Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 186)

वीडियों कांफ्रेंसिग से सीएम ने सभासदों को किया सम्बोधित

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के सभासद दल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन को सभासद दल के बागला कॉलेज के कार्यालय पर सुना। वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सदस्य चुनाव प्रदेश नई सरकार की पहली परीक्षा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बिना किसी भेदभाव, प्रताड़ना और शोषण के सहयोग किया है । सरकार आगे भी इसी प्रकार का सहयोग जारी रखेगी। उन्होंने विकास को गति देने के लिये एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Read More »

किसान गेहूॅ क्रय केन्द्र सेसंबंधित शिकायत करें टोल फ्री नंबर पर

हाथरस। गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ क्रय करने हेतु की गई व्यवस्थाओं की यथा स्थिति का जायजा लेने केउद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा नामित किये गए नोडल अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डॉ0 बसन्त अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारीने नोडल अधिकारियों द्वारा गेहूँ क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के संबंध में जानकारी की। उपस्थित नोडल अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित स्थल पर क्रय केन्द्र खुले पाये गए। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक काँटे, नमी मापक यंत्र, ई-पॉप मशीन, स्टॉक रजिस्टर पंजिका, टीन शेड, कृषकों के बैठने एवं पीने के पानी तथा गेहूं क्रय के पश्चात उसके भंडारण हेतु आरक्षित भंडारण डिपो आदि का निरीक्षण किया। कुछ क्रय केन्द्रों पर कुछ कमियाँ पाई गई जिनको तत्काल पूर्ण कराने के संबंधित केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Read More »

विद्दुत लाइन में फॉल्ट होने से गेंहू की फसल हुई जलकर खाक

सादाबाद। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में शुक्रवार को विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ताराचंद, श्याम सुंदर, राधेश्याम व राजकुमार पुत्रगण श्यामलाल निवासीगण कुरसंडा ने इस बार खेत में गेंहू की फसल की थी। इनके खेत के ऊपर से हाईवोल्टेज लाइन गुजर रही है। शुक्रवार को लाइन में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी से खड़ी फसल में भयानक आग लग गई। इससे बीस बीघा खेत की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों की मानें तो आग लगने से करीब पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में पीड़ित किसानों ने अधिशाषी अभियंता को शिकायत देकर मुआवजे की मांग की है।

Read More »

सुविधाओं के नाम पर उपडाकघर मुस्तफाबाद में अब्यवस्थायें

विभागीय बाबू के भरोसे पूरा डाकघर, नहीं हुई डाकपाल की नियुक्ति

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र का उच्चीकृत उपडाकघर अपने ही बदहाली का आंसू बहा रहा है। जहां पर सुख सुविधाओ के नाम पर अव्यवस्था है तो वहीं कर्मचारी भी अपनी मनमानी करने तक से बाज नही आ रहे है। जिसकी अव्यवस्थाओ को दूर करने के लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारी तक जानबूझकर अंजान बने हुए है। बताते चले कि ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग के निकट लखनऊ से प्रयागराज मार्ग के ओवरब्रिज के नीचे उपडाकघर मुस्तफाबाद है। जहां पर बीते 26अप्रैल को यहां पर डाकपाल सुरेशप्रताप सिंह का कोरोना से पीड़ित होने के बाद मौत हो गई थी।

Read More »

लीकेज सिलेंड़र मे लगी आग से फटा सिलेंड़र, कई घायल

बिधनू थाना के न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के सकरापुर गांव मे मंगल की रात एक घर मे खाना बनाते समय लीकेज सीलेंड़र मे आग पकड़ ली। कुछ देर जलने के बाद एक तेज धमाके के साथ सिलेंड़र फट गया। जिससे कमरे की चारो दीवारे गिर गई। वही खाना बना रही महिला सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गये। धमाके के साथ लगी आग को ग्रामीणों ने घर मे लगा सबमर्सिबल पम्प चलाकर बुझाई।

बिधनू,कानपुर। सकरापुर गांव के निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले भैयालाल प्रजापति 58 अपने परिवार उनकी पत्नी राधा 3 बेटे विजय अजय संजय व दो बहुये बड़ी पुष्पा व छोटी सीमा व उनकी बेटी वैष्णवी के साथ रहते है। भैया लाल के अनुसार मंगलवार की रात बड़ी बहु किचन मे दूध गरम करने के लिये गई थी। जैसे ही बहू ने लाईटर जलाया लीकेज रेगूलेटर ने आग पकड़ ली।जिससे बहू के कपड़े मे आग पकड़ ली। जिसे जैसे तैसे खींच कर बाहर लाया गया। जिसके तुरंत बाद सिलेंडर मे एक तेज धमाका हुआ और घर की चारो दीवारे गिर गई।
धमाके से गिरी दीवार और लगी आग से भैयालाल व उनका दूसरे नम्बर का बेटा अजय व तीसरे नम्बर का संजय पौत्री वैष्णवी धायल हो गई। वही दूसरे कमरे मे बैठी बहू सीमा व राधा सूरक्षित बच गई। वही धमाके की आवाज सुन ग्रामिण मौके पर एकत्र हो गये। और घर मे ही लगे सबमर्सिबल पम्प चलाकर आग बुझाई। घटना की सूचना पर पहुंचे कंट्रोलरूम की पुलिस ने घायलों को निजी असप्ताल मे भर्ती कराया।

Read More »

केवाईसी कराने की प्रक्रिया में किसान ऑफिसों के काट रहे चक्कर

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के अन्तर्गत ब्लाक ऊंचाहार;रोहनिया व जगतपुर ब्लाक के किसानो को केवाईसी करवाने के लिए समय अवधि 22अप्रैल कर दिया गया है। जिसमे अभी तक केवाईसी कराने में सर्वर की दिक्कत थी लेकिन अब सर्वर चलने के बाद आधार का सर्वर रिजेक्ट हो रहा है। जिसके कारण किसानो के केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नही हो पा रही है।

Read More »

फरियादी ने रेलवे के रिटायर्ड टीटी पर लगाए गंभीर आरोप

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एक फरियादी ने रेलवे विभाग के रिटायर टीटी व परिजन पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित दबंग है और जबरन खतौनी में दर्ज भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा करना चाहते है। विरोध पर हत्या करने की नियत से अवैध तमंचा व धारदार हथियार एवं लाठी से हमला करने का प्रयास किया गया। जिसको लेकर आरोपितो के खिलाफ नामजदगी तहरीर कोतवाली में पीड़ित ने दिया है।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियो में घायल मिले युवक की मौत

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में घायला अवस्था मे नाले में मिलने के बाद सूचना के उपरांत पुलिस के द्वारा उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर उसको चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया है। बताते चले कि ऊंचाहार कोतवाली के गांव बीकरगढ़ निवासी सोनू 20वर्ष पुत्र छेदीलाल अपने बाइक से घरेलू कार्य हेतु मंगलवार के दिन निकला था। जिसके घर देर सांयकाल वापस न होने पर उसकी खोजबीन की गई।

Read More »

बिजली की कटौती से अंधेरे में पढ़ने को मजबूर बच्चे, किसान भी परेशान

©जागकर रात गुजार रहे अधिकांश उपभोक्ता

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के अन्तर्गत जमुनापुर विद्युत उपकेन्द्र आता है। जिस उपकेन्द्र में रात्रि में जमकर इन दिनो विद्युत कटौती किया जा रहा है। जबकि स्कूली बच्चो की परीक्षा का दौर चल रहा है तो वहीं किसानो के लिए गेहूं की मडाई करने का दौर है।जिसमें रात में विद्युत कटौती पलपल मे किया जाता है, रात में मच्छर का प्रकोप होने पर लोगो को रात में अधिकांश समय जागकर गुजारना पड़ रहा है।केरोसीन बंद होने पर अंधरे में भोजन तक ग्रामीणांचलो मे लोग करने में मजबूर है वगैर पढ़े लिखे परीक्षा तक परीक्षार्थी दे रहे हैं। एक तो कोर्स वगैर पूरा हुए परीक्षा देना, दूसरा परीक्षा के दौरान विद्युत कटौती रात में होने पर तैयारी करने में दिक्कत हो रही है।

Read More »

नगर से गुजर रहे एक ट्रक के टायर में अचानक लगी भीषण आग 

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार नगर स्थित गंदा नाला के निकट अज्ञात कारणों से चलते ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।मंगलवार की मध्यरात्रि एक ट्रक लखनऊ से प्रयागराज जा रहा था जैसे ही वो नगर के गंदा नाला के पास पहुंचा वैसे ही उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। जिसके बाद सजगता दिखाते हुए चालक व खलासी गाड़ी से उतरे और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गये और सूचना पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Read More »