Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 173)

डीडीएम कॉलेज में खाद्य एवं फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मंगलवार को दाऊदयाल महिला पी.जी. कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग द्वारा खाद्य एवं फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें प्रथम दिन खाद्य संरक्षण अधिकारी महेश कुमार तिवारी ने जैम, मिश्रित सब्जियों का अचार, औरेंज स्क्वॉश गुलाब एवं औरेंज शर्बत बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता ने की। साथ ही समाजशास्त्र की विभागाध्यक्षा डा. प्रेमलता एवं कला विभागाध्यक्षा डा. विनीता यादव मौजूद रही। कार्यक्रम में डा. नूतन राजपाल, नीतू सिंह, आराधना अग्रवाल, शिखा यादव व वीरेश यादव का विशेष योगदान रहा।

Read More »

पीएचसी व सीएचसी पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद के सभी नौ विकास खण्डों पर 18 से 23 अप्रैल तक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएचसी व सीएचसी पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने स्वास्थ्य मेलों को सरकार की मंशा अनुरूप प्रभावशाली व जनोपयोगी बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की स्टॉल लगाकर क्षेत्र के लोगों को प्रदेश व कंेद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वह मेलें में आंख जांच, मोतियाबिंद जांच, ब्लड टेस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षणों के लिए अलग-अलग काउण्टर बनवाऐं जाए। दिव्यांगजनों का परीक्षण कर मौके पर ही दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी किए जाए।

Read More »

अलविदा इमरान

आजकल समाचारों की दुनियां में सबसे अधिक पाकिस्तान का, इमरान खान का ही नाम गूंज रहा हैं।कोई भी न्यूज चैनल या सोशल मीडिया को देखो तो एक ही बात सुनाई पड़ती हैं ,नियाजी की बिदाई,इतने हथकंडे अपनाएं,सुप्रीम कोर्ट को भी इन्वॉल्व किया,जर्नल बाजवा को भी बिनती हुई,सोशल मीडिया पर भी बेबाक बातें की,भारत और भारतीयों और यहां तक कि अपने प्रधानमंत्री जी की रीति नीति का भी भर पेट बखान काम नहीं आया और अलविदा हो ही गएं नियाजी।दिन रात पाक संसद चली,बीच में सस्पेंड भी हुई रात 12 बजे के बाद संसद ने काम किया तो नियाजी समर्थक गायब और जो थे वो सिर्फ नियाजी के कसीदे पढ़ने के लिए।वे खुद भी तो संसद आने की हिम्मत नहीं कर पाएं घर बैठ टीवी लाइव देख रहे थे और अपनी ही बेइज्जती होती देख रहे थे। वैसे तो वे तीन शर्तों के साथ इस्तीफा देने के लिए तैयार थे ,एक तो इस्तीफे के बाद उनकी गिरफ्तारी न हो,शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री न बनाया जाएं उनके बदले किसी ओर को प्रधानमंत्री बनाया जाएं।

Read More »

पेंशन ज़र्रज़रित बुढ़ापे की चद्दर होती है’

“खाली जेब मुफ़लिसी का प्रमाण है पास नहीं पैसे तो आप ठन-ठन गोपाल हो, दुनिया पूजती है बस पैसों की खन-खन को”
ये कहने में ज़रा भी अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इंसान के पास अगर पैसा हो तब आधी से ज़्यादा परेशानी ख़त्म हो जाती है। खासकर बुढ़ापे में इंसान किसीका मोहताज नहीं होना चाहिए।कभी किसीने सोचा है बुढ़ापे में जब कमाई का और कोई ज़रिया नहीं होता तब पेंशन मीठे झरने का काम करती है। पेंशन पाने वालें बुज़ुर्ग खुशकिस्मत होते है। पास पैसे होंगे तब सेवा करने वाले मिल जाएंगे, या तो घर वाले भी पैसों की लालच में ही सही ढंग से देखभाल कर लेते है।60 सालों तक लगातार काम करते इंसान का शरीर थकान महसूस करता है।

Read More »

महिला सफाई कर्मचारी अब प्रातः सात बजे से करेंगी ड्यूटी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ व नगर आयुक्त प्ररेणा शर्मा की शाम पांच बजे एक बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त ने ठेका सफाई कर्मचारी संघ की मांग मानते हुए महिला सफाई कर्मचारियों को पांच बजे की जगह सात बजे ड्यूटी करने के आदेश दिए है।
उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने बताया कि संघ की मांग को मानते हुए नगर आयुक्त प्ररेणा शर्मा ने महिला सफाई कर्मचारियों को पांच बजे की जगह सात बजे से ड्यूटी के आदेश दिए है।

Read More »

बैंकों में एसएसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्थाए, संदिग्ध बाइके कराई सीज

फिरोजाबाद। नगर में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की स्थित को देखने के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने एटा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही आसपास स्थित बैंक में भी सुरक्षा का जायजा लिया। सोमवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने नगर के एटा रोड स्थित बैंकों में सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैंक में रखे आगन्तुक रजिस्टर एवं प्रतिदिन लेखा जोखा रखने वाले रजिस्टर को चेक किया। इस दौरान बैंक के बाहर खड़ी एक बिना नम्बर की बाइक को सीज करा दिया।

Read More »

आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों का कराएं निस्तारण अधिकारी-डीएम

फिरोजाबाद। सोमबार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं व शिकायतों समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने निर्देश दिये।जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस बैठक की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं व शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। सुबह अपने कार्यालय आने पर सबसे पहले आईजीआरएस का पोर्टल स्वयं खोल कर देखें कि शिकायत संदर्भों की स्थिति क्या है। शिकायत संदर्भों की समीक्षा स्वयं दैनिक रूप से फोन कर पूछा जाएगा कि निस्तारण की स्थिति क्या है।

Read More »

आजादी गौरव यात्रा में शमिल हुये शहर के कांग्रेसी

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकाली जा रही आजादी गौरव यात्रा का शुभारम्भ साबरमती आश्रम गांधी नगर गुजरात से हुआ। यात्रा में शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला के साथ शहर के कई पदाधिकारीे भी अपनी भागीदारी कर रहे है। सेवादल के अध्यक्ष नुुुरूल हुदा ने जानकारी देते हुये बताया कि पदयात्रा देश के कई राज्यों से होते हुये दिल्ली पहंुचेगी। पद यात्रा में लोगों को देश की एकता का संदेश दिया जायेगा।

Read More »

महापौर ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। संक्रमित रोगो की रोकथाम के लिये नगर निगम के द्वारा चलाये जा रहे अभियान का महापौर ने अधिकारियों संग निरीक्षण किया। निरीरक्षण के दौरान उन्हांेने वहा मौजूद अधिकारियों को वार्डाे में एंटी लार्वा का छिडकाव एवं उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये।सुहागनगरी में संचारी रोग, वैक्टरिया जनित रोगों की प्रभावी रोकथाम के लिये नगर निगम के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर के वार्डाे में साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा, पाइरीथ्रम आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा कैला देवी मंदिर मार्ग, हनुमानगढ, तीस फुटा रोड, नगला मिर्जा छोटा, दुर्गानगर में सफाई अभियान चलाकर मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा, पाइरीथ्रम आदि का छिडकाव कराया गया। जिसका महापौर नूतन राठौर द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया।

Read More »

महात्मा ज्योतिबा फुले की मनाई गई जयंती

फिरोजाबाद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मथुरा नगर स्थित कोरी समाज की धर्मशाला में मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कोरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने नारी शिक्षा एवं विधवा विवाह के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। समाज के हित में उन्होंने एवं उनकी धर्मपत्नी सावित्री फुले ने आजीवन संतान पैदा नहीं करने का व्रत लिया और उसका पालन किया। महानगर अध्यक्ष राम बहादुर शंखवार ने कहां कि हमें ज्योतिबा फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Read More »