Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 496)

ए सी पी के स्टेनो का का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल ,सस्पेंड

कानपुर। सोशल मीडिया पर पुलिस का रिश्वत लेते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसकी जानकारी करने पर पता की समबंधित वीडियो गोविन्द नगर थाने का हैं और पैसे लेने वाला शख्स गोविन्द नगर थाने के एसीपी के स्टेनो हैं। जिसका नाम एस के त्रिपाठी बताया जा रहा है। वही घटना की जानकारी करने पर एसीपी वी के पाण्डे ने बताया की मामले की जानकारी हुई हैं जिसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही ये भी बताया की किसी दुकान के विवाद के निवारण के लिये लगभग बीस हजार रूपये रिश्वत लेने की बात सामने आ रही हैं। जिसकी जॉच अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण को दी गई है।दोष सिद्ध होने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

पुलिस कप्तान ने की अपराधों की समीक्षा,कार्यवाही के निर्देश

हाथरस। बीती देर रात्रि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कैम्प कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान प्रकाश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, रुचि गुप्ता क्षेत्राधिकारी नगर, ब्रह्म सिंह क्षेत्राधिकारी सादाबाद व सुरेन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ, शैलेन्द्र वाजपेयी क्षेत्राधिकारी कार्यालय मौजूद थे।

Read More »

अवैध कब्जा हटाने पहुंची पालिका टीम से नोंकझोंक

हाथरस। शहर के मधुगढी चोराहे स्थित नगर पालिका की जमीन पर अवेध कब्जे को हटाने के लिए पहुचे, नगर पालिका व पुलिस बल से कब्जाधारियों से नोकझोंक हो गई और दुकानदारों ने कोर्ट का आदेश का हबाला दिया। जिसको नजर अंदाज करते हुए कब्जे को दो घण्टे में हटा लेने की हिदायत दी गई और पालिका की टीम नोटिस चस्पा कर चली गई।

Read More »

बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन

सासनी। बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय कैडर कैंप कस्बा के गोकुल मैरिज होम पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल रणवीर सिंह कश्यप व अशोक सिंह एड मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा द्वारा की गई। कैडर कैंप में रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि समूचे प्रदेश में जिस तरफ देखो बसपा की पूर्व की सरकार का जिक्र हो रहा है।

Read More »

बिजली कटौती से लोग परेशान

सिकन्द्राराऊ। कस्बा में लगातार हो रही विद्युत कटौती से लोगो मे त्राहि त्राहि मची हुई है। विभाग द्वारा दिन रात की जा रही कटौती से लोग खासे परेशान है। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगो का बुरा हाल है।  रात्रि को मोहल्ला ब्राह्मणपुरी में हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने के कारण मोहल्ला नगला शीशगर, शाहबुद्दीनगंज, काजियांन, ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड आदि इलाके रात्रि को अंधकार में डूबे रहे।

Read More »

जलभराव की समस्या निस्तारण को पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस। नगर की जलभराव की समस्या के निदांन हेतु पालिका अध्यक्ष पं0 आशीष शर्मा द्वारा दिन रात प्रयास किया जा रहा हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते आज पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा कल रात्रि में प्रगतिपुरमए रमनपुर स्थित लेबर कॉलोनी व आज प्रातः वार्ड सं0 14 के लाला का नगला में करवला रोड गौतम बिहार कॉलोनी आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया।

Read More »

बारिश से गिरी मकान की छत, युवक की मौत

फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देख एक युवक को आगरा रेफर किया। आगरा में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुराना रसूलपुर निवासी आमिर 25 वर्ष पुत्र दिलशाद और 55 वर्षीय यामीन पुत्र रमजानी अपनी छत पर खड़े थे। बरसात होने के कारण छत भरभरा कर नीचे गिर गई। इससे दोनों लोग नीचे गिर गए।

Read More »

एम्बुलेंस कर्मियों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन, मरीज रहे परेशान

शिकोहाबाद। नगर के रामलीला मैदान में आज बुधवार को भी जिले के सभी एम्बुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर सभी गाड़ियों को रामलीला ग्राउंड में खड़ा कर जमकर नारेबारी की। वही अधिकारियों ने मौके पर पहुॅचकर कर्मचारियों से वार्ता की।
तीसरे दिन यानि बुधवार को भी सभी एंबुलेंस कर्मचारीयो ने अपनी सभी मॉगों को लेकर सभी गाड़ियों को रामलीला ग्राउन्ड मे खडा कर रखा है। पिछले तीन दिनों से ये लोग मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हडताल पर हैं।

Read More »

पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों सहित छह को भेजा जेल

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान तमंचा, कारतूस आदि भी बरामद किया है। साथ ही वीते दिन हुये दो भाइयों के झगडे मे तीन लोगो सहित छह को जेल भेजा है ।बताते चले कि थाना प्रभारी वृजेश कुमार मय फोर्स के साथ रात्रि मेंचेकिंग अभियान में जुटे थे तभी मुखविर की सूचना पर तीन चोरों को चेकिंग के दौरान आवास विकास कालोनी पानी की टंकी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख वह भागने लगे थे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया।

Read More »

महापौर ने दतौजी कला में समरसेबिल का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर द्वारा वार्ड नं. 45 के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतौजी कला में जलकल विभाग द्वारा लगाई गई समर सेबिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान में ठेकेदार द्वारा जिस स्थान पर बोरिंग कराई गयी है, उस स्थान पर 4-5 फीट गहरा गड्ढ़ा मिलने पर बैरीकेटिंग कराई जाने के निर्देश दिए। महापौर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को गड्ढ़ा भरवाने हेतु निर्देशित करने के लिए मौके पर उपस्थित रामबाबू राजपूत (महाप्रबन्धक-जल) को दिशा निर्देश दिए। जिससे बरसात के दिनों में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। निरीक्षण के समय स्थानीय निवासियों द्वारा महापौर को अवगत कराते हुए शिकायत की गयी कि उनके मौहल्ले में नगर निगम द्वारा जो सुलभ शौचालय बनवाया गया है। वह हमेशा बंद रहता है। जिसके कारण स्थानीय निवासी उक्त सुलभ शौचालय का प्रयोग नहीं कर पाते हैं।

Read More »