चकिया ,चन्दौली । संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चकिया में संयुक्त वामदल ,भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता संयुक्त रुप से काली पोखरे पर एकजुट होकर संयुक्त किसान मोर्चा जिंदाबाद ,तीनों कृषि कानून रद्द करो ,चारों श्रम संहिता रद्द करो ,बिजली बिल 2020 वापस लो आदि नारा लगाते हुए सहदुल्लापुर तिराहा होते कोतवाली तक जुलूस निकाला तथा लौटकर गांधी पार्क पहुंचकर सभा किया ।सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता राम अचल यादव ने कहा आज किसान आंदोलन जन आंदोलन बन गया है,खेत खेती किसान बचाने ,रोजगार मान सम्मान का प्रश्न अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है ।
JAN SAAMNA DESK 2
ऊंचाहार पीजी कालेज में एमएससी की कक्षाओं का संचालन
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाहार को नई उपलब्धि मिली है। नगर के राजकीय पीजी कालेज में अब विज्ञान वर्ग की परास्नातक कक्षाओं का भी संचालन शुरू हो गया है। कालेज में भौतिक विज्ञान से एमएससी करने का प्रवेश भी शुरू हो गया है ।
कालेज के प्राचार्य डॉ. रुदल यादव ने बताया कि कालेज के लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध होने के साथ विश्वविद्यालय ने विज्ञान वर्ग में परास्नातक कक्षाओं के संचालन की मंजूरी दे दी है। फिलहाल एमएससी में भौतिक विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो गया है।इसमें प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र व छात्राएं भौतिक विज्ञान विभाग में पांच अक्टूबर तक प्रवेश ले सकते है।डॉ. यादव ने बताया कि धीरे धीरे अन्य विषयों में भी प्रवेश शुरू होगा।जिसके लिए प्रयास चल रहा है ।
मोदी मेला कैम्प मे उमड़ी भीड़, 315 को लगी वैक्सीन
कानपुर दक्षिण। ट्रांसपोर्ट नगर के ढ़कनापुरवा स्थित रैन बसेरा में भाजपा महिला मोर्चा की दक्षिण अध्यक्ष अनिता त्रिपाठी की अगुवाई में सोमवार को मोदी मेला कैम्प लगाया गया। इसमे वैक्सीन लगवाने वालो की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम चार बजे तक 315 लोगो को वैक्सीन लगाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर दक्षिण की महिला जिला अध्यक्ष वीना आर्या ने किया।वही अनिता ने बताया की देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वैक्सीनेसन कैम्प को मोदी मेला का नाम देकर देश भर मे मोदी मेला कैम्प लगा कर लोगो को कोरोना से बचाव के लिये कोरोना की पहली व दूसरी डोज लगाकर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
कानपुर दक्षिण।गुजैनी हाईवे पर व्यक्ति को लापरवाही बरतने पर जान से हाथ धोना पड़ा।पैदल पुल होने के बावजुद हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर रोड़ पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मौत की सूचना पर पहुंची गोविन्द नगर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस शव की शिनाख्त मे जुटी।
Read More »हर मोर्च पर विफल साबित हो रही प्रदेश सरकार-विपुल माहेश्वरी
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस कमेटी विधी मानवधिकार एवं सूचना अधिकार के राष्ट्रीय सचिव विपुल महेश्वरी ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार वाह-वाही लूटने के लिये करोड़ो रूपये विज्ञापनो पर खर्च कर रही है। लेकिन धरातल पर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
Read More »कन्हैया नगर ढहा मकान, मौके पर पहुंचे विधायक
फिरोजाबाद। बारिश की वजह से थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैया नगर में एक मकान ढह गया। लेकिन गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।प्रताप देवी प्रजापति पत्नी फोदल सिंह निवासी राज किशोर की बगीची शनिवार की रात्रि में अचानक घर में बने कमरे की दीवार पलट गई।
Read More »राष्ट्रीय वहिनी गौ प्रकोष्ठ आयोजित करेगी हिंदू जागरूक महासम्मेलन
फिरोजाबाद। रविवार को राष्ट्रीय वहिनी गौ प्रकोष्ठ की एक बैठक शहीद चौक पाठक मार्केट रसूलपुर पर आयोजित हुई। बैठक में 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले हिन्दू एकता महासम्मेलन पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई।प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हर्देश शर्मा ने कहा कि 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय वहिनी गौ प्रकोष्ठ के द्वारा जातिवाद खत्म कर हिंदुओें को एकजुट करने के लिये एक विशाल महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
Read More »रसूलपुर में लगा आयुष्मान कैंप
फिरोजाबाद। रविवार को रसूलपुर स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल प्रांगण में सदर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता को सुविधाएं पहंुचाने के उद्देश्य से जनकल्याणकारी आयुष्मान कैंप आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों के 22 आयुष्मान कार्ड 308 नए श्रमिक पंजीकरण हुए। शिविर में एसडीएम राजेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल संजय, सहायक श्रमआयुक्त ए.के सिंह, तरुण कुमार सिंह, शिवशंकर पाल सिंह, कृपाल सिंह, कुबेर सिंह, सुनील कुमार, सुशील कुमार, राकेश, पंकज, के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष राठौर, रमेश चंद्र, विकास राजपूत, हाजी फिरोज, प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल कुमार, निर्मल शर्मा, रामसेवक गुप्ता, गिरीश गुप्ता, इमरान, मंजू वर्मा, गौतम कुशवाह, राहुल यादव, राकेश राजोरिया, प्रमोद जाटव, विनोद राठौर, संतोष राठौर, प्रकाश भारद्वाज, के.डी जाटव आदि मौजूद रहे।
Read More »
धनगर प्रतिनिधि मंडल ने टूंडला विधायक को ज्ञापन सौंपा
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल टूंडला विद्यायक प्रेमपाल सिंह धनगर से मिला और मुख्यमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि धनगर जाति के व्यक्तियों स्थलीय सत्यापन कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराएं जाने की मांग की है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सरक्षक मातादीन धनगर ने कहा कि फिरोजाबाद की विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार एवं लेखपाल धनगर जाति के व्यक्तियों के अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्रों के आवेदनों को बिना स्थलीय पूछताछ व जाँच पडताल के ही निरस्त कर देते है।ं जिससे धनगर जाति के लोग अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं।
कांग्रेसियों ने धरना देकर सड़क निर्माण एवं पेयजल दिलाने की मांग
फिरोजाबाद। वार्ड नं. 43 की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियो ने क्षेत्रिय जनता के साथ रेशम धर्म कांटे के पास प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ हूंकार भरी। साथ ही सड़क निर्माण एवं शुद्व पेयजल दिलाने की मांग।शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन गांधी के नेतृत्व में वार्ड नं. 43 के वांशिदो ने प्रदर्शन कर शुद्व पेयजल एवं सड़कें निर्माण कराएं जाने की मांग की। साथ ही कहा कि कलावती स्कूल से लेकर नैनीग्लास चौराहा तक एवं मटिया वाले क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन डाली जाए। कलावती स्कूल के पीछे, रेशमा धर्म कांटे के पीछे वाली गलियों का निर्माण कराया जाएं।
Jansaamna