हाथरस। थाना चन्दपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव नगला भुस के पास बीती रात्रि को एक अज्ञात वाहन द्वारा एक विक्षिप्त व्यक्ति को रौंद दिया गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई तथा पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। मृतक सालों से गुमनामी की जिंदगी जी रहा था।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
सर्प पहले मासूम के साथ खेला, फिर डसा:गंभीर
हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला बांण में एक मासूम को सर्प ने डस लिया। जिससे परिजनों में भारी हड़कंप एवं खलबली मच गई तथा मासूम को तत्काल गंभीर अवस्था में बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की मानें तो सर्प घंटांे बच्चे को डसने से पूर्व उसके साथ खेलता रहा, उसके बाद उसे डस लिया।
Read More »प्रधान ने दबंगई के बल पर निकाला चक मार्ग,परेशान किसान करेगा आमरण अनशन
हाथरस। तहसील क्षेत्र के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मान महौ में एक दबंग ग्राम प्रधान द्वारा एक छोटे किसान के खेत में से जबरन चक मार्ग निकाल दिए जाने से किसान की खेती का रकबा जहां कम हो गया है। वहीं किसान द्वारा अधिकारियों के लगातार चक्कर काटने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिलने पर अब किसान द्वारा 27 जुलाई से तहसील प्रांगण में क्रमिक अनशन व आमरण अनशन किए जाने की चेतावनी दी गई है।
तहसील सदर क्षेत्र के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मान महौ निवासी एक लघु किसान राजकुमार पुत्र प्यारेलाल ने कहा है कि प्रार्थी के मौजा ग्राम दतोरा में गाटा संख्या 22 व 24 का मालिक है और इसके मध्य चक मार्ग गाटा संख्या 23 है। लेकिन चिं
मनमानी व नियम विरूद्ध कार्यों के खिलाफ सहपऊ के सभासदों का कलेक्ट्रेट पर धरना,मांग
हाथरस। नगर पंचायत सहपऊ में विकास कार्यों व अनियमितताओं, मनमानी व तानाशाही तथा नियम विरुद्ध कार्य करने को लेकर नगर पंचायत के सभासद आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं और सभासदों द्वारा नियम विरुद्ध किए गए कार्यों को निरस्त करने की मांग की जा रही है।
नगर पंचायत सहपऊ के सभासदों द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपनी मनमानी व तानाशाही रवैया को अपनाकर नियम विरुद्ध बोर्ड बैठक आयोजित कर अपनी मनमानी तरीके से निर्णय लिए जा रहे हैं और सभासदों को सूचना तक भी नहीं दी जा रही है। धरने पर बैठे सभासदों ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि सभी सभासदों द्वारा बजट बैठक और अनियमितता व भुगतान के संबंध में पूर्व में की गई शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के द्वारा जांच कराई गई और जांच अधिकारी ने स्वयं सहपऊ आकर संबंधित दस्तावेजों को अपने साथ ले गए। जिस जांच में सभासदों द्वारा की गई शिकायत की पुष्टि हुई, पुष्टि के क्रम में अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा 8 जून को कूटरचित तरीके से बोर्ड के सदस्यों की अनुपस्थिति में जो बजट पास किया गया था, उसको जांच अधिकारी द्वारा निरस्त कराते हुए पुनः बजट बैठक सूचना जारी कराई गई।
दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का आरोपी दबोचा
सिकंदराराऊ।कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 8 जुलाई 2022 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट लिखाई थी कि पीड़ित की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को बहला फुसलाकर सुग्रीव पुत्र संजू व यागवेंद्र पुत्र अजय पाल निवासी नगला महारी थाना सिकंदराराऊ अपने साथ ले गए हैं।
Read More »एएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
हाथरस। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहार श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना हाथरस गेट क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार द्वारा त्यौहार श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गस्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों, स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी की गई।
Read More »महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या की कोशिश के मामले को लेकर सीओ रुचि गुप्ता जांच अधिकारी नियुक्त
हाथरस। कोतवाली सदर में तैनात एक महिला सिपाही द्वारा आत्महत्या के लिए कोशिश किए जाने के मामले को लेकर पुलिस कप्तान द्वारा उक्त घटना की जांच के लिए सीओ पुलिस लाइन रुचि गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और तीन दिन के अन्दर जांच रिपोर्ट मंगायी है।पुलिस कप्तान कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सदर में नियुक्त महिला आरक्षी गत 13 जुलाई को थाना कार्यालय में कार्यलेख पर थी। समय करीब 12 बजे थाना कार्यालय से अपनी ड्यूटी छोडकर चली गई। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर तस्करा अंकित किया गया है।
Read More »किसानों को आय दोगुनी करने को बताई खेती की तकनीकी
हाथरस। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 94 वें स्थापना दिवस पर खेती की नई तकनीकी अपना कर आय दोगुनी करने वाले किसानों को कृषि मंत्री भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम का पूरे देश में लाइव प्रसारण भी किया गया तथा जनपद में भी किसानों द्वारा उक्त कार्यक्रम देखा गया और उन्हें खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 94 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को कृषि विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम का किसानों को सजीव प्रसारण दिखाया गया।
Read More »टीका से बच्चे की बिगड़ी हालातःमौत,आरोप
हसायन। थाना क्षेत्र के के गांव छीतीपुर में एक दो महीने के मासूम बच्चे की टीका लगने के बाद तबीयत बिगड़ने व उसकी मौत हो जाने को लेकर बच्चे के परिजनों द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है और परिजन बच्चे की मौत का कारण टीका लगने से होना मान रहे हैं।कोतवाली क्षेत्र के गांव छीतीपुर के वीरू सिंह ने बताया कि उसका पुत्र जिसकी उम्र 2 महीना 18 दिन थी। जो कि स्वस्थ था तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चे के टीका लगाया गया और उसके टीका लगते ही उस जगह पर सूजन आ गई। सूजन कंट्रोल न होने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ती गई। जिससे नादान बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Read More »बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंगअभियान,खलबली
सादाबाद। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए आज कस्बा के कई क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग के चेकिंगअभियान से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई।विद्युत विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम द्वारा कस्बा के मौहल्ला इस्लामनगर, मौहल्ला बरी, अंबेडकर पार्क, मौहल्ला जाटवपुरी, मौहल्ला मथुरापुरी आदि क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया और बिजली विभाग के चेकिंग अभियान से जहां बिजली चोरी करने वालों में भारी खलबली मची रही।
Read More »
Jansaamna