Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 306)

गांव मूढा नौजरपुर में उदय पुंढीर का ग्रामीणों ने किया स्वागत

सिकन्दराराऊ।  भारतीय जनता पार्टी के नेता उदय पुंढीर ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गांव मूढा नौजरपुर में फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं से आशीर्वाद लिया। पुंढीर ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को मजबूत कर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी समाज के लोगों का विकास हो रहा है। सरकार की योजनाओं का पात्र लोग लाभ उठा रहे हैं। योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Read More »

सपाइयों ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

सिकंदराराऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सपाइयों ने तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं 11अन्य लोगों के निधन पर कैंडल जलाकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महेंद्र सिंह सोलंकी, सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, राहुल शर्मा पहलवान, सारिक मेव, वीरेंद्र जादौन, मुकुल ठाकुर, नदीम सैफी, अमन सोलंकी, अरुण ठाकुर, मनवीर चौधरी, पारस गुप्ता आदि मौजूद थे ।

Read More »

वसीम रिजवी की गलत वयानबाजी से मुस्लिम समाज में आक्रोश,गिरफ्तारी की मांग

हाथरस। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा पैगंबर साहब के खिलाफ लिखी गई किताब मौहम्मद एवं गलत बयानबाजी पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर आज मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा बैठक की गई और वसीम रिजवी को गिरफ्तार करने एवं कार्यवाही करने की केंद्र सरकार से मांग की गई है।

Read More »

अज्ञात युवक का मिला शव

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के पीछे एक अज्ञात युवक का शव आलू के खेत में पड़ा देखा तो लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने उसे शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।

Read More »

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर भाजपा की 6 यात्रायें 403 विधानसभाओं में बनेंगी जनाधार यात्रायें

हाथरस।  भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी भाजपा की चुनाव यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा के प्रभारी एमएलसी मानवेन्द्र सिंह तथा यात्रा सह प्रभारी अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष पति ठा. श्योराज सिंह और हाथरस जिले की तीनों विधानसभा के प्रभारी नत्थी सिंह, सुधीर पांडे, तेजवीर सिंह उपस्थित थे। यात्रा की तैयारियों को लेकर ठा. श्योराज सिंह ने कहा कि यह यात्रा भाजपा की आगामी चुनाव को लेकर जनाधार यात्रा बनेगी।

Read More »

लॉटरी के नाम पर उडाये 2.90 लाख, पुलिस ने कराये वापस

हाथरस। अज्ञात महिला द्वारा फोन पर लॉटरी लगने का लालच देकर एक युवक के खाते से अपने खाते में डलवाए गए 2 लाख 90 हजार रूपये साइबर सेल टीम द्वारा वापस कराये गये हैं।गत 19 नबम्बर को कपिल अग्रवाल निवासी मुरसान गेट थाना कोतवाली द्वारा ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पास अज्ञात महिला द्वारा फोन पर लॉटरी लगने का लालच देकर उससे 2 लाख 90 हजार रूपये खाते में डलवा लिए गये थे।

Read More »

सपूतों के निधन पर शोक व्यक्त

हाथरस। कुन्नूर में शहीद हुए भारत माता के 13 सपूतों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन घण्टाघर पर स्वदेशी जागरण मंच व स्वापो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गमगीन माहौल में आयोजित जंन समूह ने अश्रुपूरित नेत्रों से पुष्पांजलि व मोमबत्ती जलाकर अपनी संवेदनायें प्रगट कीं। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को राष्ट्र की बहुत बड़ी क्षति बताया।

Read More »

16 व 17 दिसंबर को बैंक कर्मी करेंगे हड़ताल

हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ करने एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने व बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2021 के विरोध करने की मांगों को लेकर आंदोलन का आह्वान किया है। फोरम के जिला संयोजक बी.एस.जैन ने बताया कि केंद्रीय एडिशनल मुख्य श्रम आयुक्त ने 8 दिसंबर को समझौते के लिए मीटिंग बुलाई थी।

Read More »

मुद्दा

चुनाव जिन मुद्दों पर लड़े जाते हैं वो मुद्दे सत्ता में आने के बाद ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। आज धर्म को सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर चुनावी फसलें लहलहाई जाती है और मंहगाई, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई मूलभूत मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। यूं भी सत्ता हासिल करने के लिए साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल किया जाता है। धीरे-धीरे विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं सभी दल आश्वासनों का लालीपॉप लेकर जनता को लुभाने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। फिर चाहे वह पेट्रोल के दाम कम किए गए हो या कृषि कानून को वापस लेना हो दल कोई भी हो मगर कोई भी दल मंहगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार जैसे मुद्दे पर बात नहीं कर रही है। सरकारों द्वारा किये गए पुराने वादे ही अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। नोटबंदी करके काला धन कहां जमा हो गया अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ। साल में दो करोड़ रोजगार देने की वादा खोखला साबित हुआ। सड़कें, यातायात व्यवस्था, रेलवे, शिक्षा ऐसे कई मूलभूत मुद्दे हैं जिन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। नोटबंदी के वक्त बहुतेरे परिवार बिखर गए, कैशलैस इकोनामी के चक्कर में दिहाड़ी और छोटे व्यापारियों के हाल हो गये। कोरोना काल में स्वास्थ्य व्यवस्था सही ना होने के कारण उसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ा। निजीकरण द्वारा ही समस्याओं का समाधान  क्या एकमात्र विकल्प है?2014 के पहले जो दल डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम, गैस के बढ़ते दामों को लेकर, खाद्य पदार्थ के बढ़ते दाम दामों को लेकर बहुत मुखर था आज इन्हीं मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है। आज महिला सुरक्षा की बात नहीं की जाती, गिरता रूपया, जीडीपी पर कोई बहस नहीं होती। 2014 के पहले की सरकारें भी इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़तीं थी लेकिन सत्ता में आने के बाद वो ठंडे बस्ते में चली जाती थीं। आखिर ये दल चुनाव के समय ही क्यों सक्रिय होते हैं और क्यों जनता का विश्वास जीत कर उन्हें “वोट” बनाने पर तुले रहते हैं। क्या ये जरूरी नहीं कि राजनीति के साथ जनता की समस्याओं का भी समाधान हो? आम आदमी परेशान है और उसे विकल्प चाहिए ताकि उनकी जरूरतों और समस्याओं का निदान हो सके।
प्रियंका वरमा माहेश्वरी
गुजरात

Read More »

पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस टीम व सर्विलांस टीम द्वारा वाँछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व अवैध असलाह बरामद किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे वांछित, वारण्टी पकड़ अभियान में थाना लाइनपार पुलिस टीम व सर्विलांस टीम ने विकास पुत्र महेश निवासी बंगाली डॉक्टर वाली गली आजाद नगर थाना लाइनपार, पप्पू पुत्र विजय सिंह निवासी सोफीपुर थाना बसई मोहम्मदपुर को स्वर्ग आश्रम से सोफीपुर जाने वाले रोड़ पर गिरफ्तार कर लियां।

Read More »