Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 294)

Income Tax की छापेमारी पर दिनेश शर्मा बोले,bjp राजनीतिक उद्देश्यों के तहत कोई भी काम नहीं करती

इटावा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी को लेकर यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक उद्देश्यों के तहत कोई भी काम नहीं करती है।केंद्र सरकार से जुड़ी एजंसियों का अपना अलग काम है उससे भाजपा का कोई भी लेना देना नही है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोप बेबुनियाद है।उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी भी राजनीतिक उद्देश्यों के लिये काम नही करती हैए इनकम टैक्स विभाग स्वतंत्र विभाग है उनका काम करने का अपना अलग तरीका है उनका बीजेपी सरकार से कोई लेना देना नही है।

Read More »

स्वच्छता अभियान के दावे फेल,सीवर के पानी बीच रहने को मजबूर लोग

कानपुर। एक तरफ केंद्र सरकार भारत को स्वच्छ बनाने के लिए पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रही है। लेकिन सरकार का ये अभियान अभी सफल होता नजर नहीं आ रहा है। गंदे बहते पानी को प्रशासन देख कर भी अनदेखा किए हुए है। बर्रा क्षेत्र के जरौली फेस वन में लोग सीवर की समस्या से काफी दिनों से परेशान है। जिसकी वजह से कॉलोनी के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं अक्सर लोगों के घर में बने शौचालय के जरिए गंदा पानी पूरे घर के अंदर बहने लगता है।इस समस्या का समाधान के लिए लगातार शिकायत किए जाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई। जरौली निवासी अनिल कुमार सचान ने बताया कि मेरी प्राइवेट सीवर लाइन चैंबर से ओवरफ्लो हो रही है।

Read More »

मतदान केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतगणना कराए जाने के संबंध में अकबरपुर इंटर कॉलेज, हिंदी भवन, अकबरपुर डिग्री कॉलेज एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम माती का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने काउंटिंग एवं स्ट्रांग रूम बनाए जाने हेतु कमरों, हॉल, बरामदा इत्यादि का अवलोकन किया तथा उन्होंने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक नक्शा चार्ट बनाकर प्रस्तुत करें कि इस स्थल पर मतगणना कराना सही रहेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह, पीडब्लूडी विभाग, निर्वाचन विभाग आदि से अधिकारीगण व कर्मचारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Read More »

पेंशनरों के लंबित प्रकरणो को समय से किया जाए निस्तारण: जिलाधिकारी

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी पेंशन के प्रकरण लंबित हैं उन पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समय से निस्तारण किया जाए, उन्होंने कहा कि कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के 6 माह पूर्व से ही पेंशन के पूरे प्रपत्र पूर्ण कराते हुए संपूर्ण कार्यवाही कर ली जाए ताकि संबंधित कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिनांक को देयों का भुगतान कर दिया जाए ताकि कर्मचारी को पेंशन के लिए विभागों का चक्कर न लगाना पड़े, उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी के के पांडेय से कहा कि पेंशनरों के बारे में विभागाध्यक्षध् कार्यालयाध्यक्षों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराए जाने के लिए चेक लिस्ट भी उपलब्ध करा दी जाए।

Read More »

सरकार की ओर से एक सराहनीय फैसला

लड़कियों की शादी की उम्र अठाराह से इक्कीस कर दी गई ये सरकार की ओर से लिया गया एक बहुत ही सराहनीय और अहम् फैसला है। अब लड़के और लड़की दोनों की शादी की उम्र इक्कीस की हो जाएगी। संसद सभ्य जया जेटली की अध्यक्षता में टास्क फोर्स ने पिछले दिसम्बर ही ये निवेदन रख दिया था, जिसे मोदी सरकार ने हरी झंडी देने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से बहुत सारी लड़कियों का जीवन संवर जाएगा और लड़कियों की ज़िंदगी में बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। एक तो कच्ची उम्र में शादी होने से लड़कियां माँ भी बहुत जल्दी बन जाती है, जिस कारण बच्चें कमज़ोर पैदा होते है। अभी खुद माँ ही बच्ची होती है, न शारीरिक विकास होता है न बौधिक उपर से बच्चे की ज़िम्मेदारी। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए 20/21 साल सही होते है।

Read More »

पार्षद के घर से नकदी आभूषण सहित चोरों ने उडाया हजारों का सामान

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर 48 थाना लाइनपार क्षेत्र लेबर कालोनी निवासी पार्षद गुलशन गुडिया बेगम के यहां बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया और नकदी आभूषण सहित हजारों का सामान ले गये। इस संबंध में सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो क्षेत्रीय लोगों के साथ थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया।वहीं पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद गुलशन ने बताया कि सुबह वह और उनकी पत्नी जब सोकर उठे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा था अलमारी का लॉक टूटा था देखा तो अलमारी में से सोने-चांदी के जेवर, दो एन्ड्रायड, दस से बारह हजार नगद घर के खर्च को रखे थे वो, हजार पंद्रह सौ पर्स में रखे थे वो आदि गायब था। स्थानीय थाना लाइनपार को सूचना दी, क्षेत्रीय लोग भी मौके पर आ गये। इस संबंध में थाना लाइनपार में तहरीर भी दे रहे हैं। अनुमानित 70 से 75 हजार का नुकसान बताया है।

Read More »

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन आदि से जुडी समस्याओं का तत्काल कराया जाएं निस्तार-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रति वर्ष की भांति पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने पेेंशनरों के साथ पारिवारिक आत्मिकता दिखाते हुए कहा कि आप हमारे बडे है, आपसे बहुत कुछ सीखना है। और अभी आपको भी समाज को बहुत कुछ देना है। पेंशनरों के संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर की सभी समस्याओं का वरियता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

Read More »

उपसभापति सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में डीजल चोरी का अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर उपसभापति सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में डीजल चोरी के आरोप में अभियोग दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि विगत थाने में नगर निगम के एक कर्मचारी प्रदीप द्वारा तहरीर दी गयी थी। जिसमें उपसभापति योगेश शंखवार, पार्षद मुन्नेन्द्र यादव, गेंदालाल राठौर, उपसभापति के चालक के साथ एक अन्य के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज किया गया हैं।

Read More »

पांच वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने पांच वाछित अभियुक्तो को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समझ पेश किया।
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने विगत रात्रि में दविश के दौरान थाना क्षेत्र रूकनपुर निवासी 48 वर्षीय रिहान पुत्र सब्बीर व उसके पुत्र 29 वर्षीय इरशाद, 21 पप्पू, 19 वर्षीय फरीद को दबोच लिया।

Read More »

पंचायत के हितों के लिए संघर्ष करने वाले प्रधानों व उत्कर्ष कार्य करने वाले ब्लाक कर्मी होंगे सम्मानित

फिरोजाबाद। जिला प्रधान संगठन लखनऊ मे आयोजित ग्राम उत्कर्ष समारोह की व्यवस्थाओं में उत्कर्ष कार्य करने वाले ब्लाक कर्मी एवं पंचायतों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले प्रधानों को सम्मानित करेंगा।जिला प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि विगत 15 दिसम्बर को लखनऊ में प्रदेश सरकार द्वारा उ.प्र. ग्राम उत्कर्ष समारोह आयोजित किया गया था।

Read More »