर कामयाबी के मुकाम तक पहुँची है। चुनौतियों का हँसकर स्वागत करने वाली महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं तथा अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण फैसले स्वयं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश मेें महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के निमित्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वूमेन पाॅवर लाइन 1090 की स्थापना की गयी है। 15 नवंबर 2012 से यह सेवा निरन्तर कार्य कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में वूमेन पाॅवर लाइन ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है।

Read More »