Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 223)

खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, पति पत्नी गंभीर रूप से झुलसे

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा पुरदिलनगर में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर एक दम्पति गंभीर रुप से झुलस गया। सीएचसी से दोनों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कस्बा पुरदिलनगर के चौकी मोहल्ला निवासी पप्पू की पत्नी सीमा 35 वर्ष मंगलवार की दोपहर को घर की रसोई में खाना बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई जिसके फलस्वरूप आग की चपेट में आकर सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। पति पप्पू सीमा बचाने के लिए दौड़ा। पत्नी को बचाने के प्रयास में पप्पू भी आग की चपेट में आ गया ।चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई ।

Read More »

मारपीट का केस वापस लेने के लिए आरोपितों ने दी धमकी

सिकंदराराऊ। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में नामजदो पर कोई कार्रवाई न होने के कारण वे आये दिन धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की है।शानू पुत्र विकार अली निवासी पुरानी तहसील जामा मस्जिद ने शिकायत करते हुए कहा है कि 4 फरवरी को वह अपने घर में परिवार के लोगों के साथ बैठा था। उसी समय शादाब, नौशाद एवं तालिब पुत्रगण अफजल निवासी मोहल्ला कुरैशियान सिकंदराराऊ एक राय होकर आए और पीड़ित की बहन जो कि दरवाजे की सफाई कर रही थी।

Read More »

शिवरात्रि में करवाए बच्चों से शिव का आह्वान

शिव ईश्वर का सत्यम-शिवम-सुंदरम रूप है। शिव वो है जो सहजता एवं सरलता से सुशोभित होते है। वे ऐसे ध्यानमग्न योगीश्वर है जो नीलकंठ बनकर अपने भीतर विष को ग्रहण किए हुए है और भुजंगधारी बनकर विष को बाहर सजाए हुए है। इसके विपरीत भी उमापति की एकाग्रता, शांतचित्त रूप और ध्यान में कहीं भी न्यूनता परिलक्षित नहीं होती। वैभव देने वाले भोलेनाथ स्वयं वैरागी रूप में विराजते है। सृष्टि के कल्याण के लिए शांत भाव और सहजता से विषपान को स्वीकार करते है। शिवतत्व ही सृष्टि का संहारक है।विषपान के पश्चात भी सहर्ष ध्यान साधना में लगे रहना ही शिव की उत्कृष्टता है। जीवन का भी यहीं सत्य है। जीवन तो सुख-दु:ख का विधान ही है। देवाधिदेव महादेव हमें ध्यान में मग्न होकर एकाग्र होने की प्रेरणा देते है। देवाधिदेव महादेव को कोई भी प्रसन्न कर सकता है। शिव की भक्ति तो सदैव ही फलीफूत होती है। पुराणों में उल्लेखित है की मात्र शिव ही एक ऐसे भगवान है जो शीघ्र प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान दे सकते है। उनकी भक्ति तो सांसरिक आडंबर से दूर रहकर विष और कठिन परिस्थितियों के बीच भी स्वयं को शांत और तल्लीन रहने की प्रेरणा देती है। उनकी भक्ति से तो हर मनोकामना की पूर्ति की जा सकती है।

Read More »

मंगलवार को शिवालयों में गूजेंगे हर-हर महादेव के जयकारें

फिरोजाबाद। नगर में मंगलवार को शिवरात्रि का महापर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसको लेकर शहर से लेकर गांव के शिवमंदिरों में विशेष इंतजाम किये गये। वहीं देर सांय शिवमंदिरों में भव्य फूल बंगला सजाया जायेगा। शिवरात्रि पर्व को लेकर सोमवार को शिवालयों में साफ-सफाई के अलावा विभिन्न इंतजाम किये गये।

Read More »

युवक को पिता-भाई ने मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद।  नारखी के गांव गडरिया में मामूली विवाद को लेकर मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।थाना नारखी के गांव गडरिया निवासी नरसिंह पाल को आज पुलिस द्वारा डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

पाड टूटने से गिरकर राजमिस्त्री घायल

फिरोजाबाद। रसूूलपुर क्षेत्र छोटा मिर्जा में पाड टूटने से गिरकर राजमिस्त्री घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना नारखी के गांव खुशालपुर निवासी रजनीश पुत्र महाराज सिंह अपने घर से थाना रसूलपुर के छोआ मिर्जा का नगला में राजमिस्त्री का काम करने के लिए आया हुआ था। जहॉ काम करते समय अचानक पाड टूट गया।

Read More »

सड़क हादसें में कावरिया सहित दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में कावरिया सहित दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।विगत रात्रि में शिवरात्रि के पावन पर्व पर सौरों स्थित गंगातट से कवर लेने जा रहे कार सवार कावरियों की गाडी को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे कावरियों की गाडी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार एक कावरिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Read More »

महाशिवरात्रि पर्व पर पशुवधशाला एवं मीट की दुकानें रहेंगी बंद

फिरोजाबाद। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने जिला पंचायत के क्षेत्रार्न्तगत संचालित पशुवधशाला लाइसेंस धारक एवं मीट विक्रय की दुकानों के लाइसेंस धारकों को सूचित किया है कि 01 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पशुवधशाला एवं मीट विक्रय की दुकानें बंद रहेगी।

Read More »

सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह तीन मार्च को

फिरोजाबाद। व्यापारी मजदूर किसान जाग्रति सेवा समिति के तत्वावधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन तीन मार्च दिन गुरूवार को सांय चार बजे से शगुन मैरिज होम टूटी पुलिया आसफाबाद पर किया जायेगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष मुन्नालाल गोला ने दी है।

Read More »

वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे-मयंक भटनागर

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंडिया के प्रख्यात वैज्ञानिक सीवी रमन की उपलब्धियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने कहा कि वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे। और सौभाग्य से हमारे देश भारत के अमूल्य रत्नों में से एक थे। भारत सरकार द्वारा उन्हें 1954 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। वहीं कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के बच्चों ने उनकी उपलब्धियों और खोजों पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में अनूठी जानकारियों से अवगत किया।

Read More »