हमीरपुर। जानवर छोड़े जाने को लेकर हुए विवाद के चलते दबंग ने ग्रामीण को पीटकर किया घायल, घटना राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गाँव की है। हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गाँव में खेतों की ओर जानवरों को छोड़े जाने को लेकर हुए विवाद के चलते एक दबंग ने लाठी डंडे से ग्रामीण की पिटाई कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल शख्स ने राठ कोतवाली में घटना की तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। घायल मुन्नीलाल पुत्र मनिया ने बताया कि, वह गाँव के ही राकेश पालीवाल (पूर्व प्रधान) का खेत बटाई पर लेकर खेती करता है बताया कि, गाँव के दबंग सोहनलाल पुत्र परमा ने जानवरों को उसके खेतों की छोड़ दिया बताया कि, जब उसने जानवरों को छोड़े जाने का विरोध किया तो दबंग ने लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी बताया कि, दबंग के द्वारा की गई मारपीट से गम्भीर रूप से चोटें आईं हैं। मामले में पुलिस के द्वारा घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
JAN SAAMNA DESK 2
चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को दी चुनौती
राठ/हमीरपुर। जनपद में राठ कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने तीन घरों में घुसकर मोबाइल व ज्वेलरी सहित हजारों रुपये की नगदी चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला। राठ कस्बे के गुलाब नगर मोहल्ले के निवासी अल्तमश पुत्र इरशाद अली ने देर रात्रि के समय उसके घर में घुसे चोरों ने बैग में रखे 11 हजार रुपये व एंड्राइड मोबाइल के अलावा पायलें व अँगूठी चोरी कर भाग गये|वहीं अल्तमश के पड़ोसी अनस पुत्र इसरार ने बताया कि, अज्ञात चोरों ने उसके घर से पाँच हजार रुपये की एक हांथ घड़ी व पेंट की जेब में पड़े एक हजार रुपये चोरी कर लिये इसके अलावा उसी मुहल्ले के निवासी रमा राजपूत ने बताया कि, रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उसके घर से 32 सौ रुपये के अलावा घर में रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। एक ही रात में तीन घरों में लगातार चोरियां होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। कस्बे के नागरिकों ने रात्रि के समय पुलिस की गश्त बढ़ाये जाने की मांग की है।
आग से हुआ लाखों का नुकसान, मवेशी झुलसा
सुमेरपुर,हमीरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिमनौडी में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से एक भैंस की मौत हो गई और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। इस घटना में ग्रह स्वामी को करीब एक लाख की क्षति होने का अनुमान है। बीती रात 2 बजे सिमनौडी निवासी रामाधीन वर्मा के पशुबाड़े में अचानक आग भड़क उठी।
Read More »भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री का स्वागत
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित बघेल का आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। राजकुमार चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो सादाबाद के प्रतिष्ठान पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल व जिला मंत्री भाजपा विष्णु बघेल का फूलमाला व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
Read More »सपा युवजन सभा के राहुल बने अध्यक्ष
हाथरस। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष की अनुमति से समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके के सहयोग से राहुल दिवाकर को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान द्वारा शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और नवनियुक्त शहर अध्यक्ष राहुल दिवाकर द्वारा सपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया गया है।
Read More »चेकिंग में दो बाइक चोर गिरफ्तार
सिकन्द्राराऊ। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कासगंज रोड स्थित सदला पुल के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साईकिल बरामद कर जेल भेजा है।
Read More »बच्चों के हित में कार्य करेगी सीडब्ल्यूसी
हाथरस। पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में सीडब्ल्यूसी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन सीडब्ल्यूसी के सदस्य विनोद चौधरी ने किया।बैठक में पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा बैठक के प्रभारी दिनेश वर्मा थे। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे।
Read More »जन्माष्टमी पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
हाथरस। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया है कि इस वर्ष श्री ष्ण जन्माष्टमी का पर्व सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जाना संभावित है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हिन्दू समुदाय द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में व्रत/उपवास रखकर मध्य रात्रि 12 बजे पूजा, घण्टा-घडियाल व शंख बजाकर हर्षाल्लास-पूर्वक मनाया जाता है एवं पूजा अर्चना भजन कीर्तन व आरती आदि के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।
Read More »समाजसेवी व उनके पुत्रों पर झूंठी शिकायत करने का आरोप
हाथरस। कोतवाली सदर में लाला का नगला निवासी एक व्यक्ति द्वारा उसके नाम से फर्जी व झूठी शिकायत करने के मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और इस रिपोर्ट में समाजसेवी एवं उनके पुत्रों पर आरोप लगाया गया है।कोतवाली सदर में दर्ज करायी गई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए हसनैन मियां पुत्र शब्बीर अहमद निवासी लाला का नगला ने कहां है कि उसे लाल वाला पेच स्थित भूमि के क्रय विक्रय जमीन आदि के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है और और न ही उसे अशोक रावत व संजीव रावत पुत्रगण मुन्नालाल रावत के किसी भी मुकद्दमे के संबंधित संदर्भ में भी जानकारी नहीं है।
Read More »रोडवेज़ बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 3 यात्रियों की मौत
इटावा। जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस, जो कानपुर से आगरा की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें बच्चे समेत 3 सवारियों की घटनास्थल पर मौत हो गई और लगभग 30 सवारियां घायल हो गई।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि कानपुर से आगरा की ओर एक रोडवेज बस जा रही थी। स्पीड अधिक होने की वजह से ड्राइवर गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और एक सामान लदे हुए ट्रक में जा टकराई। यह घटना लगभग 2 बजे की है। जिसमें 3 यात्रियों के हताहत होने की सूचना है और लगभग 30 यात्री घायल है जिनमें गंभीर घायलों को सफाई रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा यातायात सामान्य कर दिया गया है। सभी घायलों का उपचार पुलिस के सहयोग से करवा रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि ड्राइवर नींद के झोंके में भी हो सकता है।
Jansaamna