कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के समस्त दिव्यांगजनों का निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्र्तगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तिया प्राप्त करने की अवधि 31 अक्टूबर 2018 से बढाकर 30 नवम्बर तक कर दी गयी है। उक्त कार्य हेतु दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान दिनांक 17 नवम्बर 2018 दिन शनिवार को निर्धारित है।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपेक्षा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 17 नवम्बर 2018 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे के मध्य अपने मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल पर जाकर निर्वाचन नामावली में नाम जोडने संबंधी प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी को उपलब्ध करायें।
Read More »
Jansaamna
भोजपुरी गीत-संगीत के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता से जो लोग चिंतित हैं उनमें से एक नाम प्रेम शुक्ल का है। प्रेम शुक्ल पूर्व में पत्रकार रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे अब तक कई विश्व भोजपुरी सम्मेलन का भी आयोजन करवा चुके हैं। उनका कहना है कि भोजपुरी फिल्मों, गानों, आर्केस्ट्रा, म्यूजिक अलबम, आडियो वीडियो के जरिए एक ऐसा माहौल बना दिया गया है कि भोजपुरी एक ऐसी भाषा है जिसमें खूब अश्लीलता है। जो फूहड़ गानों की ही भाषा है। जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। भोजपुरी भाषा की अपनी अलग एक सुंदर सी पहचान है। इसका एक समृद्ध साहित्य और इतिहास है। भिखारी ठाकुर जैसे महान व्यक्तित्व की भाषा भोजपूरी अश्लीलता की ही वजह से बहुत बदनाम भी हो गई है। यह भी एक कड़वी सच्चाई है।
फतेहाबाद, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय माथुर वैश्य शाखा सभा क्षेत्र पूर्वी फतेहाबाद में 131 वी जयंती धूमधाम से चिम्मनलाल जी की बगीची में सम्पन्न हुई।