Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 350)

बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल :अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी

हाथरस। मौसम में बदलाव के चलते इस समय लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस समय दिन में हल्की गमीर् और रात में हल्की ठंड हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। तापमान में उतार चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

Read More »

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय लालता प्रसाद जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हाथरस। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डीएलए एवं प्रावदा दैनिक के जिला ब्यूरो चीफ रहे स्वर्गीय लालता प्रसाद  जैन की प्रथम पुण्य तिथि में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रेलवे बोर्ड पीएससी चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह वह सम्पूण भारत के रेलवे स्टेशनो के विकास कराने में लगे हुए है, उसी तरह वह हाथरस के अंदर भी कुछ करना चाहते है वह पदाधिकारियों के साथ बैठकर हाथरस के लिए निश्चित रूप से कुछ ऐसा करेंगे जिससे जनता को यह पता चले कि केंद्र में बैठा उनका पुत्र, उनका भाई भी काफी कुछ कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्वगीय लालता प्रसाद जैन उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। स्वगीय पत्रकार नरेन्द्र दीपक, रतन गुप्ता जब बीमार हुए और उनके पास सूचना आयी तो उन्होंने तत्काल उन्हें एम्स में भर्ती कराया था। वह हाथरस के लिए 24 घंटे सोचते रहते है।

Read More »

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य गंगा समि​ति की 8 वीं बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में राज्य गंगा समिति/गवर्निंग परिषद की 8वीं बैठक आयोजित की गयी। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा व उसकी सहायक नदियों के किनारे संचालित सीवरेज परियोजनाओं का समयबद्ध लक्ष्य निश्चित कर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं जो विलम्ब से चल रही हैं। उनका विश्लेषण कर विलम्ब हेतु उत्तरदायित्व का निर्धारण किया जाये तथा उक्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि विवाद या प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन समस्त प्रकरणों में समन्वय कर शीघ्र एवं तत्परता से निस्तारित कराया जाये।

Read More »

चोरी के घंटे सहित चोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर पुलिस ने मंदिर से घंटा चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।
प्रभारी निरीक्षक उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि विगत 15 मई 2021 को रहना स्थित पुराना शिव मन्दिर से पीतल का घंटा चोरी होने की जानकारी संतोष कुमार पुत्र रामनाथ रहना द्वारा दी गयी थी।

Read More »

बैंड-बाजे में काम करने वाले युवक की करंट से मौत

फिरोजाबाद।रसूलपुर क्षेत्र मोड़ा चौराहा के समीप विगत रात्रि में बरात चढ़ाने के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत करंट लगने से हुई। ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read More »

सर्दी का हुआ आगाज, लोगो ने कूड़े में आग लगाकर बचाई सर्दी

फिरोजाबाद। दीपावली का पर्व समाप्त होते ही सर्दी का एहसास लोगों को होने लगा है। सर्दी से बचने के लिए जहां नगर निगम द्वारा गैस हीटर लगाए जाते थे लेकिन सोमवार का अचानक सर्दी बढ़ने से लोगों को कूड़ा करकट एकत्र कर आग लगाकर सर्दी से बचने का प्रयास किया गया। कुछ लोगों ने तो इतना तक कह डाला कि समाजसेवी स्व. रामचंद्र भारती की याद आती है। जो सर्दी शुरू होते ही स्टेशन और बस स्टैंड के साथ-साथ कई स्थानों पर अलाव जलाने का काम करते थे।दीपावली का पर्व समाप्त हुआ जैसे ही लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा। सुबह-सुबह रसूलपुर स्थित लगने वाले गड्ढा बाजार में लोगों को कूड़ा करकट एकत्र कर आग लगाकर हाथ सेकते हुए देखा गया।

Read More »

चोरी के माल सहित चार चोर पुलिस ने किये गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार चोरो को चोरी के माल सहित दबोच लिया। जिनके खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है। एसपी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मेरे निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर हरिमोहन सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कमलेश सिंह के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चौकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर दुर्गा नगर गली नं0 7 पकाई भट्टी वाली गली में चोरी करने वाले चोर, चोरी के माल को छिपाकर बेचने की फिराक में आसफाबाद बिजली घर के सामने सर्विस रोड पर ग्राहक के इंतजार में खडे है।

Read More »

विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर हुआ आयोजित

फिरोजाबाद। अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला जज संजीव फौजदार, नोडल अधिकारी आजाद सिंह एवं सचिव मीनाक्षी सिन्हा के निर्देशानुसार आज पीएलवी मनोज गोस्वामी, पंकज कुमार द्वारा सरकारी ट्रामा सेंटर, रोडवेज बस स्टेंड पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले यात्रियों एवं मरीजों को सरकारी योजना, कानूनी सलाह, श्रमिक पंजीयन, मौलिक अधिकार एवं मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। वहीं 11 दिसम्बर को लगने वाली लोक अदालत में केसों के निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी गई।

Read More »

ब्राहामण महासभा ने परशुराम पार्क की बदहाली को लेकर दिया आंशिक धरना

फिरोजाबाद। परशुराम पार्क की बदहाली को लेकर ब्राहामण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को सुहागनगर स्थित परशुराम पार्क में नगर निगम के खिलाफ बुद्वि-शुद्वि यज्ञ कर आंशिक धरना दिया गया। सोमवार को ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं कई सामाजिक संगठनों ने मिलकर नगर निगम के खिलाफ आंशिक धरना दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम पार्क का मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त द्वारा भूमि पूजन करने के बाद भी पार्क में कोई काम होता हुआ नहीं दिख रहा है। चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा है। आवारा पशु विचरण कर रहे है।

Read More »

” ब्रज टूरिज़्म सर्किट” में हाथरस को सम्मलित करने मांग

हाथरस। बृज द्वारदेहरी हाथरस को ” ब्रज टूरिज़्म सर्किट” में रखा जाये। हाथरस नगरी में ऐतिहासिक एवँ धार्मिक स्थल है।” ब्रज टूरिज़्म सर्किट” से जुड़ने पर पर्यटन का विकास होगा साथ ही सरकार को राजस्व की भी बढ़ोत्तरी भी होगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसलिये मथुरा-वृंदावन जैसी धार्मिक नगरी को जोड़कर विकसित किये जा रहे”ब्रज टूरिज़्म सर्किट”में हाथरस को भी जोड़ा जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता अशीष सेंगर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सरकार से मांग करते हुये जनपद के विकास हेतु ध्यान आकर्षण किया है।

Read More »