सिकंदराराऊ। गांव काशिमपुर के निवासी कमलेश पत्नी कमल सिंह उम्र 28 को जब प्रसव पीड़ा हुई तो कमलेश के परिजनों ने तत्काल 108 पर कॉल किया, तो तत्काल आनन-फानन में सुजावलपुर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और कमलेश पत्नी कमल सिंह 28 को सिकंदराराऊ सीएससी की ओर रवाना हो गए बताया जाता है कि कमलेश 28 को अचानक चलती एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा होने लगी तो तभी आशा भगवान देवी की सहायता से कमलेश देवी को पंथ चौराहे के निकट 10:30 बजे एक नवजात शिशु को जन्म दिया और मौके पर मौजूद ईएमटी आशीष कुमार चालक विनय कुमार और आशा भी मौजूद थी जिसमें ईएमटी आशीष कुमार ने बताया है अब जच्चा बच्चा दोनों सीएससी पर है और दोनों सुरक्षित हैं।
JAN SAAMNA DESK 2
एनटीपीसी में कोयले की आपूर्ति के साथ रैक पर मिला एक अज्ञात शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर समेत दो घायल
ऊंचाहार/रायबरेली. पवन कुमार गुप्ता । कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग पर पटेरवा तिराहे के निकट कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर समेत दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे सरायं सहिजन गांव निवासी निखिल दुबे 12 वर्ष अपनी बहन गुड्डन 15 वर्ष को साइकल से लेकर उमरन बाजार जा रहा था, तभी पटेरवा तिराहे के निकट कार ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें गिरकर भाई बहन घायल हो गये।
Read More »पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहिरन मजरे मुरारमऊ गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गांव निवासी रंजीत कुमार का पड़ोस के ही लोगों से करीबन दो माह पूर्व हुए विवाद में कहासुनी हुई थी, शनिवार की शाम वो दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी आरोप है कि आधा दर्जन लोग आये और उसके साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
Read More »बंदरगाह से कोयला लेकर एनटीपीसी ऊंचाहार पहुंची 70 बोगी की एक मालगाड़ी
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोयला संकट के बीच एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में शनिवार की शाम को विदेशी कोयले की एक खेप आई है। इससे ऊंचाहार परियोजना के कोयला भंडारण में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।इस समय बिजली की मांग बढ़ने के कारण कोयला का संकट चल रहा है। जिसके कारण प्रदेश की विभिन्न बिजली परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन घटा है। झारखंड के कोयला खदानों से घरेलू कोयले की आपूर्ति भी नाकाफी साबित हो रही हैै। ऐसे में बड़ी बिजली परियोजनाएं विदेशों से कोयले का आयात कर रही हैं। इसी क्रम में शनिवार की शाम को ऊंचाहार इंडोनेशिया से कोयले की खेप पहुंची है। करीब 70 बोगी की एक मालगाड़ी बंदरगाह से कोयला लेकर ऊंचाहार आई है।
यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके अपनी तथा दूसरों की जीवन की करे रक्षा: माला श्रीवास्तव
सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का स्वयं भी पालन करें तथा अन्य को भी पालन करना करे सुनिश्चितबड़े बकाएदारों के खिलाफ राजस्व वसूली का चलाया जा रहा अभियान
बकाए के मामले में कई को एसडीएम ने किया तलब
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एसडीएम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान चलाकर वसूली की है।कस्बा के खत्री टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने इंडियन बैंक से ऋण लिया था। बैंक ने इनके खिलाफ गत वर्ष अगस्त के महीने में 552201 रूपये की आरसी जारी की थी। करीब 10 महीने का समय बीत जाने के बावजूद भी इन्होंने बैंक को पैसे नहीं लौटाए। जिसके बाद बैंक ने तहसील स्तर से बकाया धनराशि की वसूली करने की मांग की। इसी तरह कस्बा के बस स्टाप निवासी रमेश कुमार का बिजली के बिल का बकाया करीब 215480 रूपये था। बिजली विभाग द्वारा इनके खिलाफ भी पिछले साल अप्रैल के महीने में आरसी काटी गई थी
Read More »टॉप-10 अपराधी शराब माफिया अवैध पोस्ता छिलका के साथ गिरफ्तार
डलमऊ/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कृत कार्यवाही में आज दिनांक 22 मई 2022 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर टॉप-10 अपराधी शराब माफिया अमरेश जयसवाल पुत्र राजकिशोर जयसवाल निवासी दीनगंज थाना डलमऊ रायबरेली को 2200 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रासिंग के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना डलमऊ पर मुकदमा अपराध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । गिरफ्तार हुए अभियुक्त के एक लंबा अपराधिक इतिहास है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी थाना डलमऊ, उप-निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी मुराईबाग, उप-निरीक्षक मोहित कुमार थाना डलमऊ जनपद रायबरेली से मौजूद रहे।
ITI परीक्षा में प्रदेश स्तर पर बिटिया ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम,हुई सम्मानित
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आईटीआई परीक्षा में प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली बेटी का ऊंचाहार में सम्मान हुआ है। बेटी के पिता का भी अभिनंदन किया गया है । ऊंचाहार के कंदरावा गांव निवासी अरुण कुमार अग्रहरि की बेटी पूजा ने आईटीआई के ट्रेड एमआरएसी की परीक्षा में शानदार 91.45 फीसदी अंक हासिल किया है । गांव के अभावग्रस्त माहौल में रहकर इस बेटी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । पूजा ऊंचाहार के आईटीआई कालेज की छात्रा है । पूजा ने अपने ट्रेड में प्रदेश में सर्वाधिक अंक हासिल किया है । पूजा की इस सफलता पर शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता उसके घर पहुंचे । और उन्होंने बेटी को गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट करके उसका सम्मान किया है । बेटी का उत्साह वर्धन करते हुए शैलेंद्र ने उसके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है । इस मौके पर पूजा के पिता अरुण कुमार गुप्ता को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया है ।
तंबाकू के दुष्प्रभाव के खिलाफ जनपद में चलेगा जागरूकता अभियान
चंदौली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का जनपद में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 15 मई से 15 जून 2022 तक तंबाकू निषेध अभियान के रूप में मनाया जाना है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में विश्व तंबाकू निषेध अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर वहां कोटपा अधिनियम-2003 के उल्लंघन के क्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर व्यापक रूप से छापामारी कर चालान की कार्यवाही करे। प्रभावी कार्यवाही हेतु टीमों में संबंधित तहसीलों के कर्मचारियों को भी शामिल करें। निर्देशानुसार विद्यालयों की परिधि के 100 गज के भीतर समस्त तंबाकू के दुकानों को अभियान चलाकर हटाया जाए। शिक्षण संस्थानों में तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूकता हेतु पोस्टर, निबंध, प्रतियोगिता, गोष्ठी व रैली इत्यादि का आयोजन कराया जाए।
Jansaamna