Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 113)

एमपी डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में को डॉ अजब सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर- राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशन में सड़क सुरक्षा पर सामान्य ज्ञान, क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। जिसमें छात्र छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता में कु गुंजन बीकॉम प्रथम वर्ष ने प्रथम, ललित कुमार बीकॉम प्रथम वर्ष और आरती सेंगर बीकॉम प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा फरमान व कु पूनम बघेल बीए प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया ।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डा शैतानी सुमन एवं प्रोग्राम ऑफिसर- राष्ट्रीय सेवा योजना ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें उपस्थिति थे।

Read More »

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। टॉप टेन अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन पाताल के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक और हिस्ट्रीशीटर अपराधी को देसी तमन्चे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गल्ला मण्डी आजाद नगर रायबरेली हाल पता पूरे बंजारन मजरे खैरहना थाना महराजगंज निवासी हिस्ट्रीसीटर अपराधी सुभान पुत्र उस्मान को मुखबिर की सूचना पर खैरहना चौराहे के पहले स्थित बाग के पास से चंदा पुर चौकी प्रभारी रामफल मिश्रा,एसआई राजकिशोर वर्मा व सिपाही प्रेमचंद द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक 315 बोर का तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।पकड़े गये अभियुक्त के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Read More »

एसपी द्वारा खुलासे के लिए गठित टीम ने भी 36 घंटे बाद महिला की नहीं कर पाई शिनाख्त

ऊंचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता ।हत्या करके नहर की पटरी में फेंके गए महिला के शव के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है । पुलिस अभी तक महिला की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है ।ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे झाड़ी में महिला का शव मिला था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। किंतु 36 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस टीम को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यही नहीं आसपास के जनपदों में महिला की गुमसुदगी की भी पड़ताल की जा रही है ।

Read More »

अवैध हुक्का बार के विरुद्ध कार्यवाही में 15 गिरफ्तार

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। अवैध मादक दृव्यों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत कृत कार्यवाही में दिनांक 25 मई 2022 की शाम को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का बार संचालकों के विरुद्ध सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनयम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए मौके से अवैध हुक्का बार में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण सहित कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है। बताते चलें कि शहर के अंदर काफी दिनों से यह अवैध हुक्का बार संचालित हो रहा था। इसके नशे की लत में खासकर युवा पीढ़ी झुलस रही थी, कई बार खबरें भी प्रकाशित हुई उसके बाद अब जाकर प्रशासन ने हुक्का बार संचालक पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा हुक्का बार के लाइसेंस की जाँच कर नियमानुसार जुर्माने की भी कार्यवाही की गयी।

Read More »

बाइक की टक्कर से जेई की मौत बाइक सवार भी गंभीर घायल

कानपुर दक्षिण। एन एच टू रूमा भौती हाईवे के केंद्रांचल कालोनी के सामने हाईवे पार कर रहे युवक की बाइक सवारों से टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार दो युवको मे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।वही दुसरे घायल की स्थिति ठीक है, जबकि रोडपार कर रहे तीसरे व्यक्ति की हालत नाजूक बताई जा रही है। जिन्हे हैलट रेफर कर दिया गयाहै।घायल राजेश वर्मा के साले प्रशांत ने बताया कि जीजा राजेश कानपुर देहात के अमराठ मे सिचांई विभाग मे जेई पद पर कार्ययत राजेश 35 लगभग शाम पाँच बजे अमराठ से कानपुर के तात्यातोपे नगर अपने घर सरकारी गाडी से निकले थे। राहगीरो की माने तो कानपुर हाईवे पार करते समय दूसरी तरफ से पल्सर सवार दो युवको की राजेश से टक्कर हो गई।

Read More »

कानपुर पुलिस के जवान ने मानवीयता की मिसाल की पेश, गर्भवती महिला को रक्त देकर बचाई जान

कानपुर। देर रात नार्थ स्टार हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज रुखसाना जिसकी की डिलीवरी होना है। उसका हीमोग्लोबिन शरीर मे ब्लड की मात्रा बहुत ही कम था। डॉक्टर ने तुरन्त ब्लड चढ़ाने के लिए बोला, मरीज का ब्लड ग्रुप A निगेटिव था, मरीज के घर वालो ने शहर के सभी ब्लड बैंक में पता किया परन्तु कंही भी इस ग्रुप का ब्लड नहीं मिला, ततपश्चात मरीज के घर वालो ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सुमित पावा के द्वारा संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान से सम्पर्क किया। सन्तोष सिंह चौहान ने कई ब्लड बैंक में जानकारी किया। परन्तु किसी ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड नही था। फिर सन्तोष सिंह चौहान ने बर्रा थाने की जनता नगर पुलिस चौकी में कार्यरत चौधरी हरेंद्र सिंह से सम्पर्क किया।

Read More »

घर के ताले तोड़कर दिनदहाड़े घर में घुसे चोर चुरा ले गए जेवरात व नकदी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

कानपुर दक्षिण। नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव विहार निवासी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि पत्नी नीलम बीमार है और वह धन्वंतरी हॉस्पिटल में भर्ती है।जिनकी देखभाल के लिये वह अस्पताल मे रूकते है। बेटा सुमित तिवारी एक कोरियर कम्पनी मे नौकरी करता है, साथ ही सुमित की पत्नी इच्छा तिवारी गुमटी नम्बर पाँच मे स्थित अपने मायके गई हुई थी। जिसकी वजह से घर पर ताला लगा हुआ था। लगभग शाम पाँच बजे इच्छा के घर लौटने पर घर और अलमारी के ताले खुले देखे।

Read More »

फिर चला आशियाने पर चला बुलडोजर

कानपुर। नगर के जूही थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूही नहरिया के ट्रांसपोर्ट नगर में चला बुलडोजर से वर्षो पुराने कब्जे खाली कराये गये। खाली कराई गई जमीन पर मेट्रो लाईन का काम होना है।अतिक्रमण के बाद यहां से मेट्रो लाइन निकाली जाएगी, जिसकी वजह से नगर निगम ,केडीए, जल विभाग व मेट्रो विभाग के अधिकारियों ने मिलकर आधा दर्जन से अधिक जेसीबी की मदद से दर्जनों मकानों व गोदामों का किया गया धोवस्तीकरण।अभियान चलाने से पहले निवासियों को अभियान की जानकारी दे दी गई थी। जिससे काफी लोगो ने जगह खाली कर दी थी।

मकान गिरा रही जेसीबी पर गिरा मलबा
जेसीबी द्वारा मकान गिराने के दौरान मकान की छत जेसीबी के ऊपर आ गिरी, जिससे जेसीबी बुरी तरह से मलवे में फंस गई। जिसको दूसरी जेसीबी की मदद से निकाला गया।

Read More »

गोवध निवारण अधिनियम के वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में कार्य कर रही जनपदीय पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 25 मई 2022 को थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना महराजगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्तगण 1-मोबीन पुत्र इरसाद निवासी ग्राम इमामगंज डेरा मजरे ज्योना थाना महराजगंज रायबरेली, 2-नौसाद पुत्र इरसाद निवासी उपरोक्त को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना महराजगंज पर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अभियुक्तोंको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी और उप निरीक्षक जागेश्वर तिवारी थाना महराजगंज रायबरेली से और उनकी टीम मौजुद रही।

Read More »

चोरी की घटनाओं का अनावरण, चोरी के जेबरात सहित 10 अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में काम कर रही जनपदीय पुलिस अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 25 मई 2022 को थाना बछरावां तथा एसओजी/सर्विलांस टीम रायबरेली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही/मुखबिरखास की सूचना पर जनपद रायबरेली,हरदोई,अयोध्या तथा सुल्तानपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 10 अभियुक्तगणों को थाना क्षेत्र के कसरावाँ मोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से मौके पर तथा निशानहेदी पर कुल चोरी के जेबरात (कुल वजन-7.500 किलोग्राम चांदी व 180 ग्राम सोने के) कीमत करीब-12 लाख रुपये, 4,31,000 रुपये(चोरी के/चोरी के जेबरात बेचकर प्राप्त किये),चोरी के 10 अदद मोबाइल फोन तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर संबंधित धारा एवं शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Read More »