Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 137)

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने नवनिर्मित ए0डी0आर0 सेन्टर का किया उद्घाटन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जनपद रायबरेली के छजलापुर में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित नवनिर्मित ए0डी0आर0 सेन्टर का उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिंदल के कर कमलों द्वारा किया गया। माननीय मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा शिलापट का अनावरण कर एवं फीता काटकर ए0डी0आर0 भवन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष प्रीतिंकर दिवाकर भी उपस्थित रहे।

Read More »

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर की समीक्षा बैठक

सरकार की सभी योजनाएं गरीबों के लिए है किसी विशेष जाति वर्ग के लिए नहीं: परविन्दर सिंह
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविन्दर सिंह ने जनपद रायबरेली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेकर समीक्षा व अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं के निस्तारण हेतु बैठक की तथा सक्षम अधिकारियों को आदेशित किया कि अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाये। अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लाभ हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समाज के सभी लोगों को न्याय मिले तुष्टिकरण किसी का भी नहीं हो।

Read More »

सोता हूँ माँ चैन से, जब होती हो पास !!

मां शब्द का विश्लेषण शायद कोई कभी नहीं कर पाऐगा, यह दो शब्द इतना विशालता अपने अंदर समेटे हुए है जिसका व्याख्या करना संभव नहीं है। बच्चा पैदा लेने के बाद सबसे पहले जो शब्द बोलता है वह है माँ। माँ वो है जो हमें जीना सिखाती है, दुनिया में वो पहला इन्सान जिसे हम मात्र स्पर्श से जान जाते है वो होती है माँ’। 9 महीने तक अपने पेट में रखने के बाद, इतनी परेशानियों के बाद वो हमें जन्म देती है। वो होती है ‘माँ’ छोटे हो या बड़े माँ को हर वक्त अपने बच्चे की चिंता होती है।माँ का प्यार अँधा होता है जिसे केवल अनुभव किया जा सकता है। भारत की संस्कृति में माता को पूजनीय माना जाता है। मां को खुशिया और मान सम्मान देने के लिए पूरी जिंदगी भी कम होती है। फिर भी विश्व में मां के सम्मान में मातृ दिवस मनाया जाता है। स्नेह, त्याग, उदारता और सहनशीलता के कितने प्रतिमान गढ़ती है माँ, इसे कौन देखता है। उसका वात्सल्य अपने बच्चों के लिए कितनी बार आंसू बहता है। यह वह दिन है जब हम अपनी मां के आभारी होते है जिसने हमें इतना कुछ दिया है और अभी भी हमारे लिये बहुत कुछ कर रही है।

Read More »

विधायक व डीएम-एसपी ने सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कालेज के छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन किये वितरित

डीएम ने तहसील सलोन में कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर लिया जायजा
विधायक व डीएम-एसपी ने गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए वाटर कूलिंग मशीन का फीता काटकर किया उद्घाटन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुचाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को लाभ परख योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने लगाये गए स्टालों पर जाकर उपस्थित अधिकारियों से योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य माध्यमों से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।

Read More »

व्यापार मण्डल ने गोवंश के भरण-पोषण हेतु 5 कुतंल भूसा व 50 किग्रा गुड़ किया दान

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। मानव एवं गोवंशों का सदियों पुराना नाता है, गोवंश धरती पर अमरत्व (अमृत) प्रदान करने वाला जीव है। गोवंशों के संरक्षण में सहयोग करना हम सभी का मौलिक धर्म व कर्तव्य है।इस गर्मी में दयालुता का धर्म निभाते हुये ‘‘भूसा चारा दान-महादान‘‘ अभियान को अंगीकार करते हुये अतुल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल तथा त्रिलोचन सिंह छावड़ा जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने कान्हा गोवंश विहार, त्रिपुला में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु 05 कुन्तल भूसा एवं 50 किग्रा0 गुड़ दान देकर अपना अतुल्य योगदान किया है। जिला प्रशासन, रायबरेली इनके अभूतपूर्व योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है।

Read More »

गौहत्या करने जा रहे तीन लोग गिरफ्तार,अन्य फरार

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सुनसान बाग में गोहत्या करने जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके बंधी गाय को बचा लिया है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग भाग गए हैं ।मामला क्षेत्र के पिपरहा गांव के मार्ग के किनारे स्थित एक बाग का है। ऊंचाहार कोतवाल शिव शंकर सिंह का दावा है कि बाग में पांच लोग एकत्र होकर एक गाय को बांधकर काटने जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाग में दबिश दी गई तो राजेश पासी निवासी बरगदही , मो कादिर निवासी वार्ड नंबर पांच और निहाल अहमद उर्फ चड्ढा निवासी मुहल्ला सराय ऊंचाहार को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उनकी इनके दो अन्य साथी रब्बानी निवासी वार्ड नंबर पांच और आरिफ निवासी मुहल्ला सराय रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हैै।

Read More »

तहसील सभागार में आयोजित हुआ समाधान दिवस

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। कुल आई 53 शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजा गया है।  आयोजित समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने फरियादियों की समस्या सुनी।इस दौरान डिहवा गांव निवासी श्रीनाथ ने गांव के ही युवक पर मकान निर्माण में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की, पूरे जिल्ला मजरे गंगौली गाँव निवासी स्टाम्प वेंडर नयन कुमार ने तहसील परिसर में स्टाम्प बेचने हेतु गुमटी रखने व विधुत कनेक्शन के लिए मांग की। गुलरहिया गांव निवासी विजय कुमार तिवारी ने पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण के दौरान गाँव के ही व्यक्ति पर अड़ंगा लगाने व झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की, पूरे सूबेदार धूता निवासी सहाना बानो ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों पर 6 महीने से राशन कार्ड न बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। पिपरहा निवासी राम मनोहर ने गांव स्थित खाद के गड्ढे पर अवैध रूप से किये गए कब्जे को हटाने की शिकायत की। इस दौरान कुल आयी 53 शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारी को गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिया गया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सत्याराज, कोतवाल शिवशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Read More »

मदर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का अयोजन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।एस0जे0एस0 पब्लिक स्कूल ऊँचाहार में ‘मदर्स डे ‘ के उपलक्ष्य में “ग्रीटिंग कार्ड”प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के पाल्यों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी -अपनी माँ की पृष्ठभूमि पर आधारित भावनात्मक ग्रीटिंग कार्ड बनाए । प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र -छात्राओं में श्रेष्ठा,उम्मीद,शगुन राज, रिशांत,अता, मोहित, खुशी, हिमांशी,आयशा और आर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रबंधक अनुज सिंह , प्रियंका सिंह तथा प्रधानाचार्या हिना कौसर ने मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं ।

Read More »

गांव खेमगढ़ी में कूमल लगाकर हजारों की नगदी एवं लाखों के स्वर्ण आभूषण चोरी

सिकंदराराऊ।कोतवाली क्षेत्र के गांव खेमगढ़ी में दो सगे भाइयों के घरों की दीवार में कूमल लगाकर अज्ञात चोर हजारों की नगदी एवं लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण चुरा कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव खेमगढ़ी निवासी तिलक सिंह पुत्र सुखराम ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गुरुवार की रात्रि को अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहा था। उसी दौरान देर रात्रि अज्ञात चोरों ने घर की दीवार में कूमल लगा दिया।

Read More »

कस्बा चौकी इंचार्ज ने बाजार में हटवाया अतिक्रमण

सिकंदराराऊ। कस्बा इंचार्ज सोनू राजा राज द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में व्याप्त अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। नगर के बाजार में लंबे अरसे से अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है और जबरदस्त अतिक्रमण व्याप्त है। दुकानों के काफी आगे तक सामान फैला रखा है। वहीं ठेले वाले रास्ता घेर कर खड़े रहते हैं। मुख्य बाजारो में दुकानदारों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण की वजह से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से बाजारों में राहगीरों को जाम में फंसा रहना पड़ता है।

Read More »