Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 229)

छात्र की छात्रवृत्ति से रुपए निकालने का लगाया आरोप

सादाबाद| थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव मढाभोज का किशोर सादाबाद राया रोड स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज के 12वीं कक्षा का छात्र है।उक्त छात्र ने 14 फरवरी को गोविंद जन सेवा केंद्र शिव प्लाजा में अपना खाता चेक करवाया तो लोकवाणी संचालक ने उसका अंगूठा मशीन पर लगवाया। संचालक बोला तुम्हारे खाते में ₹135 हैं, तो उक्त छात्र को शक हुआ और उसने दूसरी लोकवाणी पर चेक कराया तो दूसरी लोकवाणी वाले ने कहा कि तुम्हारा अंगूठा मशीन पर नहीं आ रहा है।

Read More »

शीतग्रह में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

सादाबाद | तहसील क्षेत्र आलू उत्पादन के लिए जहां प्रमुख क्षेत्र है वहीं क्षेत्र में इन आलू के रखरखाव के लिए तमाम कोल्ड स्टोरेज भी है तथा खेतों में जहां आलू की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। वहीं कोल्ड स्टोरेज ओं को मैं भी आलू रखने का कार्य शुरू हो गया है और ऐसे में आज एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लग जाने से जहां भारी हड़कंप एवं अफरा-तफरी मच गई, वही कोल्ड स्टोरेज में लाखों रुपए कीमत की मशीनरी जल गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी पहुंच गई और आग पर जैसे तैसे काबू पाया उक्त आयोजन की घटना में कोल्ड स्टोरेज में भारी नुकसान बताया जा रहा है।

Read More »

कृषि को आधुनिक और स्मार्ट बनाने बजट 2022 के प्रभावोत्पादक प्रस्तावों को 1 अप्रैल से लागू 

कृषि क्षेत्र को आधुनिक, डिजिटल और स्मार्ट कृषि बनाने बजट 2022 में सुझाए गए सात रास्ते सराहनीय कदम- एड किशन भावनानी

गोंदिया। भारत में कृषि क्षेत्र में पुराने साधनों, संसाधनों, लकड़ी का हल, बैल द्वारा जुताई, खार रोपाई, धान कटाई, भराई इत्यादि अनेक प्रक्रियाएं आदिकाल से ही पौराणिक प्रथाओं के रूप में होती थी। परंतु बड़े बुजुर्गों का कहना है कि समय का चक्र घूमते रहता है और पलों का घेरा, सुख-दुख, पुराना नया, ऊंचा नीचा सभी को घेरे में लेते हुए चलता है!!! ठीक उसी प्रकार यह चक्र आज कृषि क्षेत्र में भी पुरानी आदिलोक से चली आ रही कृषि प्रक्रियाओ को बदलकर आज के नए भारत डिजिटल भारत में स्मार्ट कृषि, डिजिटल कृषि के रूप में लाकर खड़ा कर दिया है!!!

Read More »

महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगायें काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

मात्र ₹ 251 में घर बैठे मिलेगा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-दिव्य स्वरूप में आने के बाद बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त खूब उमड़ रहे हैं। काशी विश्वनाथ का प्रसाद पाकर लोग अपने को धन्य समझते हैं।महाशिवरात्रि में भी देश भर से शिव भक्तों की इच्छा यहाँ दर्शन करने और फिर प्रसाद लेकर अपनी को तृप्त करने की होती है। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि काश घर बैठे ही उन्हें बाबा भोलेनाथ का प्रसाद मिल सके। ऐसे में लोगों को अब निराश नहीं होना पड़ेगा।

Read More »

बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक गंभीर रूप से हुए घायल, रेफर

ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सोनामऊ गांव के निकट लखनऊ- प्रयागराज मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग रिटार्यड शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए ऊँचाहार सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Read More »

जमीनी विवाद को लेकर परिजनों ने पिता-पुत्र को लाठी डंडे से पीटा

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में हुए जमीनी विवाद को लेकर परिवारीजनों ने पिता पुत्र को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।  दोपहर गांव निवासी श्रीराम गुप्ता 65 वर्ष का परिवारीजनों से जमीनी मामले को लेकर विवाद हो गया।

Read More »

हाईवे पर हफ्तों से खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी नहीं हटाता स्थानीय प्रशासन और एनएचआई विभाग

<पिछले सप्ताह हुए दुर्घटनाग्रस्त खड़े डंफर में टकराया ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर पूरे छीटू सिंह गांव के निकट एक कंटेनर तड़के हफ्तों से दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़े डंपर से जा टकराया धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कंटेनर चालक को बाहर निकाला, हालांकि कंटेनर चालक को मामूली चोटें आई हैं। गुरुवार तड़के एक कंटेनर इलाहाबाद की तरफ से लखनऊ जा रहा था, तभी पूरे छीटू सिंह गांव के निकट एक हफ्ते पूर्व दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे पर ही खड़े डंपर से पीछे से टकरा गया।

Read More »

कांग्रेस पार्टी ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा : अतुल सिंह

ऊँचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। विधानसभा के गौरा ब्लाक में व डलमऊ आंशिक के कुटिया में कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि निश्चित ही ऊंचाहार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी जीत रही है। यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत होगी।अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी ने जो हम पर विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा। मैं पूरे दमखम के साथ लगातार कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष करता रहूंगा। पूरी निष्ठा व लगन से कार्यकर्ता की तरह कार्य करूँगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान, स्वाभिमान, प्रतिष्ठा के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी से कार्य करता रहूंगा। ज़िला महासचिव संतोष त्रिवेदी ने कहा कि ईमानदार प्रत्याशी हम लोगो को मिला, हम लोगों ने 20 दिन में जबरदस्त चुनाव लड़ा, निश्चित ही अतुल सिंह की विजय कार्यकर्ताओं की विजय होगी।

Read More »

विद्युत की निर्बाध आपूर्ति पर प्रशासन की पहल

कानपुर।आयुक्त ने जल संस्थान, बेनाझाबर में स्थापित नए कन्ट्रोल रूम और नियंत्रण कक्ष के द्वारा (वाटर फिल्ट्रेशन बेड) में जल आपूर्ति स्काडा परियोजना का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम के कार्यप्रणाली की समीक्षा की।इस कंट्रोल रूम के द्वारा जल आपूर्ति प्रणाली का प्रभावी और कुशल संचालन और बेहतर रखरखाव किया जा सकेगा। यह स्मार्ट सिटी द्वारा शुरू की गई एक विशेष परियोजना है जो कानपुर शहर में अधिक से अधिक ‘‘जल आपूर्ति’’ ’’जल संरक्षण’’ सुनिश्चित करने में मदद करेगी। यह परियोजना प्रदेश की पहली ऐसी परियोजना है जिसमें सभी प्लांटस को एक ही स्थान से संचालित व मॉनीटर किया जा सकता है। जिससे किसी भी समस्या या खराबी का संज्ञान लेकर तत्काल मरम्मत किया जा सकता है। पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण (SCADA) एक नियंत्रण प्रणाली है जिसमें उच्च स्तरीय प्रक्रिया पर्यवेक्षी प्रबंधन के लिए कंप्यूटर, नेटवर्क डेटा संचार और ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (जीयूआई) शामिल हैं।

Read More »

छात्राएं बीए करके घर न बैठे अपना लक्ष्य निर्धारित करें-माला रस्तोगी

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम के तहत दूसरे दिन बीए, बीकॉम तृतीय वर्ष एवं एमए फाइनल वर्ष की छात्राओं को डिग्री पूर्ण करने के बाद कैरियर चुनने हेतु गाइड किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ बीएड पाठ्यक्रम की भूतपूर्व छात्राओं ने अपने कॉलेज के अनुभवों से किया। जिसमें छात्रा दिव्या पचौरी ने छात्राओं के साथ अपने पाठ्यक्रम के अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि यहां का स्टाफ एवं प्रबंधन बहुत ही सहयोगी एवं प्रेरित करने वाला है। छात्रा हिमानी यादव ने कहा कि उसका सपना डाक्टर बनने का था। लेकिन कारणवश बीएड में प्रवेश लिया। बीएड करते-करते उसे शिक्षक प्रोफेसन से प्यार हो गया।

Read More »