Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 347)

मेंहदी व रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, (ई.एल.सी) नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा व कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. नीतू यादव के निर्देशन में महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने मेंहदी एवं रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया। इस अवसर हिमांशु शर्मा ने कहा कि सभी मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं अपने मत का प्रयोग करने के लिए अनिवार्य रूप से मतदाता बने।

Read More »

दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से हड़कंप

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थाना एका क्षेत्र के हजारा खडीत नहर में नगला गुलाबी गांव के समीप लगभग 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगों को नहर में पड़ा दिखाई दिया। मौके पर लगे हुजूम में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहंुची इलाका पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

Read More »

पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने आठ वारंटियों को दंबिश के दौरान गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के सम्मुख पेश किया।बताते चले कि इन दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में जिलाबदर/वारंटियों के खिलाफ गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मक्खनपुर पुलिस ने विगत रात्रि में दंबिश देकर नगला तुर्किया निवासी योगेश पुत्र रामवीर सिंह, मनीष कुमार पुत्र मोतीलाल को घर से गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष वकार खालिक के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा है। जिसमें त्रिपुरा राज्य में वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर गैर कानूनी तरीके से यूएपीए के तहत लगाए गए फर्जी मुकदमों को वापिस लेने की मांग की गई है।वकार खालिक ने कहा कि त्रिपुरा के राज्य प्रायोजित मुस्लिम विरोधी हिंसा को उजागर करने वाले वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर गैर कानूनी तरीके से यूएपीए के तहत लगाए गए फर्जी मुकदमों को हटाने के लिये कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज बुलंद करने का काम करेगी।

Read More »

पढ़ाई जारी रखने के लिए दिव्यांगों को दी जायेगी छात्रवृत्ति

फिरोजबाद। दिव्यागंजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिये छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये केन्द्र पोषित प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास दिव्यांग विद्यार्थियों से विभाग की वेबसाइड के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किये है

Read More »

जलोपुरा जाने वाली सड़क का हुआ खस्ताहाल, निर्माण कराएं जाने की मांग

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत अलीनगर केंजरा राजा का ताल से जलोपुरा जाने वाली सड़क काफी खस्ताहाल पड़ी हुई है। कई बार क्षेत्र की जनता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा इस संबंध में अधिकारियों से लिखित एवं कार्यालय में जाकर समस्या के समाधान किये जाने शिकायत की गई है। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनवाई गई है।सड़क खस्ताहाल होने से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More »

डीएम ने शिकोहाबाद के धान क्रय केंद्र, गौशाला व कोविड टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बुधवार को शिकोहाबाद क्षेत्र के धान क्रय केंद्र, गौशाला व टीकाकरण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी समिति शिकोहाबाद में खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान किसानों से वार्ता कर उनसे पूछा कि धान क्रय करने में उन्हे कोई परेशानी तो नही आ रहीं है, जिस पर एक किसान ने बताया कि धान में नमी की समस्या है। जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में किसान के धान को क्रय करने से वापस नहीं किया जाए, वापसी दशा में किसानों को भाडे़ कि समस्या होती हैं।

Read More »

कमजोर वर्ग को विधिक सहायता देना ही प्रमुख उद्देश्य:न्यायाधीश

हाथरस। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जे.पी. लॉ डिग्री कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी गई।राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जे.पी. डिग्री कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष  मृदुला कुमार के आदेशानुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर सिविल जज (व.प्र.) श्रीमती इन्द्रेश की अध्यक्षता में किया गया।

Read More »

रेलवे पीएससी चेयरमैन ने किया स्टेशनों का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश

हाथरस। पीएसी रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा पुनः रमेशचंद्र रत्न एडवोकेट को चेयरमैन बनाए जाने के बाद प्रथम बार अपने ग्रह जनपद आगमन पर अलीगढ़ जंक्शन, हाथरस जंक्शन, हाथरस किला, हाथरस सिटी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हाथरस आगमन पर हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई एवं पेयजल व्यवस्था व तत्काल वाईफाई की व्यवस्था को सुचारु रुप से चालू कराया और पेयजल की टंकी टूटी देख कर श्री रत्न ने नाराजगी जाहिर की और तत्काल पेयजल टंकीं सही कराने के दिशा निर्देश दिये।

Read More »

राशन दुकानों पर लगा वैक्सीनेशन कैम्प

हाथरस। शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ विभाग के सहयोग से जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देशन पर किये जा रहे वृहद वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ उचित दर विक्रेता (राशन दुकानदार) अजय कुमार किला गेट व नारायण हरी मेंडू गेट के नेतृत्व में किला गेट, नगला बेलनशाह व वाटर वर्क्स क्षेत्र में वैक्सीनेसन शिविर आयोजित किया गया।

Read More »